छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी और अलर्ट जारी किया है।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
इन तीन ज़िलों में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में मूसलाधार और भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर और आसपास के मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है।
आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह
रायपुर में गर्जना और तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार जताए गए हैं। लगातार हो रही बरसात और अलर्ट को देखते हुए नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी और कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। भारी बारिश और अंधड़ की संभावना को देखते हुए आम नागरिकों को भी सतर्क रहने और अनावश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी गई है।
















