• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी घरघोड़ा ने बताए बचाव के उपाय

Amish Kumari by Amish Kumari
August 13, 2026
in रायगढ़
सीआईएसएफ जवानों को साइबर ठगी के नए तरीकों से किया जागरूक, थाना प्रभारी घरघोड़ा ने बताए बचाव के उपाय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*13 अगस्त, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत तिलाईपाली स्थित CISF कैंप में घरघोड़ा पुलिस द्वारा कल साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में CISF कंपनी के अधिकारियों एवं जवानों को वर्तमान में सामने आ रहे साइबर फ्रॉड के नए तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचने के व्यावहारिक उपाय बताए गए।

READ ALSO

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने बताया कि आज तकनीक का उपयोग हमारी दैनिक जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। मोबाइल बैंकिंग, UPI, ऑनलाइन शॉपिंग, सोशल मीडिया और विभिन्न डिजिटल सेवाओं के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधी भी ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी में अपराधी अक्सर बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, TRAI, बिजली विभाग, कूरियर कंपनी, रिश्तेदार या परिचित बनकर फोन करते हैं और डर या लालच पैदा कर लोगों से गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं।

कार्यक्रम में फर्जी KYC अपडेट, बैंक खाता बंद होने का झांसा, बिजली कनेक्शन काटने की धमकी, फर्जी कूरियर पार्सल, OLX/ऑनलाइन खरीद-बिक्री के नाम पर ठगी, फर्जी निवेश एवं ट्रेडिंग एप, QR कोड और UPI फ्रॉड, फर्जी लोन एप, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, OTP एवं स्क्रीन शेयरिंग के जरिए ठगी के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। जवानों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर OTP, UPI PIN, ATM PIN, CVV, बैंक पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। UPI PIN पैसा प्राप्त करने के लिए नहीं, बल्कि भुगतान करने के लिए दर्ज किया जाता है, इसलिए किसी के कहने पर पैसे प्राप्त करने के नाम पर UPI PIN डालने से बचना चाहिए।

 

 

अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ के संबंध में भी जवानों को विशेष रूप से जागरूक किया गया। बताया गया कि अपराधी वीडियो कॉल पर पुलिस, CBI, ED या अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बनकर लोगों को किसी अपराध में फंसाने की धमकी देते हैं और गिरफ्तारी का भय दिखाकर पैसे ट्रांसफर करवाते हैं। पुलिस या कोई सरकारी जांच एजेंसी वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट कर बैंक खाते में पैसे जमा कराने का निर्देश नहीं देती। ऐसे किसी कॉल पर घबराने के बजाय तत्काल कॉल काटकर संबंधित विभाग से आधिकारिक माध्यम से संपर्क करना चाहिए।

इसी तरह फर्जी लिंक और APK फाइल से होने वाली ठगी से बचाव के लिए बताया गया कि मोबाइल पर आए किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और WhatsApp या अन्य माध्यम से प्राप्त संदिग्ध APK फाइल को इंस्टॉल न करें। साइबर अपराधी ऐसी फाइलों के जरिए मोबाइल का नियंत्रण हासिल कर बैंकिंग एवं निजी जानकारी तक पहुंचने का प्रयास कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने, निजी फोटो-वीडियो साझा करने और संदिग्ध वेबसाइटों पर व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करने से भी सावधान रहने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में AI आधारित आवाज एवं वीडियो, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल और परिचित व्यक्ति बनकर पैसे मांगने वाले मामलों को लेकर भी जागरूक किया गया। जवानों को बताया गया कि केवल आवाज या वीडियो देखकर किसी व्यक्ति की पहचान पर भरोसा न करें। यदि कोई परिचित अचानक पैसे की मांग करता है तो उसके पुराने या वैकल्पिक नंबर पर कॉल कर वास्तविकता की पुष्टि करें।

साइबर ठगी होने की स्थिति में बिना देर किए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने तथा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि ठगी के तुरंत बाद शिकायत करने से रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने और फ्रीज कराने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही बैंक खाते से संबंधित लेन-देन की जानकारी सुरक्षित रखने और पुलिस को उपलब्ध कराने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित CISF अधिकारियों एवं जवानों ने साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप और उनसे बचाव के उपायों को गंभीरता से समझा तथा कार्यक्रम को उपयोगी बताया। रायगढ़ पुलिस द्वारा आम नागरिकों के साथ-साथ शासकीय विभागों, सुरक्षा बलों एवं विभिन्न संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर डिजिटल सुरक्षा के प्रति लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

September 27, 2026
*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*
रायगढ़

*कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार*

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलमी में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, जांच में 1,681 वर्गफुट निर्माण दर्ज; अब एसडीएम की कार्रवाई का इंतजार

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घर की बाड़ी में शराब छिपाकर बेचने की तैयारी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

September 26, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

15 नवंबर से बदल जाएगा टोल प्लाजा के ये नियम, नकद भुगतान पर देना होगा दोगुना टोल…

15 नवंबर से बदल जाएगा टोल प्लाजा के ये नियम, नकद भुगतान पर देना होगा दोगुना टोल…

November 12, 2025
मुख्यमंत्री शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की कर रहे हैं गहन समीक्षा

कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 : 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, कलेक्टरों को धान खरीदी की तैयारियां करने के निर्देश

October 12, 2025
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिन कैंसिल रहेंगी यह 8 ट्रेनें, सफर करने से पहले चेक कर लें स्थिति..

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बिलासपुर से रायपुर के बीच चलने वाली 8 ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट

July 15, 2026
छत्तीसगढ़ में आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में कहर बरपा रहा मॉनसून….

छत्तीसगढ़ में आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में कहर बरपा रहा मॉनसून….

September 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Rashifal: धनु राशि वालों आज व्यापार और करियर दोनों के लिहाज से दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!
  • Health Care: शरीर में फाइबर की कमी होने पर दिखते है ये संकेत, डॉक्टर ने बताया कमी कैसे होगी पूरी?
  • Bank Strike: बैंक हड़ताल टली, IBA-UFBU के बीच बातचीत के लिए बनी सहमति, 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे बैंक
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR