Mirzapur Movie New Characters Reveal : अपकमिंग फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है, जो इसकी सीरीज के वक्त भी खूब देखने को मिला है। अब मेकर्स ने रवि किशन, मोहित मलिक, सुशांत सिंह और सोनल चौहान के किरदारों के नए लुक पोस्टर शेयर किए हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में रवि किशन बब्बन बबुआ, मोहित मलिक बिरजू लोहार, सुशांत सिंह भैरव सिंह करनावत और सोनल चौहान मुमताज बीबी का किरदार निभाएंगे। एक्टर्स के फर्स्ट-लुक पोस्टर फिल्म में उनके किरदारों को बेहतरीन ढंग से पेश करते हैं और फिल्म की कहानी में उनके अहम योगदान को दिखाते हैं।
रिलीज के बाद मिर्जापुर के राजा का होगा खुलासा
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कहानी मुख्य रूप से पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु के इर्द-गिर्द घूमती है। ये फर्स्ट-लुक पोस्टर एक्सेल मूवीज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए। अगस्त में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें फैंस को पंकज त्रिपाठी, रवि किशन और अन्य लोगों के बीच मिर्जापुर की गद्दी के लिए चल रही लड़ाई की झलक देखने को मिली थी। अब फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा कि मिर्जापुर का राजा कौन बनता है। सीजन 1 की दुनिया को आगे बढ़ाते हुए, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में इस फ़्रैंचाइजी के कुछ सबसे पसंदीदा और मशहूर किरदार एक साथ नजर आएंगे, जिनमें कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित शामिल हैं। इस नए चैप्टर की कहानी मिर्जापुर की गद्दी पाने की होड़ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें नए दावेदार मैदान में उतरते हैं और हालात बदलते हैं।
मिर्जापुर: द मूवी की बेहतरीन कास्ट
इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।
मिर्जापुर: द मूवी रिलीज डेट
Mirzapur Movie New Characters Revealअमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा पेश की जा रही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।














