• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, August 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, एक साथ 16 फिल्में और सीरीज OTT पर होंगी रिलीज

Amish Kumari by Amish Kumari
August 11, 2026
in मनोरंजन
इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज, एक साथ 16 फिल्में और सीरीज OTT पर होंगी रिलीज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

इस हफ्ते में कई बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर नई फिल्में, सीरीज और डॉक्यूमेंट्रीज देखने को मिलेगी। नए कंटेंट की तलाश कर रहे दर्शकों के लिए बहुत कुछ है। जैक रीचर की वापसी और कानन स्टार्क की कहानी के आखिरी चैप्टर से लेकर ‘कॉकटेल 2’ और नए इंटरनेशनल ड्रामा तक, दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, रोमांस और देशभक्ति से भरपूर कंटेंट देखने को मिलेगा। ओटीटी पर कई मजेदार फिल्में और शो आ रहे हैं। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ‘कॉकटेल 2’ के साथ वापसी कर रहे हैं। वहीं एलन रिचसन ‘रीचर सीजन 4’ में जैक रीचर के रोल में लौट रहे हैं। सनी सैंडलर ‘डोंट से गुड लक’ में नजर आएंगी। नमाशी चक्रवर्ती और संजय दत्त ‘आखिरी सवाल’ में दिखेंगे और ‘माई ब्रिलियंट करियर’ एक युवा महिला के प्यार और लेखक बनने के सपने के बीच के सफर को दिखाती है।

 

READ ALSO

‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट: जानें कब होगी रिलीज

‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्शन अंदाज में दिखे पकंज त्रिपाठी समेत ये कलाकार

 

 

1. कॉकटेल 2

 

‘कॉकटेल 2’ एक नई कहानी और नए किरदारों के जरिए होमी अदजानिया की 2012 की फिल्म का रोमांस फिर से दिखाती है। शाहिद कपूर ने कुणाल का किरदार निभाया है, जो एक शेफ है और रश्मिका मंदाना के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में है। यह कपल शादी के बारे में बातचीत से बचने के लिए सिसिली घूमने जाता है, लेकिन एली (कृति सेनन) से मिलने के बाद उनकी छुट्टियों का मजा दुख बदल जाता है। ये फिल्म 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

 

2. आखिरी सवाल

 

नमाशी चक्रवर्ती ने विक्की हेगड़े का किरदार निभाया है, जो एक होनहार स्कॉलर है। RSS पर उसकी थीसिस रिजेक्ट होने के बाद वह सबके सामने अपने मेंटर प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी (संजय दत्त) को चुनौती देता है। जो बात एक एकेडमिक असहमति के तौर पर शुरू होती है। वह जल्द ही राजनीतिक  हितों से जुड़े मीडिया तमाशे में बदल जाती है। जैसे-जैसे विक्की का टकराव बढ़ता है। उसके मकसद साफ होने लगते हैं और रिसर्चर पल्लवी मेनन से जुड़ा दशकों पुराना राज सामने आता है। इसमें अमित साध, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा श्रीवास्तव भी हैं। 14 अगस्त को ये फिल्म आप लायंसगेट प्ले पर देख सकते हैं।

3. अ चाइल्ड ऑफ माई ओन

 

फिल्ममेकर माइते अल्बेर्डी मेक्सिको के एक परेशान करने वाले असल जिंदगी के मामले को दिखाती हैं। यह मामला एलेजांद्रा नाम की एक युवा महिला का है, जिसने कई बार मिसकैरेज झेलने और बच्चा पैदा करने के भारी पारिवारिक दबाव के बाद गर्भवती होने का नाटक किया और 2009 में एक नवजात शिशु का अपहरण कर लिया। 13 अगस्त को नेटफ़्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

 

4. आरूपी

 

एक आम चोरी की घटना तब हैरान करने वाला मोड़ लेती है, जब दो चोर गलती से आर्यनट्टू एस्टेट में गुड़िया के अंदर कैद एक अलौकिक शक्ति वाले व्यक्ति को आजाद कर देते हैं। जब एक हिंसक हत्या आर्यनट्टू परिवार के आखिरी बचे सदस्य निरंजन को उसके पुश्तैनी घर वापस लाती है तो उसे एक पुराने श्राप का सामना करना पड़ता है, जो उसके आस-पास के सभी लोगों के लिए खतरा बन जाता है। लायंसगेट प्ले पर 14 अगस्त को ये फिल्म देख सकते हैं।

5. डोंट से गुड लक

 

सनी सैंडलर ने सोफी बिरेनबाम का किरदार निभाया है, जो एक टीनएजर है और अपने स्कूल के प्रोडक्शन ‘वेट्रेस’ में मुख्य भूमिका निभाने की तैयारी कर रही है। म्यूजिकल को लेकर उसका उत्साह तब टूट जाता है, जब उसकी मां एलिजाबेथ (मेलानी लिन्स्की) को पता चलता है कि उनका कैंसर वापस आ गया है। अब सोफी को अपनी परफॉर्मेंस की तैयारी करते हुए घर की जिम्मेदारियां भी संभालनी हैं। साथ ही एक नए रोमांस और अपनी मां की बीमारी के भावनात्मक असर का भी सामना करना है। इसे आप 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

 

6. मोरिया

यह सीरीज अर्जेंटीना की एंटरटेनमेंट आइकन मोरिया कासान के जीवन और करियर की एक काल्पनिक और बहुत ही स्टाइलिश कहानी पेश करती है। कहानी में उनके जीवन के अलग-अलग पड़ावों को दिखाने के लिए तीन अभिनेत्रियों का इस्तेमाल किया गया है। उनकी बेटी सोफिया गाला कैस्टिग्लिओन उनके शुरुआती सालों का किरदार निभाती हैं। ग्रिसेल्डा सिसिलियानी उनकी अधेड़ उम्र का और सेसिलिया रोथ उनके मौजूदा रूप का किरदार निभाती हैं। इसे आप 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

 

7. मोरिन्हो

 

तीन हिस्सों वाली यह डॉक्यूमेंट्री जोस मोरिन्हो के शानदार फुटबॉल सफर को दिखाती है। इसकी शुरुआत 2004 में FC पोर्टो के साथ उनकी बड़ी चैंपियंस लीग जीत से होती है और इसके बाद चेल्सी, इंटर मिलान, रियल मैड्रिड, मैनचेस्टर यूनाइटेड, टोटेनहम, रोमा और फेनरबाहचे के साथ उनके सफर को दिखाया गया है। दो साल तक शूट किए गए इस प्रोजेक्ट में सर एलेक्स फर्ग्यूसन, जॉन टेरी, इकर कैसिलास, डिडिएर ड्रोग्बा, ज्लाटन इब्राहिमोविच, मार्सेलो, सैमुअल एटो, जेवियर जानेटी, फ्रैंक लैम्पार्ड और पेट्र चेक जैसी फ़ुटबॉल की बड़ी हस्तियों के साथ बातचीत भी शामिल है। इसे आप 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

12. पावर बुक III रेजिंग कनान सीजन 5

 

‘पावर’ यूनिवर्स की प्रीक्वल सीरीज का पांचवां और आखिरी सीजन कनान स्टार्क (मेकाई कर्टिस) की कहानी को पूरा करता है। कनान को अब अच्छी तरह पता है कि वह कौन है और उसे क्या बनना है। साउथसाइड के दिग्गज ब्रीज (शमेक मूर) के साथ क्वींस के ड्रग बिजनेस में अपनी जगह पक्की करते हुए, उसकी बेरहमी अब पूरी तरह सामने आ रही है। उनकी यह साझेदारी एक ऐसे टकराव की नींव रखती है, जिसका असर इस खेल के हर खिलाड़ी पर पड़ता है। ये आप लायंसगेट प्ले पर देख सकते हैं।

 

13. रीचर सीजन 4

 

एलन रिचसन इस एक्शन सीरीज के चौथे सीजन में जैक रीचर के तौर पर लौट रहे हैं। यह सीरीज ली चाइल्ड के नॉवेल ‘गॉन टुमॉरो’ पर आधारित है। इस बार रीचर फिलाडेल्फिया में हैं। सबवे पर एक परेशान महिला से अचानक हुई मुलाकात उन्हें एक खतरनाक साजिश में फंसा देती है। मारिया स्टेन नीग्ली के रोल में लौट रही हैं, जबकि सिडेल नोएल, एग्नेज मो, अंगगुन, केविन कॉरिगन, मार्क ब्लूकास, कैथलीन रॉबर्टसन और क्रिस्टोफर मार्क्वेट कास्ट में शामिल हो रहे हैं। प्राइम वीडियो पर 12 अगस्त को ये देख सकते हैं।

14. टायर्स सीजन 3

 

यह वर्कप्लेस कॉमेडी लौट रही है, जिसमें शेन गिलिस और स्टीव गेरबेन वैली फोर्ज ऑटोमोटिव सेंटर में अपनी उथल-पुथल भरी यात्रा जारी रखेंगे। विल और शेन अब मुश्किलों से जूझ रहे इस बिजनेस के हिस्सेदार हैं, लेकिन जिंम्मेदारियां बढ़ने के बावजूद हालात में कोई खास सुधार नहीं होता। क्रिस ओ’कॉनर, किला फॉक्स, स्टावरोस हल्कियास और थॉमस हेडन चर्च लौट रहे हैं, जबकि रेचल ब्लैंचर्ड, मैट वॉल्श, गैरेट डिलाहंट, बॉबी ली और डैन सोडर मेहमान कलाकारों के तौर पर शामिल हो रहे हैं। इसे नेटफ्लिक्स पर 13 अगस्त को देख सकते हैं।

 

15. उमथेथो

ब्राजीलियाई सीरीज ‘ब्रदरहुड’ का यह साउथ अफ़्रीकन वर्शन कहानी को देश के मॉडर्न जेल सिस्टम में ले जाता है। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर म्बाली द्लामिनी (एनकोबिले नुनु खुमालो) को पता चलता है कि उसका भाई मोसेस (टोनी क्गोरोघे), जिसे वह 14 साल पहले मरा हुआ मान चुकी थी, जो असल में जिंदा है। मोसेस अब ‘इगाजलाम’ नाम के एक ताकतवर जेल सिंडिकेट का लीडर है। म्बाली को अपने सबसे छोटे भाई स्पहेलेले को बचाने के लिए मोसेस का साथ देने पर मजबूर होना पड़ता है, जिससे कानून के प्रति उसकी जिम्मेदारी और परिवार के प्रति उसकी वफादारी के बीच टकराव पैदा होता है। इसे नेटफ्लिक्स पर 14 अगस्त को देख सकते हैं।

 

16. वुमन इन ब्लू सीजन 2

 

स्पैनिश भाषा का यह क्राइम ड्रामा लौट रहा है, जिसमें बारबरा मोरी मारिया के रोल में वापस आ रही हैं, जो अब लेफ्टिनेंट बन चुकी हैं। एक स्टूडेंट एक्टिविस्ट की मौत महिला पुलिसकर्मियों को मेक्सिको में 1968 में हुए स्टूडेंट नरसंहार से जुड़ी एक जांच में शामिल कर देती है। जैसे-जैसे केस उलझता जाता है। एक रहस्यमयी कातिल पुलिस डिपार्टमेंट के सदस्यों को निशाना बनाने लगता है। नतालिया टेलेज, अमोरिता रासगाडो और जिमेना सारिनाना भी इसमें वापस आ रही हैं। 12 अगस्त को आप एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।

Related Posts

‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट: जानें कब होगी रिलीज
मनोरंजन

‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट: जानें कब होगी रिलीज

August 11, 2026
‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्शन अंदाज में दिखे पकंज त्रिपाठी समेत ये कलाकार
मनोरंजन

‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, एक्शन अंदाज में दिखे पकंज त्रिपाठी समेत ये कलाकार

August 9, 2026
सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धांसू ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज
मनोरंजन

सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धांसू ट्रेलर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज

August 8, 2026
देशभक्ति से भरपूर है जिमी शेरगिल-सिद्धार्थ की सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर, क्या दिल छू पाई ये कहानी?
मनोरंजन

देशभक्ति से भरपूर है जिमी शेरगिल-सिद्धार्थ की सीरीज ऑपरेशन सफेद सागर, क्या दिल छू पाई ये कहानी?

August 8, 2026
‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का ऑफिशियल ट्रेलर हुआ रिलीज, 21 सितारों के बीच छिपा है एक मास्टरमाइंड, करण के शो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
मनोरंजन

‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ का ऑफिशियल ट्रेलर हुआ रिलीज, 21 सितारों के बीच छिपा है एक मास्टरमाइंड, करण के शो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

August 7, 2026
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, शबाना आजमी का दिखा खतरनाक विलेन अवतार
मनोरंजन

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, शबाना आजमी का दिखा खतरनाक विलेन अवतार

August 6, 2026
Next Post
पान मसाला खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, FSSAI ने बदले नियम; कीमतों पर पड़ेगा असर

पान मसाला खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, FSSAI ने बदले नियम; कीमतों पर पड़ेगा असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में आज 3% तक होगी बढ़ोतरी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी .

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में आज 3% तक होगी बढ़ोतरी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी .

September 2, 2025
प्रदेशवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, राजधानी समेत इन जिलों में होगी बारिश, जानें क्या है आपके इलाके का हाल

प्रदेशवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत, राजधानी समेत इन जिलों में होगी बारिश, जानें क्या है आपके इलाके का हाल

August 10, 2025
कल आंध्रप्रदेश में तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

कल आंध्रप्रदेश में तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

October 27, 2025
अगले हफ्ते सिर्फ 1 नया IPO, 10 कंपनियों की होगी एंट्री

अगले हफ्ते सिर्फ 1 नया IPO, 10 कंपनियों की होगी एंट्री

December 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • ‘मिर्जापुर द मूवी’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ आउट: जानें कब होगी रिलीज
  • मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
  • इंटर्न डॉक्टरों की मांग जायज, अन्य राज्यों के अनुरूप स्टाइपेंड दे सरकार – कांग्रेस
  • देश में जल्द दिखेंगे ₹10 और ₹20 के प्लास्टिक नोट, पहले चरण में जारी होंगे इतने अरब नोट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR