छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिसके चलते सुबह 10 बजे से बूढ़ेश्वर चौक से मोतीबाग चौक तक करीब 2 किलोमीटर के क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी। रूट डायवर्शन का असर आसपास के 15 हजार से ज्यादा लोगों और 6 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर पड़ेगा।
दोपहर 1 बजे तक इन रास्तों पर ट्रैफिक बंद
तिरंगा यात्रा गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम मुख्यालय रोड, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी। इस दौरान पुलिस दोपहर 1 बजे तक इन रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद रखने रहेगी।
परेशानी से बचने जानें, पूरा ट्रैफिक रूट
बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिसः बूढ़ा तालाब, परिक्रमापथ, पुलिस लाइन गेट और कालीबाड़ी होकर जाएं।
शास्त्री चौक से महिला थाना चौकः मोतीबाग, राजभवन चौक, काली माता मंदिर तिराहा और ओसीएम चौक होकर जाएं।
कालीबाड़ी से कोतवाली चौकः महिला थाना चौक, ओसीएम चौक, काली माता मंदिर तिराहा,
राजभवन चौक-घड़ी चौक होकर जाएं ।
सदर बाजार से बूढ़ापाराः कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर चौक और पुलिस लाइन गेट होकर जाएं।
पुरानी बस्ती से मोतीबागः कंकालीपारा, तात्यापारा, शारदा चौक, जयस्तंभ चौक और शास्त्री चौक होकर जाएं।
6 वार्ड और स्कूलों पर भी असर
यात्रा मार्ग के आसपास स्वामी विवेकानंद, मौलाना अब्दुल रऊफ, महामाया मंदिर, ब्राह्मणपारा और महंत लक्ष्मी नारायण दास सहित 6 नगर निगम वार्ड हैं। यह घनी आबादी और बड़े बाजार वाला क्षेत्र है। आसपास निजी और सरकारी मिलाकर आधा दर्जन से ज्यादा स्कूल भी हैं। यात्रा दिन में होने के कारण स्कूली वाहनों को भी घूमकर जाना पड़ रहा है। डायवर्जन के चलते जाम की संभावना रहेगी।
सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल
















