OTT release this week नवंबर में एक तरफ सिनेमाघरों में ‘रामायण’ और ‘ओम’ जैसी फिल्मों की धूम देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ ओटीटी पर भी इस महीने के आखिरी हफ्ते में कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में और सीरीज दस्तक देने जा रही हैं। इस साल की सबसे चर्चित और सफल फिल्मों में से एक ‘हनुमान अंश’ भी डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ भी ओटीटी पर दस्तक दे रही है। इनके अलावा दर्शकों के पास साइंस-फिक्शन सीरीज ‘ब्लेड रनर 2099’ और ‘नोटबुक 90s’ जैसी फिल्में और सीरीज विकल्प के तौर पर मौजूद होंगे। इस हफ्ते रिलीज होने वाली अन्य फिल्मों और सीरीज में ‘ढाई चाल’, ‘द हंचबैक’, ‘सोल ऑफ पेरिस’ और ‘द सोशल रेकनिंग’ भी शामिल हैं। यहां 23 से 29 नवंबर के बीच अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आने वाली फिल्मों और सीरीज पर एक नजर डालें।
हनुमान अंश- सोनीलिव
इस हफ्ते की खास रिलीज़ में से एक है ‘हनुमान अंश’। नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित ‘हनुमान अंश’ एक आध्यात्मिक बायोपिक ड्रामा है। करीब 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 342 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में सफल रही। रिलीज के 4 महीने से ज्यााद गुजर जाने के बाद यह फिल्म 27 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर स्ट्रीम होगी।
दृश्यम 3- नेटफ्लिक्स
अजय देवगन और तब्बू स्टारर ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ का तीसरा और आखिरी भाग बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रहा और अब ये ओटीटी पर दस्तक के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में अजय देवगन ने एक बार फिर विजय सलगांवकर की भूमिका दोहराई है और उनके साथ फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर जैसे कलाकार अपनी-अपनी भूमिका में हैं। नए कलाकारों में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज इससे जुड़े। ये फिल्म बड़े पर्दे पर जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे रही है। दर्शक 27 नवंबर से इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे।
द सोशल रेकनिंग – प्राइम वीडियो
‘द सोशल रेकनिंग’, जो 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी आ रही है। यह थ्रिलर फिल्म 24 नवंबर से प्राइम वीडियो पर हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी। हालांकि, दर्शकों को इसे अपने रेगुलर सब्सक्रिप्शन के हिस्से के रूप में देखने के बजाय, शुरुआत में अलग से रेंट (किराए) पर लेना होगा।
ब्लेड रनर 2099 – प्राइम वीडियो
साइंस फिक्शन ‘ब्लेड रनर 2099’ भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक दे रही है। आठ एपिसोड की ये सीरीज 25 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। यह ‘ब्लेड रनर’ (1982) और ‘ब्लेड रनर 2049’ (2017) फिल्मों का सीक्वल है। इस सीरीज में मिशेल योह, हंटर शेफ़र और टॉम बर्क जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
ढाई चाल – जियोहॉटस्टार
छात्रों की राजनीति पर आधारित ड्रामा सीरीज ‘ढाई चाल’ भी नवंबर के आखिरी हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही है। इस सीरीज में गगन अरोड़ा और आदिल खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज लेखक नवीन चौधरी के बेस्टसेलिंग उपन्यासों ‘जनता स्टोर’ और ‘ढाई चाल’ पर आधारित है। दर्शकों के लिए ये सीरीज 27 नवंबर से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद होगी।
द हंचबैक, सोल ऑफ पेरिस – नेटफ्लिक्स
‘द हंचबैक, सोल ऑफ पेरिस’ एक और फिल्म है जो इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही है। जीन-फ्रेंकोइस रिचेत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विंसेंट कैसेल, करीम लेकलौ और डैफने पटाकिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 27 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगा।
स्वीटपी- जियोहॉटस्टार
OTT release this weekये एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है, जिसकी कहानी रियानॉन लुईस (एला पर्नेल) के इर्द-गिर्द घूमती है। रियानॉन ने अपनी जिंदगी का ज्यादातर हिस्सा बुलीइंग और तिरस्कार झेलते हुए गुजारा है। अपने पिता की मौत और स्कूल के दिनों में परेशान करने वाले एक शख्स की उसकी जिंदगी में वापसी उसे और परेशान कर देती है और उसे हत्या करने की एक अजीब दिलचस्पी पैदा हो जाती है। ये डार्क कॉमेडी थ्रिलर जियोहॉटस्टार पर 26 नवंबर को रिलीज होगी।














