• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले; रेलवे कर्मचारियों को बोनस, दिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन..

Amish Kumari by Amish Kumari
October 14, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Modi Cabinet Decisions केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने कैबिनेट मीटिंग में रेलवे कर्मचारियों और दिव्यांगों के लिए बड़े फैसले लिए हैं। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस (Railway Employees Bonus) देने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही दिव्यांगों को पेंशन देने के नियम आसान किए गए हैं। सरकार ने सोशल सिक्योरिटी नेट के लिए 53 हजार 428 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वहीं IDBI बैंक के पुनर्गठन का भी फैसला लिया गया है।

 

READ ALSO

JIO IPO: पैसा रखें तैयार; इस दिन खुलेगा JIO का IPO, आ गई कंफर्म तारीख…

Railway Employees Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले! 78 दिन के बोनस का ऐलान, जानें बैंक खातों में कब आएगी सैलरी

रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) ने बताया कि सरकार ने रेलवे के करीब 11.50 लाख कर्मचारियों को 78 दिन का परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस देने की मंजूरी दी है। इसके लिए करीब 2009 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारी त्योहारों के दौरान भी अपने परिवारों से दूर रहकर पटरियों, ट्रेनों और वर्कशॉप में लगातार काम करते हैं। यह बोनस उनके लिए दिवाली का तोहफा है। मंत्री ने अपने बयान में कर्मचारियों की संख्या करीब 11.40 लाख भी बताई।

 

अब 40% दिव्यांगता पर भी मिलेगी पेंशन

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दिव्यांगों को पेंशन देने के नियम आसान किए गए हैं। पहले कम से कम 80% दिव्यांगता होने पर ही पेंशन मिलती थी। अब इस सीमा को घटाकर 40% कर दिया गया है। यानी 40% दिव्यांगता वाले लोग भी पेंशन के हकदार होंगे। उन्होंने बताया कि अब दिव्यांगों को जन्म से ही पेंशन योजना के तहत कवर किया जाएगा। पहले यह पेंशन 18 साल की उम्र से दी जाती थी। इससे पेंशन पाने वालों की संख्या बढ़ेगी और ज्यादा लोगों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

 

सोशल सिक्योरिटी नेट के लिए 53 हजार 428 करोड़ रुपये

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार ने देश में सोशल सिक्योरिटी नेट को बढ़ाने और इसका दायरा बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके लिए 53,428 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। सरकार का लक्ष्य साल 2031 तक इसके दायरे को बढ़ाना है।

 

IDBI बैंक के पुनर्गठन का फैसला

कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार ने IDBI बैंक का रणनीतिक पुनर्गठन करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। आने वाले सालों में नए मौकों का फायदा उठाने और विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर कैपिटल की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि पिछली तिमाही में देश की GDP ग्रोथ रेट 7.8% रही है। IMF और विश्व बैंक जैसी वैश्विक संस्थाओं ने भी भारत की विकास दर के अनुमान बढ़ाए हैं। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक IMF ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की ग्रोथ 7% रहने का अनुमान जताया था।

 

ये खबर भी पढ़ें: Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

 

सरकार और LIC के पास रहेगी 34% हिस्सेदारी

Modi Cabinet Decisionsअश्विनी वैष्णव ने बताया कि IDBI बैंक के पुनर्गठन के तहत भारत सरकार और LIC मिलकर बैंक में 34% हिस्सेदारी बनाए रखेंगे। इससे भविष्य में सरकार और LIC की हिस्सेदारी की कीमत बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से IDBI बैंक और वित्तीय सेवा क्षेत्र में नया कैपिटल आएगा। इससे छोटे और मध्यम उद्योगों (MSMEs), छोटे कारखानों, नए कारोबार शुरू करने वालों और सर्विस सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए आगे बढ़ने के नए मौके बनेंगे। साथ ही, भारत के वित्तीय सेवा क्षेत्र में विदेशी निवेश (FDI) बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है

Related Posts

बिजनेस

JIO IPO: पैसा रखें तैयार; इस दिन खुलेगा JIO का IPO, आ गई कंफर्म तारीख…

October 14, 2026
बिजनेस

Railway Employees Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले! 78 दिन के बोनस का ऐलान, जानें बैंक खातों में कब आएगी सैलरी

October 14, 2026
बिजनेस

WPI Inflation: सितंबर में 11.39% पर पहुंची थोक महंगाई दर, खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम

October 14, 2026
बिजनेस

Sugar prices hike: त्योहारों के सीजन में चीनी के दाम में भारी उछाल, 6 दिन में 17% बढ़े रेट

October 14, 2026
बिजनेस

HD Fire Protect: पहले ही दिन 4.62 गुना सब्सक्राइब हुआ ये IPO, 91 रुपये पर पहुंचा GMP Price

October 14, 2026
बिजनेस

Kitchen Budget Inflation: घर में खाना बनाना 10% हुआ महंगा, प्याज और LPG ने बिगाड़ा रसोई का बजट

October 13, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य: प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

October 27, 2025
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 2;7 अप्रैल को कैंपस प्लेसमेंट, 100 पदों पर भर्ती का मौका; ITI और 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

April 24, 2026
सर्पदंश से बचाव और त्वरित इलाज हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

सर्पदंश से बचाव और त्वरित इलाज हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

July 22, 2025
आज इन राशि वालों को धन लाभ के योग और मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, पढ़े दैनिक राशिफल!

इन 5 राशियों के लिए खुशखबरी, नौकरी और बिजनेस में मिल सकती है बड़ी सफलता; पढ़े आज का दैनिक राशिफल।

April 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले; रेलवे कर्मचारियों को बोनस, दिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन..
  • JIO IPO: पैसा रखें तैयार; इस दिन खुलेगा JIO का IPO, आ गई कंफर्म तारीख…
  • Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा
  • Railway Employees Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले! 78 दिन के बोनस का ऐलान, जानें बैंक खातों में कब आएगी सैलरी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR