• Privacy Policy
  • About Us
Monday, September 7, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत

Amish Kumari by Amish Kumari
September 7, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhatisgarh Samachar :  मुंगेली, 07 सितंबर 2026

ग्रामीण रोजगार योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ ऐसी सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण का माध्यम बन रही है, जो गांव के सामाजिक विकास को लंबे समय तक नई दिशा देती हैं। लोरमी विकासखंड के ग्राम पंचायत मनोहरपुर में ग्रामीण रोजगार योजना एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से निर्मित आंगनबाड़ी भवन इसका जीवंत उदाहरण है। कभी छोटे और असुरक्षित कच्चे मकान में संचालित होने वाला आंगनबाड़ी केंद्र अब पक्के, सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन में संचालित हो रहा है।

READ ALSO

Chhatisgarh News : विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली

CG Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में बड़ा एक्शन, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे

मनोहरपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए उपयुक्त भवन नहीं होने से बच्चों और माताओं को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। गर्मी और बारिश के मौसम में बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण था। वहीं पोषण सामग्री, दवाइयों, खिलौनों एवं शिक्षण सामग्री के सुरक्षित भंडारण के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इन समस्याओं के समाधान के लिए ग्राम सभा में आंगनबाड़ी भवन निर्माण का प्रस्ताव रखा गया और इसे ग्राम पंचायत की वार्षिक कार्ययोजना में शामिल किया गया।

11.69 लाख की लागत से बना सुविधायुक्त भवन
ग्राम सभा से अनुमोदन के बाद तकनीकी प्राक्कलन तैयार कर कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। 13 नवंबर 2024 को 11.69 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी हुई, जिसमें ग्रामीण रोजगार योजना से 08 लाख रुपये तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से 3.69 लाख रुपये का अभिसरण शामिल था। कार्य की शुरुआत 05 अगस्त 2025 को हुई और 09 मार्च 2026 को आंगनबाड़ी भवन निर्माण पूर्ण हुआ। भवन में बच्चों के अनुकूल शौचालय, सुरक्षित पेयजल, रसोईघर, खेल के लिए स्थान तथा पोषाहार, दवाइयों, खिलौनों और पुस्तकों के सुरक्षित भंडारण के लिए स्टोर रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय ग्रामीणों को 453 मानव-दिवस का रोजगार भी प्राप्त हुआ। इस प्रकार यह परिसंपत्ति गांव के लिए रोजगार और विकास दोनों का माध्यम बनी।

बच्चों की उपस्थिति बढ़ी, माताओं को मिली राहत
नए भवन के निर्माण के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध हुआ है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार बच्चों की दैनिक औसत उपस्थिति 30-40 प्रतिशत से बढ़कर 85 प्रतिशत से अधिक हुई है। स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण गतिविधियों के लिए भी बेहतर वातावरण मिला है। नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच में भी सुधार दर्ज किया गया है। सुरक्षित आंगनबाड़ी केंद्र का सकारात्मक प्रभाव महिलाओं के जीवन पर भी पड़ा है। माताएं अपने बच्चों को सुरक्षित वातावरण में छोड़कर कृषि कार्य, मजदूरी और स्व-सहायता समूह की गतिविधियों में अधिक सहजता से भाग ले पा रही हैं। इससे परिवारों की आजीविका गतिविधियों को भी संबल मिला है।

गांव का विकास केंद्र बना आंगनबाड़ी भवन
आज यह भवन केवल बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण का केंद्र नहीं, बल्कि गांव में स्वास्थ्य जागरूकता बैठकों और सामाजिक गतिविधियों के आयोजन का महत्वपूर्ण स्थल भी बन गया है। 19 परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए हैं, जिनमें 03 अनुसूचित जनजाति परिवार शामिल हैं। सरपंच श्रीमती दुर्गा उत्तम साहू ने बताया कि “ ग्रामीण रोजगार योजना और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रयास से हमारे गांव को स्थायी और सुंदर आंगनबाड़ी भवन की सौगात मिली है। अब बच्चों को सुरक्षित वातावरण में प्रारंभिक शिक्षा मिल रही है।”

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली

September 7, 2026
छत्तीसगढ़

CG Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में बड़ा एक्शन, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे

September 7, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 9 सितंबर को होगी लॉटरी

September 7, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : विशेष लेख : घर बैठे आवेदन, समय पर प्रमाण पत्र—‘सेवा सेतु’ ने आसान किया ग्रामीणों का काम

September 7, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : डिजिटल क्रांति की राह पर सारंगढ़-बिलाईगढ़

September 7, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन 1076 का असर: बसना के युवक को मिली ईवी सब्सिडी, एक कॉल से सुलझी महीनों की परेशानी

September 7, 2026
Next Post

Chhatisgarh News : विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक भवन राबो का लोकार्पण

जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक भवन राबो का लोकार्पण

November 18, 2025
डीएलएड, बीएड, बीए–बीएड और बीएससी–बीएड की रिक्त सीटों पर अंतिम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू, देखिए ऑनलाइन पंजीयन की लास्ट तारीख!

इतने तारीख को होगा 12वीं का हिंदी पेपर, रिजल्ट में होगी देरी

March 29, 2026
अब नहीं भागना पड़ेगा नगर निगम, घर बैठे ऑनलाइन जमा कर सकेंगे Property Tax…

आज से UPI पेमेंट का बदला नियम, लागू हुई डबल सेफ्टी ; अब ऐसे पूरा होगा ट्रांजेक्शन

April 1, 2026
जशपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन

जशपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों का प्रदर्शन

June 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग
  • Chhatisgarh News : विष्णु भैया की कल्याणकारी पहल से महिलाओं को मिला संबल, गिरिजा देवी के जीवन में आई खुशहाली
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : ग्रामीण रोजगार योजना से मनोहरपुर में बच्चों के सुरक्षित भविष्य की नींव मजबूत
  • CG Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना में बड़ा एक्शन, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR