• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Today Cg News: सीएम हेल्पलाइन में निराकरण के बाद अधिकारी स्वयं हितग्राहियों से लें फीडबैक, पॉजिटिव फीडबैक बढ़ाने पर करें फोकस – कलेक्टर

Amish Kumari by Amish Kumari
August 24, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Today Cg News:   जांजगीर-चांपा, 24 अगस्त 2026

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं, लंबित प्रकरणों एवं शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की समीक्षा की।

READ ALSO

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ को मिलेगी तीसरी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस! SECR ने रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

Cg News: मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के लिए 31 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निराकरण न हो, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान मिले, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने के साथ ही निराकरण की गुणवत्ता पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि शिकायत के निराकरण के बाद संबंधित अधिकारी स्वयं हितग्राही से संपर्क कर फीडबैक लें। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक की नियमित समीक्षा करने तथा पॉजिटिव फीडबैक बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर ने जिले में सड़कों की स्थिति की समीक्षा करते हुए लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सेतु विभाग के अधिकारियों से प्रगतिरत मरम्मत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने खराब एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने तथा बारिश के कारण सड़क खराब होने की स्थिति में तत्काल रिपेयरिंग कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने सड़कों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने परिवहन विभाग को सड़कों में ट्रैक्टरों में नियम विरुद्ध केज व्हील के उपयोग पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर श्री महोबे ने स्कूल एवं आंगनबाड़ी भवनों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जर्जर भवनों में किसी भी स्थिति में कक्षाओं अथवा आंगनबाड़ी का संचालन न किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जर्जर भवनों का निरीक्षण कर आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता व्यवस्था की सतत निगरानी के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले के छात्रावासों में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावासों में पर्याप्त रोशनी, इमरजेंसी लाइट तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। उन्होंने छात्रावास अधीक्षकों को 24 घंटे परिसर में उपस्थित रहने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं पर सतत कार्य करने के निर्देश दिए। छात्रावास भवनों में सीपेज की समस्या वाले स्थानों की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।

बैठक में कलेक्टर ने पारस पोर्टल पर विभागीय जानकारी एवं प्रगति की नियमित एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं आवश्यक फोटोग्राफ निर्माण पोर्टल पर समय-सीमा में अपलोड करने को कहा, ताकि कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके। उन्होंने सेवा सेतु के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम स्तर से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक आमजन को सेवा सेतु के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्री आर के तम्बोली, अपर कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ को मिलेगी तीसरी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस! SECR ने रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

August 24, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News: मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के लिए 31 अगस्त तक कर सकते है आवेदन

August 24, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Current News : मुख्यमंत्री साय रक्षाबंधन के पूर्व राज्य के महिलाओं को देंगे महत्वपूर्ण सौगात

August 24, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News: सीएम हेल्पलाइन से मजहर खान को मिली मदद, रोजगार पंजीयन का हुआ नवीनीकरण

August 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर कलेक्टर की सीधी नजर, गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश

August 24, 2026
छत्तीसगढ़

Trending News In CG: मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

August 24, 2026
Next Post

Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर कलेक्टर की सीधी नजर, गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन, 8 नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन, 8 नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार

June 26, 2026
गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है मोरिंगा, जानिए इसके सेवन के जबरदस्त फायदे और सही तरीका

गर्मियों में सेहत के लिए वरदान है मोरिंगा, जानिए इसके सेवन के जबरदस्त फायदे और सही तरीका

April 19, 2026
NEET Exam के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी ये स्पेशल मेमू ट्रेनें, 10 ट्रेनों में लगेंगे 40 एक्स्ट्रा कोच.. यहां देखें शेड्यूल

NEET Exam के लिए छत्तीसगढ़ से चलेंगी ये स्पेशल मेमू ट्रेनें, 10 ट्रेनों में लगेंगे 40 एक्स्ट्रा कोच.. यहां देखें शेड्यूल

June 19, 2026
महानाट्य ‘जाणता राजा’ के माध्यम से जीवंत हुई शिवाजी महाराज की गौरवगाथा : मुख्यमंत्री साय

महानाट्य ‘जाणता राजा’ के माध्यम से जीवंत हुई शिवाजी महाराज की गौरवगाथा : मुख्यमंत्री साय

February 19, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ को मिलेगी तीसरी ‘वंदे भारत एक्सप्रेस! SECR ने रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव
  • Cg News: मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के लिए 31 अगस्त तक कर सकते है आवेदन
  • Cg Current News : मुख्यमंत्री साय रक्षाबंधन के पूर्व राज्य के महिलाओं को देंगे महत्वपूर्ण सौगात
  • Latest Cg News: सीएम हेल्पलाइन से मजहर खान को मिली मदद, रोजगार पंजीयन का हुआ नवीनीकरण
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR