• Privacy Policy
  • About Us
Monday, October 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

MV Ocean Winner ship sank: बंगाल की खाड़ी में कार्गो शिप हादसें में 2 क्रू मेंबर्स सुरक्षित निकाले गए, 21 लोग अब भी लापता

Amish Kumari by Amish Kumari
August 23, 2026
in देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

MV Ocean Winner ship sank: बंगाल की खाड़ी में 24 सदस्यीय चालक दल वाला एक व्यापारी जहाज समुद्र में आपदा का शिकार हो गया। पनामा के झंडे वाला यह बल्क कैरियर बंगाल की खाड़ी में डूब गया। जहाज पर 24 क्रू मेंबर्स सवार थे। इसको देखते हुए तुरंत ही भारतीय तट रक्षक बल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसमें इंडियन नेवी भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। जहाज से संपर्क टूटने के बाद नौसेना ने अपने पी-8आई समुद्री निगरानी विमान को तत्काल खोज एवं बचाव मिशन के लिए लगाया है। इस अभियान में अभी तक दो चालक दल सदस्यों को लाइफराफ्ट से बचाया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। जहाज पर 20 चीनी, 3 म्यांमार और 1 बांग्लादेशी नागरिक सवार थे।

 

READ ALSO

Amritsar Airport: अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे 3 संदिग्ध ड्रोन, Air India समेत तीन उड़ानें डायवर्ट

India Bloc March SC: CEC के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, CJI ने कहा ज्ञापन नहीं अर्जी लगाएं

 

नेवी को 22 अगस्त को संकट का संदेश मिला

भारतीय नौसेना ने बताया कि 22 अगस्त को विशाखापत्तनम से लगभग 700 किलोमीटर पूर्व में स्थित एमवी ओशन विनर नामक जहाज से संकट का संदेश मिला था। सूचना मिलते ही नौसेना ने श्री विजय पुरम स्थित समुद्री बचाव समन्वय केंद्र से संपर्क साधा और निगरानी पर तैनात अपने पी-8आई विमान को तुरंत खोज-बचाव कार्य में लगा दिया। विमान ने घटनास्थल के आसपास बिखरे कई लाइफराफ्ट देखे, जिसके बाद वहां से गुजर रहे व्यापारिक जहाज एमटी ऐसोपोस को राहत कार्य में मदद के लिए बुलाया गया।

 

होर्मुज से गुजर रहे शिप पर हमला, एक क्रू मेंबर की मौत, बचाव अभियान जारी

 

ये भी पढ़ेंCG Weather Today: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश के आसार

 

जहाज से 22 अगस्त को दोपहर में टूटा था संपर्क

नौसेना के मुताबिक 22 अगस्त की रात तक एमटी ऐसोपोस ने अलग-अलग लाइफराफ्ट से कुल 24 चालक दल सदस्यों में से 2 को सुरक्षित बचा लिया था। मिली जानकारी के अनुसार जहाज पर सवार लोगों में 20 चीनी नागरिक, 3 म्यांमार के और 1 बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे। समुद्री बचाव समन्वय केंद्र को इस जहाज से संपर्क टूटने की जानकारी 22 अगस्त को दोपहर करीब पौने बारह बजे मिली थी, जिसके तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खोज-बचाव नेटवर्क सक्रिय करते हुए नजदीकी जहाजों को भी अभियान में शामिल किया गया।

 

IGCS वरद , IGCS अनमोल और IGCS विजित को खोजबीन में लगाया गया

भारतीय तटरक्षक बल ने भी नौसेना के साथ मिलकर अभियान की रफ्तार बढ़ा दी है। इसके तहत आईसीजीएस वरद और आईसीजीएस अनमोल पहले से खोज-बचाव में जुटे हैं, वहीं आईसीजीएस विजित को श्री विजय पुरम से अतिरिक्त मदद के लिए रवाना किया गया है। आसपास मौजूद अन्य जहाजों को भी सतर्क करते हुए लापता लोगों और लाइफराफ्ट की खोज में सहयोग करने को कहा गया है। अब तक सिर्फ 2 लोगों को बचाया जा सका है, जबकि बाकी 22 चालक दल सदस्य अभी भी लापता हैं।

 

MV Ocean Winner ship sankनौसेना ने स्पष्ट किया है कि तटरक्षक बल के साथ समन्वय में शेष लापता लोगों की तलाश लगातार जारी रहेगी। गौरतलब है कि पनामा के झंडे वाला यह मालवाहक जहाज एमवी ओशन विनर ओडिशा के पारादीप बंदरगाह से लौह अयस्क लादकर सिंगापुर जा रहा था। जहाज आखिर क्यों डूबा, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है और बचाव कार्य के साथ-साथ इस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच भी की जा रही है।

Related Posts

देश

Amritsar Airport: अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे 3 संदिग्ध ड्रोन, Air India समेत तीन उड़ानें डायवर्ट

October 12, 2026
देश

India Bloc March SC: CEC के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, CJI ने कहा ज्ञापन नहीं अर्जी लगाएं

October 12, 2026
देश

Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनी खुलासा

October 11, 2026
अन्य खबर

IndiGo flight emergency landing: हवा में मचा हड़कंप; IndiGo फ्लाइट में अचानक निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

October 11, 2026
देश

Djibouti Boat Accident: समंदर में बड़ा हादसा : जिबूती के पास नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 109 प्रवासियों की मौत

October 11, 2026
देश

Nepal Floods: नेपाल में एक बार फिर भयानक बाढ़, कई पुल बहे, सड़कें टूटीं; रेस्क्यू जारी

October 11, 2026
Next Post

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ऑफ शोल्डर गाउन में Palak Tiwari का दिखा जलवा, गॉर्जियस लुक पर फिदा हुए फैंस

ऑफ शोल्डर गाउन में Palak Tiwari का दिखा जलवा, गॉर्जियस लुक पर फिदा हुए फैंस

September 8, 2025
होली के दिन बोईरदादर चौक से स्कूटी की चोरी, आरोपी गिरफ्तार, बेचने ग्राहक तलाशते पकड़ा गया

होली के दिन बोईरदादर चौक से स्कूटी की चोरी, आरोपी गिरफ्तार, बेचने ग्राहक तलाशते पकड़ा गया

March 19, 2026
आज व्यापार में मुनाफे के बन रहे अच्छा योग, पढ़िए 12 राशियों का राशिफल!

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा इन 5 राशियों को, नौकरी और व्यापार में होंगे जबरदस्त अवसर; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

March 26, 2026
कौन हैं अलीरेजा अराफी, जिन पर खामेनेई के बाद ईरान की कमान सौंपी गई; जानिए उनकी भूमिका, ताकत और आगे की रणनीति

कौन हैं अलीरेजा अराफी, जिन पर खामेनेई के बाद ईरान की कमान सौंपी गई; जानिए उनकी भूमिका, ताकत और आगे की रणनीति

March 1, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Amritsar Airport: अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे 3 संदिग्ध ड्रोन, Air India समेत तीन उड़ानें डायवर्ट
  • Petrol diesel price hike: आम आदमी को लगा एक और झटका, जियो-बीपी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 किया महंगा: नई कीमतें लागू
  • Dividend Stocks: TCS, वेदांता समेत ये शेयर देने जा रहा तगड़ा डिविडेंड, यहां जानें रिकॉर्ड डेट
  • RBI: RBI का नया नियम; 16 अक्टूबर से लागू होंगे नकदी के नए नियम, बैंकों को निर्देश जारी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR