• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Mangala Express Food Poisoning: मंगला एक्सप्रेस में बिगड़ी 20 बच्चों तबीयत, पेंट्री कार के खाने से फूड पॉइजनिंग की आशंका

Amish Kumari by Amish Kumari
August 29, 2026
in देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Mangala Express Food Poisoning: दिल्ली से केरल जा रही मंगला-लक्षद्वीप एक्सप्रेस में शुक्रवार, 28 अगस्त रात पेंट्री कार का खाना खाने से करीब 20 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। खंडवा में ट्रेन को रोककर बच्चों का इलाज किया गया। उसके बाद मेडिकल टीम के साथ ट्रेन रवाना हुई।

 

READ ALSO

Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत

Garbage Fine Rules: खुले में फेंकते हैं कचरा? संभल जाइए, लग सकता है ₹5000 तक जुर्माना

read more Gold Silver Rate Today: एक झटके में चांदी हुई 5 हजार रुपए से ज्यादा सस्ती, महंगा हुआ सोना; जानें आज का ताजा भाव

 

तत्काल पहुंची मेडिकल टीम

जानकारी के अनुसार, बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना रेलवे विभाग को मिली तो खंडवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर बच्चों का इलाज कराया गया। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, सीएसपी अभिनव बारंगे, सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर सहित रेलवे और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने ट्रेन में ही बच्चों की जांच कर उन्हें प्राथमिक उपचार और जरूरी दवाइयां दीं।

 

खंडवा में ट्रेन को रोकर बच्चों का इलाज

स्टेशन मास्टर जीएल मीणा के मुताबिक, मंगला-लक्षद्वीप एक्सप्रेस रात करीब 9 बजकर 5 मिनट पर खंडवा रेलवे स्टेशन पहुंची। बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना पहले ही मिल चुकी थी, इसलिए स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम को तैयार रखा गया था। ट्रेन रुकते ही मेडिकल टीम ने प्रभावित बच्चों की जांच शुरू की। करीब 40 मिनट तक ट्रेन खंडवा स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान बच्चों को प्राथमिक उपचार और दवाइयां दी गईं। इसके बाद रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर ट्रेन को भुसावल की ओर रवाना किया गया।

 

 

एजुकेशनल टूर से लौट रहे थे बच्चे

बताया गया कि बीमार हुए सभी बच्चे केरल के रहने वाले हैं और एक क्रिश्चियन स्कूल से संबंधित हैं। बच्चों की उम्र करीब 15 से 18 वर्ष बताई जा रही है। वे स्कूल स्टाफ के साथ शैक्षणिक टूर पर दिल्ली गए थे और टूर खत्म होने के बाद ट्रेन से वापस केरल लौट रहे थे।

 

बच्चों ने पेंट्री कार से लिया था खाना

स्टेशन मास्टर के अनुसार, इटारसी स्टेशन के बाद बच्चों ने ट्रेन की पेंट्री कार से खाना लिया था। खाना खाने के कुछ समय बाद एक के बाद एक बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। कई बच्चों ने अस्वस्थ महसूस होने की शिकायत की। इसके बाद ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी।

खंडवा स्टेशन पर प्राथमिक उपचार के बाद रेलवे के डॉक्टरों और कर्मचारियों की एक टीम को बच्चों के साथ ट्रेन में रवाना किया गया है।

 

 

बच्चों की तबीयत पर लगातार निगरानी

अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की तबीयत पर लगातार नजर रखी जाएगी। यदि रास्ते में किसी बच्चे की हालत में सुधार नहीं होता है या तबीयत ज्यादा बिगड़ती है, तो उन्हें भुसावल रेलवे स्टेशन पर उतारकर अस्पताल में इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें:Food Safety Rules: पैकेट देखकर पहचाने; चिप्स और ड्रिंक्स देखकर जाने कितना ज्यादा नमक या चीनी?

 

फड पॉइजनिंग की आशंका

Mangala Express Food Poisoning बच्चों के बीमार होने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। हालांकि, बच्चों द्वारा पेंट्री कार का खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ने के कारण फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा। रेलवे और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे मामले पर नजर रख रही है। बच्चों की हालत फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद नियंत्रण में बताई जा रही है।

Related Posts

देश

Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत

October 12, 2026
देश

Garbage Fine Rules: खुले में फेंकते हैं कचरा? संभल जाइए, लग सकता है ₹5000 तक जुर्माना

October 12, 2026
देश

Amritsar Airport: अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे 3 संदिग्ध ड्रोन, Air India समेत तीन उड़ानें डायवर्ट

October 12, 2026
देश

India Bloc March SC: CEC के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, CJI ने कहा ज्ञापन नहीं अर्जी लगाएं

October 12, 2026
देश

Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ सनसनी खुलासा

October 11, 2026
अन्य खबर

IndiGo flight emergency landing: हवा में मचा हड़कंप; IndiGo फ्लाइट में अचानक निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

October 11, 2026
Next Post

Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म ‘Drishyam 3’ का फर्स्ट लुक हुआ जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल प्राधिकरण ने मनाया विश्व जैव ईंधन दिवस

छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल प्राधिकरण ने मनाया विश्व जैव ईंधन दिवस

August 13, 2025
जम्मू के कठुआ में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों ने जैश आतंकी को चारों ओर से घेरा, पढ़े पूरी खबर

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त

January 18, 2026
प्‍लेन को बम से उड़ा दिया जाएगा…धमकी मिलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई Emergency लैंडिंग

रायपुर से जयपुर जा रहे 40 यात्री दिल्ली में फंसे: इंडिगो की देरी से छूटी कनेक्टिंग फ्लाइट,यात्रियों को हुआ भारी नुकसान

February 27, 2026

EPFO Alert ECR Deadline: EPFO ने जारी किया अलर्ट, 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं करने पर लगेगा जुर्माना!

October 11, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में बस किराया 40% तक बढ़ा, अब साधारण बस में ₹1.75 प्रति किमी देने होंगे
  • Kitchen Budget Inflation: घर में खाना बनाना 10% हुआ महंगा, प्याज और LPG ने बिगाड़ा रसोई का बजट
  • Udta Teer 2nd Trailer; आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का नया ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज
  • WhatsApp: WhatsApp में बड़ा बदलाब: अब मैसेज, फोटो और वीडियो भी कर सकेंगे शेड्यूल, जानें प्रोसेस
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR