• Privacy Policy
  • About Us
Monday, November 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

कौन हैं अलीरेजा अराफी, जिन पर खामेनेई के बाद ईरान की कमान सौंपी गई; जानिए उनकी भूमिका, ताकत और आगे की रणनीति

Amish Kumari by Amish Kumari
March 1, 2026
in देश
कौन हैं अलीरेजा अराफी, जिन पर खामेनेई के बाद ईरान की कमान सौंपी गई; जानिए उनकी भूमिका, ताकत और आगे की रणनीति
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अमेरिका और इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। इजरायली हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब अलीरेजा अराफी को देश का नया अंतरिम सुप्रीम लीडर बनाया गया है।

1959 में याज्द प्रांत के मेयबोद शहर में जन्मे अराफी एक शिया धर्मगुरु हैं और लंबे समय से ईरान की कई अहम संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। फिलहाल वे गार्जियन काउंसिल और असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के सदस्य होने के साथ-साथ बसिज संगठन में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले वे अल-मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रमुख, कोम में शुक्रवार की नमाज के इमाम और ईरान के सेमिनरी सिस्टम के प्रमुख भी रह चुके हैं।

READ ALSO

Kulgam Terrorist Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कुलगाम में CRPF टीम पर हमला करने वाले लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर

Cyclone Akvan: तूफान ‘अकवान’ का खतरा, 19 नवंबर को हो सकता है लैंडफाल, 120-130 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

सरकार ने स्पष्ट किया है कि अराफी को अभी अंतरिम सुप्रीम लीडर बनाया गया है। स्थायी सुप्रीम लीडर का चुनाव बाद में असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स द्वारा किया जाएगा।

कई अहम संस्थाओं में निभा चुके हैं जिम्मेदारी

अराफी ने इंटरनेशनल सेंटर फॉर इस्लामिक साइंसेज, यूनिवर्सिटी रिसर्च इंस्टीट्यूट और इमाम खुमेनी एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट जैसी संस्थाओं में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे कोम सेमिनरी की रिसर्च काउंसिल के सदस्य और सुप्रीम काउंसिल ऑफ कल्चरल रेवोल्यूशन का हिस्सा भी रह चुके हैं।

धार्मिक विस्तार को लेकर चर्चित रहा कार्यकाल

अल-मुस्तफा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में उनका कार्यकाल खास माना जाता है। 2009 से 2018 तक इस संस्थान के प्रमुख रहते हुए उन्होंने शिया इस्लाम की शिक्षा को दुनिया भर में फैलाने पर जोर दिया। दावा किया जाता है कि इस दौरान लाखों लोगों को शिया विचारधारा से जोड़ने की कोशिश की गई।

सख्त विचारों के लिए जाने जाते हैं अराफी

अराफी को उनके सख्त विचारों के लिए जाना जाता है। वे नास्तिकता और ईसाई धर्म के कुछ रूपों के विरोधी रहे हैं और ईरान के भीतर चल रहे घरेलू चर्चों की भी आलोचना करते रहे हैं। धार्मिक मामलों में उनका रुख काफी कड़ा माना जाता है।

नीतियों में बदलाव के संकेत

विशेषज्ञों का मानना है कि अराफी के नेतृत्व में ईरान की राजनीति और धार्मिक नीतियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। युद्ध के इस दौर में उनका नेतृत्व देश की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा।

क्यों चुने गए अराफी

खामेनेई की मौत के बाद संविधान के आर्टिकल 111 के तहत एक अस्थायी लीडरशिप व्यवस्था बनाई गई। इसमें राष्ट्रपति, मुख्य न्यायाधीश और गार्जियन काउंसिल के एक ज्यूरिस्ट सदस्य को शामिल किया गया। अराफी इसी ज्यूरिस्ट सदस्य के रूप में सामने आए और उन्हें अंतरिम सुप्रीम लीडर की जिम्मेदारी दी गई।

माना जा रहा है कि मौजूदा हालात में विचारधारा की निरंतरता और प्रशासनिक स्थिरता बनाए रखने के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related Posts

देश

Kulgam Terrorist Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कुलगाम में CRPF टीम पर हमला करने वाले लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर

November 16, 2026
देश

Cyclone Akvan: तूफान ‘अकवान’ का खतरा, 19 नवंबर को हो सकता है लैंडफाल, 120-130 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

November 16, 2026
देश

Char Dham Yatra News: बदरीनाथ धाम में आज साल का आखिरी दर्शन, शीतकाल के लिए बंद हो जाएगी चार धाम यात्रा

November 16, 2026
देश

IndiGo Flight Emergency Landing: टेकऑफ के बाद IndiGo विमान का लैंडिंग गियर फेल! पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग; 192 लोग थे सवार

November 15, 2026
देश

Weather update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

November 15, 2026
देश

Jammu & Kashmir earthquake: भारत के इस हिस्से में 12 घंटे के अंदर 4 बार कांपी धरती! बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत

November 14, 2026
Next Post
भारत की शानदार जीत, 196 रन का लक्ष्य हासिल कर वेस्टइंडीज को हराया, सेमीफाइनल में ली धमाकेदार एंट्री

भारत की शानदार जीत, 196 रन का लक्ष्य हासिल कर वेस्टइंडीज को हराया, सेमीफाइनल में ली धमाकेदार एंट्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का दावा भुगतान

August 10, 2025
अगर आप भी शौक से खाते हैं मूली, तो हो जाएं सावधान; इन 5 लोगों के लिए बन सकती है नुकसानदायक

अगर आप भी शौक से खाते हैं मूली, तो हो जाएं सावधान; इन 5 लोगों के लिए बन सकती है नुकसानदायक

January 6, 2026

Nayyi Navelli OTT Release: यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली थिएटर के बाद OTT पर होगी रिलीज, जानिए कब और कहां होगी स्ट्रीम

October 22, 2026

Chhattisgarh news: बस यात्रियों के लिए बड़ी खबर, यातायात महासंघ ने 22 सितंबर से बस सेवा बंद करने की दी चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

September 8, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में 20 नवंबर तक मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम; 26 नवंबर तक पूरी होगी जांच
  • Chhattisgarh weather: छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
  • Kulgam Terrorist Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कुलगाम में CRPF टीम पर हमला करने वाले लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर
  • Cyclone Akvan: तूफान ‘अकवान’ का खतरा, 19 नवंबर को हो सकता है लैंडफाल, 120-130 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR