जिस तरह सुबह की शुरुआत डिटॉक्स वॉटर से करने पर वजन कम करने में सहायता करती है ठीक उसी प्रकार से रात के समय यदि सही मसाले का पानी पिया जाए तो वजन कम होने में काफी अच्छा परिणाम मिल सकता है. आज यहां हम जिस मसाले की बात कर रहे है वह पाचन को बेहतर करता है, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, शरीर से टॉक्सिंस निकालने में काफी मददगार साबित होता है साथ ही वजन कम करने में सहायता करता है तो आइए जानते है किस तरह जीरा पानी पीने पर वजन कम हो सकता है.
जीरा पानी के महत्वपूर्ण गुण
वैसे तो जीरा सभी लोगो के रसोई में आमतौर पर पाया ही जाता है लेकिन क्या आपको पता है की जीरा रसोई का एक ऐसा मसाला है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी, डाइजेस्टिव और मेटाबॉलिज्म बूस्टिंग गुणों से भरपूर होता है. जीरा पानी पीने पर पाचन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं. यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स की एक्टिविटी को बढ़ाता है और पाचन को स्मूथ करता है. जीरा पानी पीने पर मेटाबॉलिज्म को बेहद फायदा मिलता है. यदि डाइट बैलेंस्ड हो और रात में जीरा पानी पिया जाए तो वजन कम होने में सहायता मिल सकती है.
जीरा पानी बनाने की विधि
रात में जीरा पानी बना रहे हैं तो एक गिलास पानी में एक चम्मच जीरा के दाने डालकर उबाल लें और आंच बंद कर दें. जब पानी पीने लायक हल्का गर्म रहे तो इसे इसे पिएं.
खाना खाने के कितनी देर बाद पिएं जीरा पानी
खाना खाने के लगभग आधे घंटे बाद या सोने से आधे घंटे पहले जीरा पानी पिया जा सकता है. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप जीरा पानी पीने के बाद ऊपर से कुछ ना खाएं. यदि जीरा पानी पीकर कुछ खा लिया जाए तो इसका असर नहीं होता है.
क्या -क्या?मिलेंगे जबरजस्त फायदे
- जीरा पानी शरीर में जमा गंदगी को निकलाता है जिसका फायदा त्वचा को भी मिलता है. इससे स्किन निखरी हुई नजर आती है.
- रात में जीरा पानी पीकर सोया जाए तो बेहतर नींद लेने में सहायता मिल सकती है. यह पेट को शांत करता है जिससे पेट की दिक्कतों के कारण नींद नहीं बिगड़ती.
- जीरा पानी को सुबह के समय भी पिया जा सकता है.
- यह फूड क्रेविंग्स को कम करता है और दिन की शुरुआत में ही अपने वेट लॉस गुण दिखाने लगता है.
















