• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून रहेगा मेहरबान, अगले 48 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी

Amish Kumari by Amish Kumari
August 14, 2026
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में ‘मोंथा’ का असर, अगले दो दिन तक इन जिलों में होगी भारी बारिश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। नए मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बारिश के साथ कई क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

 

READ ALSO

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर तक मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम; 26 नवंबर तक पूरी होगी जांच

Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

 

कई इलाकों में हुई हल्की से मध्यम बारिश

 

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान दुर्ग जिले में रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राजधानी रायपुर में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बादलों की मौजूदगी और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

 

इन इलाकों में दर्ज हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। केल्हारी, कुटरू, सुकमा और वाड्रफनगर में सबसे ज्यादा 5-5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बलरामपुर, समरी और दंतेवाड़ा में 3-3 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं कुसमी, जगरगुंडा, रघुनाथ नगर, कटेकल्याण, बीजापुर, गीदम और तोंगपाल में 2-2 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। दोर्नापाल, सरसीवा, लटोरी, जनकपुर-भरतपुर, सोनहत, कोटाडोल, छिंदगढ़ और बगीचा में भी बारिश हुई। इन क्षेत्रों में करीब 1-1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

 

रायपुर में बारिश के आसार, तापमान में गिरावट

राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आज बारिश होने की संभावना जताई गई है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

इन जिलों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

कई जिलों में यलो अलर्ट, आंधी और बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने कई अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। इनमें सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली शामिल हैं। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

 

 

 

किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मानसून की सक्रियता को देखते हुए किसानों और आम लोगों को मौसम की जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है। खुले स्थानों पर रहने वाले लोगों को बिजली गिरने के दौरान सावधानी बरतने और तेज हवाओं के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर तक मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम; 26 नवंबर तक पूरी होगी जांच

November 16, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

November 16, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में 20 नवंबर को सरकारी अवकाश, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

November 16, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा था 130 किलो गांजा जब्त, 5 तस्कर गिरफ्तार

November 15, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री साय

November 15, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

November 15, 2026
Next Post
खामोशी की दुनिया में लौटे जिंदगी के सुर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चिरायु योजना ने मासूम बच्चे के जीवन में फिर से सुनने की खुशियां लौटाई

खामोशी की दुनिया में लौटे जिंदगी के सुर, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री चिरायु योजना ने मासूम बच्चे के जीवन में फिर से सुनने की खुशियां लौटाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

RBI ने डिजिटल पेमेंट से जुड़े नियम किया बड़ा बदलाव, धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम …

RBI ने डिजिटल पेमेंट से जुड़े नियम किया बड़ा बदलाव, धोखाधड़ी पर लगेगी लगाम …

September 26, 2025
छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, 6 हजार पदों पर लगी रोक; नियुक्ति पत्र जारी नहीं होंगे

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम आदेश, 6 हजार पदों पर लगी रोक; नियुक्ति पत्र जारी नहीं होंगे

January 28, 2026
Google ने अरबों यूजर्स को दिया बड़ा तोफा, वीडियो एडिटिंग प्लेटफॉर्म Google Vids हुआ सबके लिए फ्री, ऐसे करें इस्तेमाल…

Google ने अरबों यूजर्स को दिया बड़ा तोफा, वीडियो एडिटिंग प्लेटफॉर्म Google Vids हुआ सबके लिए फ्री, ऐसे करें इस्तेमाल…

September 13, 2025
खत्म हुआ इंतजार; ‘मोस्ट-अवेटेड’ SUV Tata Sierra अब भारत में लॉन्च, बोल्ड लुक के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें SUV की कीमत

खत्म हुआ इंतजार; ‘मोस्ट-अवेटेड’ SUV Tata Sierra अब भारत में लॉन्च, बोल्ड लुक के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें SUV की कीमत

November 25, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर तक मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम; 26 नवंबर तक पूरी होगी जांच
  • Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
  • Kulgam Terrorist Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कुलगाम में CRPF टीम पर हमला करने वाले लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर
  • Cyclone Akvan: तूफान ‘अकवान’ का खतरा, 19 नवंबर को हो सकता है लैंडफाल, 120-130 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR