• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) की सीधी भर्ती को मिली मंजूरी

Amish Kumari by Amish Kumari
August 16, 2026
in छत्तीसगढ़
पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर,16 अगस्त 2026
महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध छत्तीसगढ़ सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के विशेष प्रयासों से, विभाग के अंतर्गत पर्यवेक्षकों (सुपरवाइजर) के 50 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को आधिकारिक सहमति प्रदान कर दी गई है।

मैदानी स्तर पर विभाग की योजनाओं—विशेषकर आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन, पोषण अभियानों की निगरानी, महत्वपूर्ण सामाजिक पहलों के क्रियान्वयन—में पर्यवेक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। लंबे समय से इन पदों के रिक्त होने के कारण मैदानी स्तर पर कार्य का दबाव था।

READ ALSO

Cg News : महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

Chhatisgarh News : पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

इन 50 नए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से विभागीय ढांचे को ऐतिहासिक मजबूती मिलेगी और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे हितग्राहियों तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुँच सकेगा।

‘सुशासन’ के संकल्प को मिल रही सिद्धि
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और दूरदर्शी नेतृत्व के चलते आज विभाग को यह अहम स्वीकृति मिली है। पर्यवेक्षकों की कमी से जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग में जो चुनौतियां आ रही थीं, वे अब दूर होंगी। हमारी सरकार माताओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। इन नई नियुक्तियों से विभाग की कार्यक्षमता में व्यापक सुधार आएगा और हमारी आंगनबाड़ी व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी।”

प्रस्ताव को मिली वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति
ज्ञात हो कि संचालनालय, महिला एवं बाल विकास द्वारा इन पदों की पूर्ति के लिए शासन से अनुमति मांगी गई थी। विभागीय मंत्री के निर्देश पर इस प्रक्रिया में तेजी लाई गई और 13 अगस्त 2026 को वित्त विभाग द्वारा 50 पर्यवेक्षकों की भर्ती के लिए विधिवत सहमति जारी कर दी गई है। इसके पश्चात महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी आदेश जारी कर भर्ती प्रक्रिया का रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया गया है।

इस बहुप्रतीक्षित फैसले से न केवल विभाग के कार्यों में गति आएगी, बल्कि प्रदेश की योग्य युवतियों और महिलाओं को शासकीय सेवा में आकर समाज के लिए कार्य करने का एक बड़ा अवसर भी प्राप्त होगा।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News : महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

October 2, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : डस्टबिन में मिला एक फटा पन्ना, उसी ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह’’

October 1, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज

October 1, 2026
छत्तीसगढ़

Sex Racket news: छत्तीसगढ़ के इस जिले में देह व्यापार का खुलासा: 15 लोग पकड़े गए, दो के नाबालिग होने की सूचना

October 1, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 1 अक्टूबर से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन

September 30, 2026
Next Post
जम्मू से 17 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, “अभियान संवेदना” के तहत पुसौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जम्मू से 17 वर्षीय नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, “अभियान संवेदना” के तहत पुसौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने दिव्यांग युवक को दिया आगे बढ़ने का सहारा, श्री अमर मरकाम को तत्काल मिली स्कूटी

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग युवक को दिया आगे बढ़ने का सहारा, श्री अमर मरकाम को तत्काल मिली स्कूटी

September 7, 2025
देश में LPG की नहीं है कोई कमी, पैनिक बुकिंग से बढ़ी मांग; सरकार ने लोगों से घबराने से बचने की अपील की

देश में LPG की नहीं है कोई कमी, पैनिक बुकिंग से बढ़ी मांग; सरकार ने लोगों से घबराने से बचने की अपील की

March 13, 2026
लॉन्च होने जा रहा ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म, अब एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

लॉन्च होने जा रहा ईपीएफओ 3.0 प्लेटफॉर्म, अब एटीएम और यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

December 2, 2025
दर्दनाक ट्रेन हादसा! राजधानी एक्सप्रेस से टक्कर में आधे दर्जन से अधिक हाथीयों की हुयी मौत; पटरी से उतरे 5 डिब्बे

दिल्ली-बनारस के बीच चलेगी वीकेंड स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन; जानिए टाइमिंग और रूट

January 22, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Tax Calendar: टैक्सपेयर्स ध्यान दें! अक्टूब में खत्म होगी टैक्स से जुड़े कई कामों की डेडलाइन, नोट कर लें जरूरी तारीखें
  • Cg News : महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल
  • Chhatisgarh News : पाकरगांव हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख
  • Rashifal: कर्क और सिंह समेत इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें किन मामलों में मिलेगा लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR