Online Shopping News सितंबर से लागू हो रहे इन नए रेट्स की वजह से आगामी फेस्टिव सीजन (गणेश चतुर्थी, दिवाली) में ऑनलाइन शॉपिंग करते समय आपको चेकआउट पेज पर थोड़ा ज्यादा डिलीवरी चार्ज या सामान के बढ़े हुए दाम देखने को मिल सकते हैं.
अगर आप भी त्योहारों के सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. 1 सितंबर से ई-कॉमर्स कंपनियों से सामान मंगवाना थोड़ा महंगा हो सकता है. देश की प्रमुख लॉजिस्टिक्स कंपनी दिल्लीवरी (Delhivery) ने अपनी शिपिंग फीस बढ़ाने का फैसला किया है. इसका सबसे ज्यादा असर D2C (Direct-to-Consumer) ब्रांड्स और अंततः ग्राहकों की जेब पर देखने को मिल सकता है.
1 सितंबर से कितना बढ़ेगा डिलीवरी चार्ज?
कंपनी ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक, लॉजिस्टिक्स से जुड़े खर्चों में लगातार हो रही बढ़ोतरी की वजह से यह फैसला लेना पड़ा है. इस बदलाव के बाद एक्सप्रेस शिपमेंट (Express Shipment) के लिए प्रति पार्सल 4 रुपये तक अतिरिक्त चार्ज देना होगा. वहीं सरफेस शिपमेंट (Surface Shipment) के लिए प्रति पार्सल 2 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लगेगा. 500 ग्राम से अधिक वजन वाले सामानों की डिलीवरी लागत में लगभग 5% से 10% तक का इजाफा हो सकता है.
यह नया शुल्क मौजूदा डिलीवरी फीस के ऊपर अलग से जोड़ा जाएगा. वर्तमान में डिलीवरी का कुल खर्च पार्सल के वजन और दूरी (Distance) के आधार पर तय होता है.
Read more FD Rates: ये प्राइवेट बैंक FD पर दे रहा है 8.50% ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को होगा बंपर फायदा
किन कंपनियों और सामानों पर पड़ेगा असर?
दिल्लीवरी के इस फैसले का सबसे बड़ा असर डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) ब्रांड्स पर पड़ेगा जो अपनी वेबसाइट्स से सीधे ग्राहकों को सामान बेचते हैं. Mamaearth, boAt और Wakefit जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स D2C मॉडल पर काम करते हैं. कई D2C कंपनियां बहुत कम मार्जिन पर काम करती हैं. डिलीवरी खर्च बढ़ने पर ये कंपनियां या तो डिलीवरी चार्ज ग्राहकों से वसूलेंगी या फिर प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा सकती हैं.
त्योहारों से ठीक पहले क्यों बढ़े रेट्स?
आमतौर पर डिलीवरी कंपनियां अक्टूबर में दिवाली के आसपास रेट बढ़ाती हैं, लेकिन इस बार सितंबर से ही नए रेट लागू किए जा रहे हैं. इसके पीछे 3 मुख्य वजहें बताई गई हैं:
हवाई ईंधन (Aviation Fuel) की बढ़ती कीमतें: एयर कार्गो से सामान भेजने का खर्च बढ़ गया है.
Online Shopping Newsग्राउंड स्टाफ पर बढ़ता खर्च: लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में लगे कर्मचारियों की सैलरी और रखरखाव का खर्च बढ़ा है.
















