• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

ISRO Satellite Launch: ISRO ने लॉन्च किया EOS-05, 36 हजार किमी की ऊंचाई से तस्वीरें लेगा ये नया सैटेलाइट, चीन-पाकिस्तान सीमा पर भी रखेगा नजर

Amish Kumari by Amish Kumari
September 4, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

ISRO Satellite Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार देर रात एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। रात 2:55 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Centre, Sriharikota) से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट (EOS-05 Imaging Satellite) को GSLV-F17 रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक लॉन्च (Launch) किया गया। EOS-05 को करीब 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई पर जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट (Geosynchronous orbit) में स्थापित किया जाना है। खास बात यह है कि इस ऊंचाई से बड़े इलाकों की बार-बार तस्वीरें लेने की क्षमता रखने वाला यह भारत का पहला सैटेलाइट है। इससे भारत और आसपास के क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने में मदद मिलेगी।

 

READ ALSO

IRFC Dividend: IRFC के शेयरहोल्डरों को मिलने जा रहा डिविडेंड, जानें कब आएंगे पैसे?

Banking New Rules: इस सरकारी बैंक ने बदले नियम, चेकबुक से लेकर ATM तक महंगी होंगी कई सेवाएं

यह सैटेलाइट देश की सीमाओं और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इलाकों की निगरानी में भी अहम भूमिका निभा सकता है। इसके जरिए पाकिस्तान और चीन से लगी सीमाओं समेत बड़े क्षेत्रों की निगरानी की जा सकेगी। इसके अलावा बाढ़, चक्रवात, भारी बारिश और जंगल की आग जैसी प्राकृतिक आपदाओं पर नजर रखने और उनके असर का तेजी से आकलन करने में भी मदद मिलेगी।

 

लॉन्च के 18 मिनट बाद ट्रांसफर ऑर्बिट में पहुंचा

GSLV-F17 इसरो के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल कार्यक्रम की 19वीं उड़ान थी। EOS-05 को श्रीहरिकोटा के सेकेंड लॉन्च पैड से रवाना किया गया। लॉन्च के करीब 18 मिनट बाद सैटेलाइट को सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक पहुंचाया गया। अब इसे अपनी अंतिम कक्षा तक पहुंचाया जाएगा, जो पृथ्वी से करीब 36 हजार किलोमीटर ऊपर है।

 

जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट क्यों है खास?

जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट पृथ्वी की सतह से करीब 35,786 किलोमीटर ऊपर होती है। इस कक्षा में सैटेलाइट पृथ्वी के घूमने की गति के साथ तालमेल बनाए रखते हुए लगभग 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि सैटेलाइट किसी बड़े क्षेत्र पर लंबे समय तक नजर रख सकता है। इसके मुकाबले LEO यानी लो-अर्थ ऑर्बिट पृथ्वी के काफी करीब होती है, जहां सैटेलाइट तेजी से पृथ्वी का चक्कर लगाते हैं और किसी खास इलाके के ऊपर कम समय के लिए रहते हैं।

 

EOS-05 की मदद से चक्रवात, बाढ़, भारी बारिश और जंगलों में आग जैसी घटनाओं की लगातार निगरानी की जा सकेगी। इससे आपदा के दौरान राहत और बचाव की तैयारी में भी मदद मिल सकती है।

 

दो मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरे बनाएंगे इसे खास

EOS-05 में दो मल्टीस्पेक्ट्रल इमेजर लगाए गए हैं। ये कैमरे अलग-अलग प्रकाश तरंगों में धरती की तस्वीरें लेते हैं। इससे सिर्फ सामान्य तस्वीरें ही नहीं, बल्कि जमीन, पानी, पेड़-पौधों और पर्यावरण में होने वाले बदलावों की भी जानकारी मिल सकेगी। इसके एक इमेजर का रिजॉल्यूशन करीब 42 मीटर प्रति पिक्सल है। यानी तस्वीर में एक पिक्सल जमीन के लगभग 42×42 मीटर क्षेत्र की जानकारी देता है। इस सैटेलाइट का मकसद छोटी वस्तुओं की बेहद बारीक तस्वीरें लेना नहीं है। इसकी असली ताकत बहुत बड़े इलाके की तस्वीरें लेना और उन्हें बार-बार अपडेट करना है।

 

2021 में GISAT-1 मिशन हुआ था फेल

इसरो इससे पहले जियोस्टेशनरी ऑर्बिट से भारत की लगभग रियल-टाइम इमेजिंग के लिए GISAT-1 मिशन की योजना बना चुका था। अगस्त 2021 में GSLV-F10 के जरिए इसे लॉन्च करने की कोशिश की गई थी, लेकिन क्रायोजेनिक स्टेज में तकनीकी समस्या आने के कारण मिशन सफल नहीं हो पाया था।

 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में आज सभी शराब दुकानें, होटल-बार रहेंगे बंद, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

 

पिछले दो लॉन्च में मिली थी असफलता

EOS-05 की सफलता इसरो के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले उसके दो लॉन्च मिशन असफल रहे थे। PSLV-C62: 12 जनवरी 2026 को यह रॉकेट DRDO के ‘अन्वेषा’ सैटेलाइट समेत 15 अन्य उपग्रहों को लेकर रवाना हुआ था। तीसरे चरण में आई समस्या के कारण मिशन सफल नहीं हो सका। PSLV-C61: 18 मई 2025 को इस मिशन के जरिए अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट EOS-09 को कक्षा में स्थापित किया जाना था। हालांकि, तीसरे चरण में कंबशन चैंबर के प्रेशर में अचानक गिरावट के कारण मिशन असफल हो गया था।

 

ISRO के आगे छह और मिशन का लक्ष्य

ISRO Satellite Launch सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो के लिए आगे का मिशन कार्यक्रम भी महत्वपूर्ण है। इसरो प्रमुख वी. नारायणन के मुताबिक, संगठन की इस साल छह और मिशन लॉन्च करने की योजना है।

Related Posts

बिजनेस

IRFC Dividend: IRFC के शेयरहोल्डरों को मिलने जा रहा डिविडेंड, जानें कब आएंगे पैसे?

October 19, 2026
बिजनेस

Banking New Rules: इस सरकारी बैंक ने बदले नियम, चेकबुक से लेकर ATM तक महंगी होंगी कई सेवाएं

October 19, 2026
बिजनेस

Bank holiday: 13 राज्यों में आज बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

October 19, 2026
बिजनेस

Loan Rates: इस प्राइवेट बैंक ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, इस दिन से होगा लागू

October 18, 2026
बिजनेस

Cancer medicine hike: कैंसर दवाओं पर सरकार का बड़ा फैसला, 70% तक सस्ती होंगी कैंसर की दवाएं

October 18, 2026
बिजनेस

Railway Insurance; रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ट्रैवल इंश्योरेंस, जानिए कब से होगा लागू

October 17, 2026
Next Post

IndiGo fllight: एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान IndiGo फ्लाइट का ब्रेक फेल, खंभे से टकराया विमान... बाल बाल बच्चे सभी यात्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

दुर्ग में मिलेट्स व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन का शुभारंभ

दुर्ग में मिलेट्स व्यंजनों की मोबाइल फूड वैन का शुभारंभ

September 29, 2025
लोकसभा में सीटें बढ़ाने की तैयारी: 543 से 816 तक प्रस्ताव, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण वाला बिल ला सकती है सरकार

लोकसभा में सीटें बढ़ाने की तैयारी: 543 से 816 तक प्रस्ताव, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण वाला बिल ला सकती है सरकार

March 24, 2026
$100 से नीचे आया क्रूड ऑयल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम?

$100 से नीचे आया क्रूड ऑयल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम?

May 7, 2026

Chhatisgarh Samachar : बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Rashifal: आज इन राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, धन और नौकरी में मिल सकते हैं शुभ संकेत, पढ़े 20 अक्टूबर का राशिफल
  • IRFC Dividend: IRFC के शेयरहोल्डरों को मिलने जा रहा डिविडेंड, जानें कब आएंगे पैसे?
  • Raigarh News : नवरात्रि-दशहरा पर्व पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, शहर को 5 सेक्टर में बांटकर तैनात किया गया अतिरिक्त पुलिस बल
  • Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR