• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : किरायेदारों की दो मोटरसाइकिलों को आग लगाने वाला सिरफिरा युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में की कार्रवाई, भेजा जेल

Amish Kumari by Amish Kumari
November 14, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़* । शहर के धांगरडीपा क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले किरायेदारों की दो मोटरसाइकिलों को आग लगाकर जलाने तथा मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहल्ले के ही निवासी श्रवण उरांव उर्फ भोंदू के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

READ ALSO

Raigarh News : वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत तीसरे दिन अग्रसेन भवन में जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम हुआ

Raigarh News : जनजातीय बहुल 320 गांवों में शासन की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच बना रहे आदि सेवा केंद्र

Read More : Latest Cg News : धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

मामले में प्रार्थी आशीष अग्रवाल (32 वर्ष) ने दिनांक 13 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वार्ड क्रमांक 02 धांगरडीपा, छोटा पानी टंकी के पास मकान मालिक एस. लकड़ा के मकान में किराये से रहता है तथा स्थानीय प्लांट में ठेकेदारी का काम करता है। दिनांक 12 नवंबर की रात रोज की तरह अपनी पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 BF 9347 को अन्य वाहनों के साथ घर के बाहर खड़ी कर सोने चला गया था। इसी दौरान 13 नवंबर की रात्रि करीब 3:30 बजे पड़ोसी मनोज देवांगन ने सूचना दी कि घर के बाहर खड़ी उसकी मोटरसाइकिल में आग लग गई है तथा बगल में खड़ी पड़ोसी कामता प्रसाद बरेठ की प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक CG 11 F 1437 भी आग की चपेट में आ गई है। बाहर आकर देखने पर दोनों मोटरसाइकिलें आग से बुरी तरह जल चुकी थीं। मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर पानी डालकर आग बुझाई गई। घटना के दौरान अज्ञात आरोपी ने मकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे के दो नग उपकरणों को भी तोड़ दिया था।

प्रार्थी द्वारा घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर मोहल्ले का निवासी श्रवण उरांव उर्फ भोंदू मोटरसाइकिलों में आग लगाते और कैमरे तोड़ते हुए दिखाई दिया। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 669/2026 धारा 324(2), 326(f) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Read More : Gold silver price: सोना 2,500 रुपये से ज्यादा फिसला, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी; जानें आज का ताजा रेट

Raigarh News :  प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी कोतवाली श्री अजय नागवंशी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में *आरोपी श्रवण उरांव उर्फ भोंदू पिता दशरू राम उरांव, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02 धांगरडीपा रायगढ़* ने घटना कारित करना स्वीकार किया। प्रार्थी एवं गवाहों ने पुलिस को यह भी बताया कि बीते रक्षाबंधन के समय भी आरोपी द्वारा घर के बाहर खड़ी वाहनों में आग लगाई गई थी, जिसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। वर्तमान घटना में आरोपी द्वारा रात्रि में घर के अंदर प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिए जाने पर प्रकरण में बीएनएस की धारा 331(2) भी जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी की शीघ्र पतासाजी एवं गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक दिग्विजय दास वैष्णव तथा हमराह पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत तीसरे दिन अग्रसेन भवन में जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम हुआ

November 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय बहुल 320 गांवों में शासन की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच बना रहे आदि सेवा केंद्र

November 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राज्यसभा सांसद नितिन नवीन 15 नवंबर को आएंगे रायगढ़, धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव सम्मेलन में होंगे शामिल

November 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : धरमजयगढ़ में कल सजेगा जनजातीय गौरव का भव्य मंच, राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे राज्यसभा सांसद नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

November 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस समारोह की प्रशासन और पुलिस ने पूरी की तैयारियां

November 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व: राज्यपाल रमेन डेका

November 13, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

क्या 1 जनवरी को बंद रहेगा Stock Market? NSE ने अगले साल की जारी की हॉलिडे लिस्ट

तनाव से Q1 नतीजों तक, इस हफ्ते भारतीय शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे ये 5 बड़े फैक्टर

August 9, 2026

Chhatisgarh News : कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा

November 6, 2026
त्योहार सीजन में मिलावट पर प्रशासन सख्त

त्योहार सीजन में मिलावट पर प्रशासन सख्त

August 6, 2025
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल

June 12, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : किरायेदारों की दो मोटरसाइकिलों को आग लगाने वाला सिरफिरा युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में की कार्रवाई, भेजा जेल
  • Raigarh News : वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत तीसरे दिन अग्रसेन भवन में जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम हुआ
  • Latest Cg News : धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस, राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल
  • Bank holiday: 16 नवंबर को छठ महापर्व मौके पर कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी, घर से निकलने से पहले देखें RBI हॉलिडे लिस्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR