• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Sawan Purnima Vrat: आज या कल, जानिए कब रखा जाएगा पूर्णिमा व्रत? इस दिन जरूर पढ़ें ये पावन कथा

Amish Kumari by Amish Kumari
August 27, 2026
in देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Sawan Purnima Vrat हिंदू धर्म में श्रावण पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जो भक्त इस पूर्णिमा पर व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान पूजा करते हैं उनके जीवन के सारे कष्टों का निवारण हो जाता है। इस साल श्रावण पूर्णिमा व्रत 27 अगस्त को रखा जाएगा। यह दिन दान-पुण्य के लिए भी बेहद फलदायी माना जाता है। श्रावण पूर्णिमा को कजरी पूनम, नारियली पूर्णिमा और पवित्रोपना के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं इस पूर्णिमा पर चंद्र देव की पूजा करने से चंद्रदोष से भी मुक्ति मिलती है। चलिए अब जानते हैं श्रावण पूर्णिमा के दिन कौन सी कथा पढ़नी चाहिए।

 

READ ALSO

IndiGo flight emergency landing: हवा में मचा हड़कंप; IndiGo फ्लाइट में अचानक निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Djibouti Boat Accident: समंदर में बड़ा हादसा : जिबूती के पास नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 109 प्रवासियों की मौत

 

सावन पूर्णिमा की व्रत कथा

श्रावण पूर्णिमा की कथा अनुसार, राजा चंद्रहास की नगरी कातिका में एक धनेश्वर नाम का ब्राह्मण रहा करता था, जिसकी पत्नी का नाम रूपवती था। ब्राह्मण के पास धन-दौलत सबकुछ था, परंतु वह संतानहीन था और यही उसके दुखी रहने का सबसे बड़ा कारण था। एक दिन एक तपस्वी योगी उस नगरी में आये, वह उस ब्राह्मण के घर को छोड़कर बाकी सारे घरों से भिक्षा मांगने लगे। कई दिनों तक ऐसा ही चलता रहा।एक दिन ब्राह्मण ने तपस्वी योगी से पूछा कि वह उनके घर से भिक्षा क्यों नहीं लेते हैं। तब योगी ने बताया, कि जिस घर में संतान न हो उस घर से भिक्षा लेना पाप माना जाता है।

 

तपस्वी योगी की बात सुनकर धनेश्वर को बहुत दुख हुआ और उसने तपस्वी से संतान सुख पाने का उपाय पूछा। उस तपस्वी ने धनेश्वर को देवी चंडी की आराधना करने के लिए कहा। अगले दिन से ही धनेश्वर मां चंडी की उपासना करने के लिए जंगल में चला गया। धनेश्वर ने 16 दिनों तक मां चंडी की पूजा-अर्चना करने के साथ-साथ व्रत भी किया। फिर 16 दिन के बाद देवी चंडी ने धनेश्वर को दर्शन दिए और कहा कि शीघ्र ही तुम्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी, परंतु वह पुत्र 16 वर्ष तक ही जीवित रहेगा।

 

Read more nepal Floods: नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही; 160 से ज्यादा लोगों की मौत, 750 से ज्यादा लोग लापता

देवी की बात सुनकर धनेश्वर परेशान हो गए। तब देवी मां बोलीं कि यदि ब्राह्मण दंपति 32 पूर्णमासियों का व्रत विधिपूर्वक करेंगे, तो उनके पुत्र को दीर्घायु की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही यदि वह 32 पूर्णमासी तक आटे के दीप बनाकर शिवजी का पूजन करेंगे, तभी यह व्रत पूर्ण माना जाएगा। इसके साथ ही माता ने ये भी कहा कि यदि प्रात: काल तुम्हें इस स्थान पर आम का वृक्ष दिखाई देगा तो उस पर से शीघ्र ही तुम एक फल तोड़कर अपने घर ले जाना और अपनी पत्नी से ये पूरा वृतांत बताना। ब्राह्मण ने ऐसा ही किया और अपनी पत्नी को आम का फल खाने को दे दिया। इसके बाद ब्राह्मणी गर्भवती हो गई।

 

कुछ समय बाद उनके घर पर एक पुत्र का जन्म हुआ, जिसका नाम उन्होंने देवीदास रखा। चंड़ी माता के कहे अनुसार, उस ब्राह्मण दंपति ने 32 पूर्णमासी का व्रत रखना प्रारंभ कर दिया। जब देवीदास 16 वर्ष का होने वाला था तो उस समय उसके माता-पिता ने उसे उसके मामा के साथ विद्या ग्रहण करने के लिए काशी भेज दिया। काशी जाते समय दोनों मामा- भांजा रात बिताने के लिए किसी गांव में ठहरे और उसी दिन उस गांव में एक ब्राह्मण की सुंदर कन्या का विवाह होने वाला था। जिस जगह पर वर और उसकी बारात ठहरी हुई थी, ठीक उसी जगह पर देवीदास और उसके मामा भी ठहरे हुए थे। लेकिन लगन के समय वर की अचानक से तबीयत खराब हो गई, तब वर के पिता ने अपने रिश्तेदारों से परामर्श करके यह निश्चय किया कि क्यों न देवीदास से लड़की की शादी करा दी जाए।

 

Sawan Purnima Vratवर के पिता ने देवीदास के मामा से ये बात बताई, जिस पर देवीदास के मामा राजी हो गए। विवाह के कुछ समय बाद, जब काल देवीदास के प्राण लेने आया तो ब्राह्मण दंपति के व्रत के कारण देवीदास को कुछ नहीं हुआ और उसे लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कहते हैं जो भी पूर्णिमा का व्रत रखता है उसके हर प्रकार के संकट से दूर हो जाते हैं।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Rgh एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Related Posts

अन्य खबर

IndiGo flight emergency landing: हवा में मचा हड़कंप; IndiGo फ्लाइट में अचानक निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

October 11, 2026
देश

Djibouti Boat Accident: समंदर में बड़ा हादसा : जिबूती के पास नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 109 प्रवासियों की मौत

October 11, 2026
देश

Nepal Floods: नेपाल में एक बार फिर भयानक बाढ़, कई पुल बहे, सड़कें टूटीं; रेस्क्यू जारी

October 11, 2026
देश

saudi arabia news: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

October 11, 2026
देश

Earthquake news: पनामा में भूकंप से भारी तबाही, 18 घंटे में 100 और झटके आए, 9 देशों में सुनामी का अलर्ट

October 10, 2026
देश

Delhi Jantar Mantar CJP Protest: जंतर-मंतर जा रही ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, प्रोटेस्ट के दौरान बैरिकेड तोड़ने का आरोप

October 10, 2026
Next Post
1 सितंबर से ऑटो-टैक्सी का सफर पड़ेगा महंगा,किराए में हुआ इजाफा;जानें नया रेट

1 सितंबर से ऑटो-टैक्सी का सफर पड़ेगा महंगा,किराए में हुआ इजाफा;जानें नया रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

INDW vs SLW: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीता गोल्ड मेडल, श्रीलंका को 147 रन के रिकॉर्ड अंतर से हराया

September 22, 2026
रायपुर बना हाई-सिक्योरिटी जोन DGP-IG कॉन्फ्रेंस में PM मोदी शामिल होंगे, SPG ने संभालेगी आज से रायपुर का कमान

रायपुर बना हाई-सिक्योरिटी जोन DGP-IG कॉन्फ्रेंस में PM मोदी शामिल होंगे, SPG ने संभालेगी आज से रायपुर का कमान

November 25, 2025

सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

September 22, 2026
सावधान! इस मौसम में बढ़ रहा है Viral Fever… यदि बचना चाहते हैं तो इन चीजों का करें सेवन…

सावधान! इस मौसम में बढ़ रहा है Viral Fever… यदि बचना चाहते हैं तो इन चीजों का करें सेवन…

August 21, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती
  • Cg News Raipur : महिला सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • IndiGo flight emergency landing: हवा में मचा हड़कंप; IndiGo फ्लाइट में अचानक निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
  • Latest Cg News : मंत्रिपरिषद के निर्णय : प्रेस वार्ता : दिनांक : 11 अक्टूबर 2026
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR