Bank Holidays अगर आप अगले हफ्ते बैंक की शाखा में जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की तारीख और अपने शहर की स्थिति जरूर देख लें। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और HDFC बैंक सहित सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक 16 से 22 नवंबर के बीच तीन दिनों तक बंद रहेंगे।
Read more Ind Vs NZ: जानिए कब से शुरू होगी भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, यहां देखें शेड्यूल
RBI के नियमों के अनुसार, सभी अनुसूचित (scheduled) और गैर-अनुसूचित (non-scheduled) बैंक तय छुट्टियों के अलावा, महीने के दूसरे और चौथे शनिवार तथा हर रविवार को बंद रहते हैं। इस दौरान बैंक शाखाओं में सेवाएं बंद रहती हैं, लेकिन डिजिटल सेवाएं (ऑनलाइन नेट बैंकिंग, ऐप) चालू रहती हैं। खास बात यह है कि 16 और 20 नवंबर की छुट्टियां पूरे देश में लागू नहीं होंगी। इनका असर संबंधित शहरों में ही रहेगा।
अगले हफ्ते कब – कब बैंक रहेंगे बंद, देखिए पूरी लिस्ट
इस महीने बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे, जिनमें राज्य और क्षेत्रीय छुट्टियां और वीकेंड की छुट्टियां शामिल हैं। इसमें रविवार के कारण 15, 22, 28 और 29 नवंबर को बंद हेंगे। वहीं दूसरे और चौथे शनिवार के कारण 28 नवंबर को बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 16, 20, 23, 24 और 27 नवंबर को क्षेत्रीय छुट्टियां हैं।
अगले हफ्ते इन दिनों बैंक रहेंगे बंद
16 नवंबर (सोमवार): छठ पूजा के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
20 नवंबर (शुक्रवार): इगास-बगवाल के कारण देहरादून में बैंक बंद रहेंगे।
22 नवंबर (रविवार): रविवार की छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
तारीख दिन कहां बंद रहेंगे बैंक वजह
16 नवंबर 2026 सोमवार पटना और रांची छठ पूजा
20 नवंबर 2026 शुक्रवार देहरादून इगास-बग्वाल
22 नवंबर 2026 रविवार पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश
RBI के कैलेंडर के मुताबिक 16 नवंबर को छठ पूजा और 20 नवंबर को इगास-बग्वाल के कारण संबंधित शहरों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 22 नवंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।
ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम
Bank Holidaysआप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग (UPI, IMPS, NEFT, RTGS) और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।















