• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

ISRO Satellite Launch: ISRO ने लॉन्च किया EOS-05, 36 हजार किमी की ऊंचाई से तस्वीरें लेगा ये नया सैटेलाइट, चीन-पाकिस्तान सीमा पर भी रखेगा नजर

Amish Kumari by Amish Kumari
September 4, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

ISRO Satellite Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार देर रात एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। रात 2:55 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Centre, Sriharikota) से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट (EOS-05 Imaging Satellite) को GSLV-F17 रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक लॉन्च (Launch) किया गया। EOS-05 को करीब 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट (Geosynchronous orbit) में स्थापित किया जाना है। खास बात यह है कि इस ऊंचाई से बड़े इलाकों की बार-बार तस्वीरें लेने की क्षमता रखने वाला यह भारत का पहला सैटेलाइट है। इससे भारत और आसपास के क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने में मदद मिलेगी।

 

READ ALSO

Savings Account Rules: इस प्राइवेट बैंक ने सेविंग्स अकाउंट से जुड़े नियमों में किया बड़ा बदलाब, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, जानें डिटेल

SBI Debit Card Rules: 1 अक्टूबर से बदलेगा SBI डेबिट कार्ड से जुड़े ये नियम, इन खाताधारकों पर पड़ेगा असर

यह सैटेलाइट देश की सीमाओं और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों की निगरानी में भी अहम भूमिका निभा सकता है। इसके जरिए पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं समेत बड़े क्षेत्रों की निगरानी की जा सकेगी। इसके अलावा बाढ़, चक्रवात, भारी बारिश और जंगल की आग जैसी प्राकृतिक आपदाओं पर नजर रखने और उनके असर का तेजी से आकलन करने में भी मदद मिलेगी।

 

लॉन्च के 18 मिनट बाद ट्रांसफर ऑर्बिट में पहुंचा

GSLV-F17 इसरो के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल कार्यक्रम की 19वीं उड़ान थी। EOS-05 को श्रीहरिकोटा के सेकेंड लॉन्च पैड से रवाना किया गया। लॉन्च के करीब 18 मिनट बाद सैटेलाइट को सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक पहुंचाया गया। अब इसे अपनी अंतिम कक्षा तक पहुंचाया जाएगा, जो पृथ्वी से करीब 36 हजार किलोमीटर ऊपर है।

 

जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट क्यों है खास?

जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट पृथ्वी की सतह से करीब 35,786 किलोमीटर ऊपर होती है। इस कक्षा में सैटेलाइट पृथ्वी के घूमने की गति के साथ तालमेल बनाए रखते हुए लगभग 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि सैटेलाइट किसी बड़े क्षेत्र पर लंबे समय तक नजर रख सकता है। इसके मुकाबले LEO यानी लो-अर्थ ऑर्बिट पृथ्वी के काफी करीब होती है, जहां सैटेलाइट तेजी से पृथ्वी का चक्कर लगाते हैं और किसी खास इलाके के ऊपर कम समय के लिए रहते हैं।

 

EOS-05 की मदद से चक्रवात, बाढ़, भारी बारिश और जंगलों में आग जैसी घटनाओं की लगातार निगरानी की जा सकेगी। इससे आपदा के दौरान राहत और बचाव की तैयारी में भी मदद मिल सकती है।

 

दो मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरे बनाएंगे इसे खास

EOS-05 में दो मल्टीस्पेक्ट्रल इमेजर लगाए गए हैं। ये कैमरे अलग-अलग प्रकाश तरंगों में धरती की तस्वीरें लेते हैं। इससे सिर्फ सामान्य तस्वीरें ही नहीं, बल्कि जमीन, पानी, पेड़-पौधों और पर्यावरण में होने वाले बदलावों की भी जानकारी मिल सकेगी। इसके एक इमेजर का रिजॉल्यूशन करीब 42 मीटर प्रति पिक्सल है। यानी तस्वीर में एक पिक्सल जमीन के लगभग 42×42 मीटर क्षेत्र की जानकारी देता है। इस सैटेलाइट का मकसद छोटी वस्तुओं की बेहद बारीक तस्वीरें लेना नहीं है। इसकी असली ताकत बहुत बड़े इलाके की तस्वीरें लेना और उन्हें बार-बार अपडेट करना है।

 

2021 में GISAT-1 मिशन हुआ था फेल

इसरो इससे पहले जियोस्टेशनरी ऑर्बिट से भारत की लगभग रियल-टाइम इमेजिंग के लिए GISAT-1 मिशन की योजना बना चुका था। अगस्त 2021 में GSLV-F10 के जरिए इसे लॉन्च करने की कोशिश की गई थी, लेकिन क्रायोजेनिक स्टेज में तकनीकी समस्या आने के कारण मिशन सफल नहीं हो पाया था।

 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में आज सभी शराब दुकानें, होटल-बार रहेंगे बंद, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

 

पिछले दो लॉन्च में मिली थी असफलता

EOS-05 की सफलता इसरो के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले उसके दो लॉन्च मिशन असफल रहे थे। PSLV-C62: 12 जनवरी 2026 को यह रॉकेट DRDO के ‘अन्वेषा’ सैटेलाइट समेत 15 अन्य उपग्रहों को लेकर रवाना हुआ था। तीसरे चरण में आई समस्या के कारण मिशन सफल नहीं हो सका। PSLV-C61: 18 मई 2025 को इस मिशन के जरिए अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-09 को कक्षा में स्थापित किया जाना था। हालांकि, तीसरे चरण में कंबशन चैंबर के प्रेशर में अचानक गिरावट के कारण मिशन असफल हो गया था।

 

ISRO के आगे छह और मिशन का लक्ष्य

ISRO Satellite Launch सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो के लिए आगे का मिशन कार्यक्रम भी महत्वपूर्ण है। इसरो प्रमुख वी. नारायणन के मुताबिक, संगठन की इस साल छह और मिशन लॉन्च करने की योजना है।

Related Posts

बिजनेस

Savings Account Rules: इस प्राइवेट बैंक ने सेविंग्स अकाउंट से जुड़े नियमों में किया बड़ा बदलाब, 1 अक्टूबर से होंगे लागू, जानें डिटेल

September 3, 2026
बिजनेस

SBI Debit Card Rules: 1 अक्टूबर से बदलेगा SBI डेबिट कार्ड से जुड़े ये नियम, इन खाताधारकों पर पड़ेगा असर

September 3, 2026
बिजनेस

Gold Price Today: त्योहारी सीजन में सोना हुआ सस्ता, 10 ग्राम के दाम टूटकर 1.14 लाख रुपये के करीब पहुंचा

September 3, 2026
बिजनेस

Railway: बिना टिकट में ट्रेन में सफर पड़ा भारी; एक ही दिन में 250 लोगों पर करवाई; रेलवे ने वसूला 1,42,685 रुपये का जुर्माना

September 2, 2026
बिजनेस

Big Alert: SBI और HDFC ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन बंद रहेगी इन दो बैंकों की UPI सर्विस, डाउन टाइम अलर्ट जारी

September 2, 2026
बिजनेस

Canara Bank: इस सरकारी बैंक ने बदले ATM के नियम, पैसे निकालना हुआ महंगा, जानें नए चार्ज

September 2, 2026
Next Post

IndiGo fllight: एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान IndiGo फ्लाइट का ब्रेक फेल, खंभे से टकराया विमान... बाल बाल बच्चे सभी यात्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ में सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी।

January 3, 2026
कोलकाता हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा; अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, दो ग्राउंड स्टाफ घायल

कोलकाता हवाई अड्डे पर बड़ा हादसा; अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, दो ग्राउंड स्टाफ घायल

June 19, 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 63 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, 25 मिनट तक बचेगा समय!

रेलवे के रिफंड नियमों में बदलाव: अब 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने पर नहीं मिलेगा पैसा, इस तारीख से लागू होंगे नए नियम

March 24, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: बिना गैस कनेक्शन भी मिलेगा 5 किलो LPG सिलेंडर, सिर्फ ID दिखाना होगा

सरकार का बड़ा फैसला: बिना गैस कनेक्शन भी मिलेगा 5 किलो LPG सिलेंडर, सिर्फ ID दिखाना होगा

April 4, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : अविश्वास प्रस्ताव के बीच उप सरपंच की गिरफ्तारी, कोतरारोड थाने के बाहर गरमाई सियासत ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
  • Nepal Floods: नेपाल आपदा में करीब 600 बच्चे लापता, 1,252 शव बरामद
  • IndiGo fllight: एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान IndiGo फ्लाइट का ब्रेक फेल, खंभे से टकराया विमान… बाल बाल बच्चे सभी यात्री
  • ISRO Satellite Launch: ISRO ने लॉन्च किया EOS-05, 36 हजार किमी की ऊंचाई से तस्वीरें लेगा ये नया सैटेलाइट, चीन-पाकिस्तान सीमा पर भी रखेगा नजर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR