• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बनकर प्रदेशवासियों को करा रहे तीर्थ स्थलों के दर्शन : अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा

Amish Kumari by Amish Kumari
November 16, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Today Cg News :  राजनांदगांव 16 नवम्बर 2026।

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के अंतर्गत आज राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 से अधिक श्रद्धालु तीर्थयात्री विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा एवं महापौर श्री मधुसूदन यादव ने तीर्थयात्री विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रेलवे स्टेशन का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण रहा। जय श्रीराम के जयकारों और ढोल-मंजीरों की मंगल ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं को तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया। प्रभु श्रीरामलला एवं बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिलने से तीर्थयात्रियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने इस पुण्य यात्रा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा प्रदेशवासियों की धार्मिक आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना का निरंतर संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बनकर छत्तीसगढ़वासियों को प्रभु श्री रामलला एवं बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को प्रभु श्री रामलला के दर्शन कराने का जो संकल्प लिया था, उसे पूरा करते हुए श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन के माध्यम से नि:शुल्क तीर्थयात्रा का अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह योजना प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए आस्था, श्रद्धा और खुशियों का माध्यम बन रही है। श्री नीलू शर्मा ने बताया कि श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश के 50 हजार से अधिक श्रद्धालु प्रभु श्री रामलला एवं बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से तीर्थयात्री विशेष ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार अयोध्या धाम के लिए रवाना किया जा रहा है। यह राजनांदगांव से रवाना होने वाली नौवीं तीर्थयात्री विशेष ट्रेन है। श्री नीलू शर्मा ने कहा कि तीर्थयात्री विशेष ट्रेन से रवाना हुए श्रद्धालु पहले वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्री रामलला के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को सुखद, मंगलमय एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के बुजुर्गों एवं श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रभु श्री रामलला एवं बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से नौवीं बार तीर्थयात्री विशेष ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया है। यह राजनांदगांव सहित दुर्ग एवं बस्तर संभाग के श्रद्धालुओं के लिए हर्ष और गौरव का अवसर है। उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देव कुमारी, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, श्री खूबचंद पारख, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, श्री रमेश पटेल, श्री सुरेश एच लाल, सीईओ जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम श्री गौतम चंद पाटिल, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली सहित अन्य जनप्रतिनिधि, रेल्वे के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

READ ALSO

Chhatisgarh News : विशेष लेख : नक्सल उन्मूलन के बाद कांकेर जिले में विकास की नई राह खोल रहे वृहद पुल निर्माण कार्य

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं को मिल रहा 3100 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : नक्सल उन्मूलन के बाद कांकेर जिले में विकास की नई राह खोल रहे वृहद पुल निर्माण कार्य

November 16, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं को मिल रहा 3100 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ

November 16, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : विशेष लेख : किसान हितैषी नीतियों से कृषकों को मिल रहा संबल, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से खुशहाल हो रहे अन्नदाता

November 16, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

November 16, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News: छठ महापर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी वासियों को दी 15.50 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

November 16, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण

November 16, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

मेष राशि वालों आज आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी, जाने बाकि राशियों का हाल

मेष राशि वालों आज आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी, जाने बाकि राशियों का हाल

October 6, 2025
ट्रंप का भारत पर हमला, टैरिफ को लेकर कही ये बड़ी बात

ट्रंप का भारत पर हमला, टैरिफ को लेकर कही ये बड़ी बात

September 2, 2025
चुनावी प्रक्रिया पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा, भारत मंडपम में 90 देशों की भागीदारी

तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को मतदान, 48 घंटे का ड्राई डे लागू

April 20, 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

June 23, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रवण कुमार बनकर प्रदेशवासियों को करा रहे तीर्थ स्थलों के दर्शन : अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : नक्सल उन्मूलन के बाद कांकेर जिले में विकास की नई राह खोल रहे वृहद पुल निर्माण कार्य
  • Oppo: 200MP कैमरा के साथ Oppo ने लॉन्च किया Reno 17 और Reno 17 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से अन्नदाताओं को मिल रहा 3100 रुपए प्रति क्विंटल का लाभ
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR