Rajasthan Accident : राजस्थान के कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। खाटूश्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं ट्रक ड्राइवर समेत 8 लोग घायल बताए जा रहें हैं।
राजस्थान (Rajasthan Road Accident) में एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत (Rajasthan Road Accident 9 Dead) हो गई। यह हादसा कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा गांव के (rajasthan road accident news ) पास हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में ट्रक चालक समेत 8 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बता दें कि, सभी मृतक खाटूश्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 32 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक!
कैसे हुआ यह हादसा?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसा देर रात नाता थाना क्षेत्र के शंभूपुरा गांव के पास (rajasthan road accident today ) हुआ। बताया जा रहा है कि, हादसे के दौरान गाड़ी में सवार यात्री एक ही परिवार के थे और वो लोग खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कोटा-उदयपुर हाईवे (Kota Udaipur Highway Accident) पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से क्रूजर की जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि, क्रूजर गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
ट्रक चालक का बयान
हादसे में घायल ट्रक चालक हारून ने बताया कि, ट्रक में तकनीकी खराबी आने के कारण उसने वाहन को सड़क किनारे खड़ा किया था। वह ट्रक से कुछ दूरी पर खड़े होकर उसकी जांच कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार क्रूजर ट्रक में जा घुसी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक चालक उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरा। उसके सिर और घुटनों में चोट आई है। हादसे में घायल अन्य लोगों को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में जगदीश (10), मयूरी पवार (20), मनीषा पवार (45), शरद पवार (46), गणेश पवार (30), सृजेत (3) और ट्रक चालक हारून (43) समेत कुल 8 लोग घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।
खाटूश्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहा था परिवार
Rajasthan Accidentअतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेश जोशी ने बताया कि शंभूपुरा के पास आधी रात को 16 लोगों को लेकर जा रही क्रूजर गाड़ी ट्रक से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। सभी लोग एक ही परिवार के थे और खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र लौट रहे थे।
















