• Privacy Policy
  • About Us
Friday, October 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर बदमाशों ने की मारपीट, भाजपा नेता पर लगा गंभीर आरोप

Amish Kumari by Amish Kumari
August 30, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh latest news छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू पर जानलेवा हमला हुआ है। शनिवार देर रात करीब 15 से 20 बदमाश उनके घर में घुस गए और उनके साथ जमकर मारपीट की। हमले में गुरुप्रीत सिंह सिद्धू की आंख में गंभीर चोट आई है।

 

READ ALSO

Chhatisgarh Samachar : किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन

घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घर में घुसकर हुए इस हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके का है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान की जा रही है।

 

घर में घुसकर बदमाशों ने की मारपीट

बताया जा रहा है कि शनिवार रात कुछ लोग हथियार लेकर कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू के घर पहुंचे। इनकी संख्या करीब 15 से 20 बताई जा रही है। आरोप है कि बदमाशों ने घर में घुसकर सिद्धू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में उनकी आंख में गंभीर चोट आई।

 

घटना के बाद परिवार के लोगों में भी डर का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कांग्रेस नेता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमले में कौन-कौन लोग शामिल थे और वारदात की असली वजह क्या थी।

 

 

बीजेपी नेता पर हमला कराने का आरोप

कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू ने इस हमले के पीछे बीजेपी नेता प्रकाश साहू का हाथ होने का आरोप लगाया है। सिद्धू के मुताबिक, पुरानी राजनीतिक रंजिश के चलते उन पर हमला कराया गया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर बीजेपी नेता के खिलाफ किए जा रहे कुछ पोस्ट को लेकर उन पर शक किया जा रहा था।

 

इसी बात को लेकर शनिवार रात कुछ लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पहले उनके साथ गाली-गलौज की गई और फिर मारपीट शुरू कर दी गई। सिद्धू का कहना है कि हमलावर घर के अंदर भी घुस गए और वहां उनके साथ मारपीट की।

 

यह भी पढ़ें: AAP Leader Gurpreet Singh: आम आदमी पार्टी के नेता की दिन दहाड़े हत्या, बीच बाजार कार सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां

पहले भी जान का खतरा बताया था

गुरुप्रीत सिंह सिद्धू ने बताया कि उन्होंने पहले ही अपनी जान को खतरा होने की जानकारी आईजी को दी थी। उनका आरोप है कि इसके बावजूद उनकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। सिद्धू ने यह भी दावा किया कि इससे पहले उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।

 

उनका कहना है कि लगातार विवाद के बाद भी पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की गई थी। अब घर में घुसकर हुए हमले के बाद उन्होंने एक बार फिर अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। पुलिस पूरे मामले में पुराने विवाद और राजनीतिक रंजिश के एंगल से भी जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें: September Rule Changes: 1 सितंबर से हो रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर!

प्रकाश साहू ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

बीजेपी नेता प्रकाश साहू ने गुरुप्रीत सिंह सिद्धू के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। प्रकाश साहू का कहना है कि घटना के समय वह अपने घर पर थे और हमले में उनका कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी कांग्रेस नेता के घर जाकर मारपीट की है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

 

Chhattisgarh latest newsसाहू ने आरोप लगाया कि सिद्धू से उनकी पुरानी राजनीतिक रंजिश है और अब उन्हें इस मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पहले ही आईजी को आवेदन देकर आशंका जताई थी कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा सकता है। उनका कहना है कि वार्ड चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद उनके खिलाफ इस तरह का प्रोपेगेंडा किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 15, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नागलोक क्षेत्र को बड़ी सौगात, समडमा में 2.91 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विद्युत सब स्टेशन

October 15, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में CRPF के SI ने गोली मारकर की खुदकुशी, इलाज के दौराम हुई मौत

October 14, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा स्थगित, CGPSC ने जारी किया नोटिस

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में बस किराया 40% तक बढ़ा, अब साधारण बस में ₹1.75 प्रति किमी देने होंगे

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में 8वीं छात्रा की फंदे पर लटका मिला शव, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

October 13, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के घर घुसकर मारपीट, 15-20 बदमाशों ने किया हमला, भाजपा नेता पर लगा आरोप

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के घर घुसकर मारपीट, 15-20 बदमाशों ने किया हमला, भाजपा नेता पर लगा आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

: हर घर तिरंगा अभियान – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने निज निवास पर फहराया तिरंगा

: हर घर तिरंगा अभियान – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने निज निवास पर फहराया तिरंगा

August 14, 2025
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत

July 23, 2026
‘सरकारी स्कूलों से दसवीं, बारहवीं पास करने वाली छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए मिलेंगे 30 हजार रूपए‘

‘सरकारी स्कूलों से दसवीं, बारहवीं पास करने वाली छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए मिलेंगे 30 हजार रूपए‘

September 29, 2025
करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन खाते में आ सकते हैं 2000 रुपये, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट…

करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी! इस दिन खाते में आ सकते हैं 2000 रुपये, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट…

October 17, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • SBI: आम आदमी को बड़ा झटका; SBI ने लोन की ब्याज दरें बदली, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
  • Voter List Update: SSR 2027 का शेड्यूल का ऐलान, जानिए वोटर लिस्ट रिवीजन का पूरा प्लान
  • Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR