• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, November 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ मे धान खरीदी के टोकन सिस्टम में बदलाव, जानिए नया नियम

Amish Kumari by Amish Kumari
November 4, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh samachar समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए इस बार किसानों को केवल 60 दिन ही मिलेंगे। धान खरीदी के लिए शासन ने इस बार 15 दिन की कटौती कर दी है। अब 15 नवंबर से 15 जनवरी तक ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होगी, जबकि पिछले साल 15 नवंबर से 31 जनवरी तक खरीदी हुई थी। इससे जांजगीर-चांपा जिले के किसानों को परेशानी हो सकती है, क्योंकि जिले में ज्यादातर किसान लेट वैरायटी की फसल लेते हैं। धान खरीदी भले ही 15 नवंबर से शुरू हो जाती है, लेकिन जिले में धान की आवक दिसंबर महीने से ही शुरू होती है। दिसंबर और जनवरी के दो महीनों में ही बंपर आवक रहती है। ऐसे में इस बार किसानों को धान बेचने के लिए कम समय मिलेगा।

 

READ ALSO

Chhattisgarh top news: महादेव सट्टा एप केस में सौरभ चंद्राकर को आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा गया

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पेंशनधारियों के लिए अच्छी खबर, अब उप डाकघर में बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

इससे खरीदी केंद्रों में भगदड़ जैसी स्थिति बन सकती है। ऊपर से यदि लिमिट का पेंच फंसा तो स्थिति और जटिल हो जाएगी। किसानों को तय समय में धान बेच पाने की चिंता सता रही है। पिछली बार 31 जनवरी तक खरीदी होने के बावजूद कई किसान धान बेचने से वंचित रह गए थे। किसानों की मांग को देखते हुए शासन ने खरीदी की अवधि कुछ दिन और बढ़ाई थी। लेकिन इस साल शासन ने पहले ही खरीदी की तारीख 15 दिन कम कर दी है।

 

हालांकि, इस बार पहले से पंजीकृत किसानों को दोबारा पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे उन्हें राहत मिली है। धान खरीदी का आदेश जिला सहकारी केंद्रीय बैंक समेत अन्य संबंधित विभागों में पहुंच गया है। खरीदी की समय-सीमा का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि किसानों तक यह जानकारी पहुंच सके।

 

 

ये भी पढ़ेंJailer 2 OTT Release Date: थिएटर के बाद OTT पर धमाल मचाएगी रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

1 लाख 28 हजार 719 किसानों ने कराया पंजीयन

समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए अब तक जिले में 1 लाख 28 हजार 719 किसानों ने पंजीयन कराया है। इनमें 4,193 नए किसान हैं, जो पहली बार धान बेचेंगे। पिछले साल जिले में 1 लाख 26 हजार किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था। इस बार धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। इसके लिए जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। धान खरीदी के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। खरीदी प्रभारी भी तय किए जा रहे हैं। इस बार कई केंद्रों में खरीदी प्रभारियों को बदलने की तैयारी है, क्योंकि पिछले साल धान खरीदी में धान गबन का मामला सामने आया था, जिससे शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था।

 

टोकन सिस्टम में भी बदलाव

2 एकड़ से कम जमीन वाले किसान: सिर्फ 1 टोकन मिलेगा। यानी एक ही बार में पूरा धान बेचना होगा।

2 से 10 एकड़ जमीन वाले किसान: 2 टोकन मिलेंगे। यानी दो बार में धान बेच सकेंगे।

10 एकड़ से अधिक जमीन वाले किसान: 3 टोकन मिलेंगे। यानी तीन बार में धान बेच सकेंगे।

समय-सीमा कम होने से होगी परेशानी

Chhattisgarh samacharकृषक चेतना मंच के जिला सहसंयोजक संदीप तिवारी ने बताया कि धान खरीदी 15 नवंबर से 31 जनवरी तक होनी चाहिए। 15 जनवरी तक खरीदी होने से किसानों पर तय समय में धान बेचने का दबाव बढ़ेगा। 15 दिन का समय कम किए जाने से कई किसान धान बेचने से वंचित भी रह सकते हैं। रकबा सुधार, संशोधन, टोकन समेत कई तरह की जटिल प्रक्रियाओं के चलते दो महीने का समय भी पर्याप्त नहीं है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: महादेव सट्टा एप केस में सौरभ चंद्राकर को आठ दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा गया

November 4, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पेंशनधारियों के लिए अच्छी खबर, अब उप डाकघर में बनेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

November 4, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: दीपावली और छठ पर रेलवे की राहत, इस रूट के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

November 4, 2026
छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan 33rd Installment: छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन की 33वीं किस्त जारी

November 3, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा बनाई प्रदेश चुनाव टोली, यहां देखें लिस्ट

November 3, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद विजय बघेल

November 3, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज इन राशि वालों के खुलेंगे बंद किस्मत के दरवाजे, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

आज इन राशि वालों के खुलेंगे बंद किस्मत के दरवाजे, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

October 14, 2025
वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

February 26, 2026
प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के 115 शिक्षकों को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण

प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के 115 शिक्षकों को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण

July 27, 2025
फल एवं सब्जियों के भण्डारण हेतु सोलर पॉवर मिनी कोल्ड रूम की स्थापना विषय पर तकनीकी कार्यशाला संपन्न

फल एवं सब्जियों के भण्डारण हेतु सोलर पॉवर मिनी कोल्ड रूम की स्थापना विषय पर तकनीकी कार्यशाला संपन्न

July 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ मे धान खरीदी के टोकन सिस्टम में बदलाव, जानिए नया नियम
  • Jailer 2 OTT Release Date: थिएटर के बाद OTT पर धमाल मचाएगी रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
  • pension alert: पेंशन पाने वाले के लिए जरूरी खबर, नवंबर की यह डेडलाइन चुकी तो रुक जाएगी पेंशन
  • Raigarh News : राष्ट्रीय अंडर-15 एवं अंडर-17 बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ की टीम चयनित, एनटीपीसी लारा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR