• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, November 28, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : किताबी ज्ञान से रोजगारपरक दक्षता की ओर बढ़ते कदम, युवाओं के भविष्य को संवारेगी इंटर्नशिप नीति-2026

Amish Kumari by Amish Kumari
November 28, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhatisgarh News :  रायपुर, 28 नवंबर 2026

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक और रोजगारोन्मुखी बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर नए कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को समय की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार की गई इंटर्नशिप नीति-2026 प्रदेश के युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस नीति से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ वास्तविक कार्यक्षेत्र का अनुभव प्राप्त करने और अपनी प्रतिभा एवं कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा।

READ ALSO

Cg News : सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

Chhatisgarh Samachar : छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

युवाओं को चुनौतियों का सामना करने सक्षम, कुशल और आत्मनिर्भर बनाना है
उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल उपाधि प्रदान करना नहीं, बल्कि युवाओं को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम, कुशल और आत्मनिर्भर बनाना भी है। इंटर्नशिप नीति-2026 के माध्यम से शिक्षा, कौशल और रोजगार के बीच मजबूत सेतु स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश के विद्यार्थी महाविद्यालयों से निकलने के बाद रोजगार की प्रतिस्पर्धा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

स्नातक के छठवें सेमेस्टर में 60 घंटे की इंटर्नशिप
इंटर्नशिप नीति-2026 के अंतर्गत स्नातक स्तर के विद्यार्थी छठवें सेमेस्टर में 60 घंटे की इंटर्नशिप करेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को विभिन्न उद्योगों, शैक्षणिक प्रतिष्ठानों तथा सामाजिक संगठनों के साथ जुड़कर कार्य करने का अवसर मिलेगा। इससे विद्यार्थी अपने विषय से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने के साथ कार्यस्थल की आवश्यकताओं, अनुशासन, समय प्रबंधन, संवाद कौशल और सामूहिक कार्यप्रणाली को समझ सकेंगे। यह अनुभव उनके व्यक्तित्व विकास और पेशेवर दक्षता को बढ़ाने में सहायक होगा।

युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करना
उच्च शिक्षा मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि बदलते वैश्विक परिवेश में शैक्षणिक योग्यता के साथ व्यावहारिक दक्षता का विशेष महत्व है। विद्यार्थियों को अध्ययन के दौरान ही वास्तविक कार्यक्षेत्र से परिचित कराने से उनकी रचनात्मकता, नवाचार क्षमता और निर्णय लेने की योग्यता विकसित होगी। यह पहल युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के साथ स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित करेगी।

महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में गठित होंगे इंटर्नशिप सेल
नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर इंटर्नशिप सेल के गठन का प्रावधान किया गया है। ये सेल विद्यार्थियों और संबंधित संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इंटर्नशिप सेल के समन्वयकों को प्रशिक्षित करने के लिए संभागवार कार्यशालाओं के आयोजन की व्यवस्था भी की गई है। नीति के क्रियान्वयन की तैयारियों के प्रथम चरण में 30 अक्टूबर 2026 को विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया जा चुका है।

उद्योगों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बढ़ेगा समन्वय
इंटर्नशिप नीति से उच्च शिक्षण संस्थानों और उद्योग जगत के बीच आपसी समन्वय को बढ़ावा मिलेगा। विद्यार्थियों को उद्योगों की कार्यप्रणाली, तकनीकी आवश्यकताओं और रोजगार के बदलते अवसरों को समझने का अवसर मिलेगा। वहीं सामाजिक संगठनों के साथ कार्य करने से उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा।

उच्च शिक्षा युवाओं के भविष्य की मजबूत आधारशिला तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध
उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा और संभावनाओं की कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित मार्गदर्शन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की है। राज्य सरकार उच्च शिक्षा को रोजगार एवं कौशल विकास से जोड़कर युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को साकार करना
इंटर्नशिप नीति-2026 छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शैक्षणिक ज्ञान, व्यावहारिक अनुभव और रोजगारपरक दक्षता के समन्वय से प्रदेश में कुशल, आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर युवा पीढ़ी तैयार करने में मदद मिलेगी। यह पहल विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News : सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news Raipur: रायपुर में ड्रग्स तस्करों पर एक्शन, 3 दोषियों को 20 साल की जेल, 6 आरोपी बरी

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी से शुरू होगा जनगणना 2027 दूसरा चरण, 72 हजार से अधिक कर्मचारी पहुंचेंगे घर-घर

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार हादसे का शिकार, रायपुर AIIMS में हुईं भर्ती

November 28, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samchar: कोरबा में इस दिन लगेगा संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 1,355 पदों पर होगी भर्ती

November 28, 2026
Next Post

Cg News : सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए GOOD NEWS! समय से पहले जारी होगी अगस्त की सैलरी-पेंशन, चेक करें डिटेल्स…

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए GOOD NEWS! समय से पहले जारी होगी अगस्त की सैलरी-पेंशन, चेक करें डिटेल्स…

August 24, 2025

वित्त मंत्री चौधरी ने किया पुसौर में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ

July 28, 2025

Chhattisgarh news today: यात्रीगण कृपया ध्यान दें… 21, 24 और 26 दिसंबर को रद्द रहेगी पैसेंजर ट्रेन, हीराकुंड एक्सप्रेस भी होगी लेट

November 19, 2026

छत्तीसगढ़ रेरा की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर के लोविना कोर्ट्स प्रोजेक्ट की खरीदी-बिक्री पर लगाई अंतरिम रोक

July 26, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cg News : सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : किताबी ज्ञान से रोजगारपरक दक्षता की ओर बढ़ते कदम, युवाओं के भविष्य को संवारेगी इंटर्नशिप नीति-2026
  • Chhatisgarh Samachar : छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Gold Silver price: एक झटके में ₹13,500 महंगी हुई चांदी, सोना भी ₹3100 उछला, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा रेट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR