• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 31, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल : “साइबर जागृति अभियान” में लघु फिल्म प्रतियोगिता का आयोजन

Amish Kumari by Amish Kumari
September 10, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 10 सितंबर*। जिला रायगढ़ पुलिस द्वारा नागरिकों, विशेषकर युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत साइबर अपराध जागरूकता लघु फिल्म प्रतियोगिता की घोषणा की गई है । इस प्रतियोगिता की थीम लाइन —“संकल्प: साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़।”

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.620 मीट्रिक टन कोयले की हेराफेरी कर बेचने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जप्त

Raigarh News : मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

Read More : BRICS: BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी के साथ हो सकती है द्विपक्षीय बैठक

यह प्रतियोगिता रायगढ़ पुलिस की जन-जागरूकता पहल है, जिसका उद्देश्य रचनात्मक फिल्मों और प्रभावशाली कहानियों के माध्यम से साइबर अपराधों के तरीकों, उनके दुष्परिणामों, चेतावनी संकेतों, बचाव के उपायों तथा जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाना है। अभियान में रोटरी क्लब – रायगढ़ एवं अन्य संस्थानों का सहयोग रहेगा तथा प्रतियोगिता का प्रबंधन Take 3 Studios द्वारा किया जाएगा।

आज आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि तेजी से बढ़ते डिजिटल लेन-देन और सोशल मीडिया के उपयोग के साथ साइबर अपराधों के तरीके भी लगातार बदल रहे हैं। अपराधी भय, लालच, विश्वास, जल्दबाजी और तकनीकी जानकारी की कमी का लाभ उठाकर नागरिकों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना ही पर्याप्त नहीं है; नागरिकों को पहले से सतर्क, जागरूक और डिजिटल रूप से जिम्मेदार बनाना भी आवश्यक है।

लघु फिल्म प्रतियोगिता के माध्यम से फिल्मकारों, विद्यार्थियों, युवाओं, कंटेंट क्रिएटर्स, सामाजिक संस्थाओं तथा आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा का संदेश सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है। मोबाइल फोन से बनाई गई फिल्में भी स्वीकार की जाएंगी और उन्हें विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा।

*प्रतियोगिता के प्रमुख विषय*

प्रतिभागी किसी भी प्रकार के साइबर अथवा डिजिटल अपराध पर फिल्म हिंदी, इंग्लिश और छत्तीसगढ़ी भाषा में बना सकते हैं। प्रमुख विषयों में शामिल हैं:

* वरिष्ठ नागरिकों के विरुद्ध साइबर अपराध
* डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी पुलिस, CBI, कस्टम या बैंक अधिकारी बनकर ठगी
* हनीट्रैप, सेक्सटॉर्शन, ब्लैकमेल और ऑनलाइन जबरन वसूली
* OTP, UPI, QR कोड, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग धोखाधड़ी
* फिशिंग ईमेल, फर्जी SMS, कॉल और लिंक के माध्यम से ठगी
* APK फाइल एवं अनजान मोबाइल एप डाउनलोड करवाकर की जाने वाली ठगी
* स्क्रीन शेयरिंग, रिमोट एक्सेस एप और मालवेयर से संबंधित अपराध
* पहचान की चोरी, SIM स्वैप और सोशल मीडिया अकाउंट टेकओवर
* साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न, ट्रोलिंग, साइबर स्टॉकिंग और डॉक्सिंग
* फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, डीपफेक, मॉर्फिंग और प्रतिरूपण
* फर्जी निवेश, ट्रेडिंग, क्रिप्टोकरेंसी और त्वरित लाभ संबंधी धोखाधड़ी
* फर्जी नौकरी, वर्क-फ्रॉम-होम, टास्क और लोन एप घोटाले
* ई-कॉमर्स, टिकट, कूरियर, रिफंड और कस्टमर केयर से जुड़ी ठगी
* महिलाओं एवं बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा
* रैनसमवेयर, डेटा चोरी और बिजनेस ईमेल कम्प्रोमाइज
* फेक न्यूज, डिजिटल गोपनीयता और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार

प्रतिभागियों से अपेक्षा की गई है कि वे केवल अपराध की घटना न दिखाएं, बल्कि उसके चेतावनी संकेत, रोकथाम के उपाय और सुरक्षित रिपोर्टिंग की जानकारी भी प्रस्तुत करें।

*प्रतियोगिता की श्रेणियां*

प्रतियोगिता दो अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित की जाएगी:

*श्रेणी ‘अ’ —3 से 6 मिनट*

इस श्रेणी में फिल्म की अवधि 3 मिनट से अधिक और अधिकतम 6 मिनट होनी चाहिए। यह श्रेणी विस्तृत कहानी, पात्रों, अपराध की प्रक्रिया, पीड़ित पर प्रभाव तथा समाधान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने वाली फिल्मों के लिए है।

*पुरस्कार*:

* प्रथम पुरस्कार—₹1,00,000
* द्वितीय पुरस्कार—₹75,000
* तृतीय पुरस्कार—₹50,000

*श्रेणी ‘ब’ 1—3 मिनट तक*

इस श्रेणी में फिल्म अथवा रील की कुल अवधि अधिकतम 3 मिनट होनी चाहिए। यह श्रेणी एक स्पष्ट घटना, प्रभावशाली चेतावनी या संक्षिप्त जन-जागरूकता संदेश पर आधारित फिल्मों के लिए है।

*पुरस्कार*:

* प्रथम पुरस्कार—₹75,000*
* द्वितीय पुरस्कार—₹50,000*
* तृतीय पुरस्कार—₹25,000*

*महत्वपूर्ण तिथियां*

* प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि: *24 सितंबर 2026*
* परिणाम की घोषणा: *27 सितंबर 2026*
* परिणाम स्थल: *ऑडिटोरियम, रायगढ़*

प्रतियोगिता के लिए फिल्म मौलिक होनी चाहिए। प्रतिभागी के पास फिल्म में प्रयुक्त संगीत, दृश्य, चित्र तथा अन्य सामग्री के आवश्यक अधिकार होने चाहिए। संवेदनशील मामलों में पीड़ित की पहचान और निजी जानकारी सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा। चयनित फिल्मों का उपयोग जन-जागरूकता तथा सोशल मीडिया प्रचार के लिए किया जा सकता है।

फिल्म सीधे आवेदन फॉर्म में अपलोड नहीं करनी होगी। प्रतिभागी अपनी फिल्म Google Drive अथवा किसी अन्य विश्वसनीय फाइल-होस्टिंग प्लेटफॉर्म पर अपलोड करके उसका सक्रिय और सार्वजनिक रूप से देखने योग्य लिंक जमा कर सकेंगे।

Read More: BRICS: BRICS समिट में शामिल होने के लिए भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, PM मोदी के साथ हो सकती है द्विपक्षीय बैठक

प्रतियोगिता में भाग लेने और विस्तृत जानकारी के लिए *filmotsav.org* पर संपर्क किया जा सकता है।

*संपर्क:* 8817420420
*ईमेल:* [contact@filmotsav.org](mailto:contact@filmotsav.org)

रायगढ़ पुलिस की प्रदेश और जिले के युवाओं, विद्यार्थियों, फिल्मकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और जागरूक नागरिकों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। एक छोटी फिल्म किसी नागरिक को बड़ी आर्थिक अथवा मानसिक क्षति से बचा सकती है।

*फिल्म बनाएं। जागरूकता फैलाएं। बदलाव लाएं।*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.620 मीट्रिक टन कोयले की हेराफेरी कर बेचने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जप्त

October 31, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का दुकानदार, मुर्गा काटने वाले कत्ते से युवक के पैर पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रवात और बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर मिलेगा बीमा का लाभ, 15 दिन में भुगतान का प्रावधान

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 103 किलो गांजा तस्करी के आरोपी वरूण सिंह को 15 साल का कठोर कारावास, डेढ़ लाख रुपये जुर्माना

October 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : खरसिया पुलिस की गांजा तस्करों पर लगातार दूसरी बड़ी चोट, 1.805 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

October 30, 2026
Next Post

Raigarh News : जयस्तंभ चौक चोरीकांड में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार; 6,30,286 रुपये की संपत्ति जप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

समृद्ध और खुशहाल किसान – विकसित छत्तीसगढ़ का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

August 2, 2025
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल

May 3, 2026
छत्तीसगढ़ में जमीन मुआवजे में फर्जीवाड़ा रोकने बड़ा बदलाव, अब हेक्टेयर में होगी जमीन मूल्य की गणना

छत्तीसगढ़ में जमीन मुआवजे में फर्जीवाड़ा रोकने बड़ा बदलाव, अब हेक्टेयर में होगी जमीन मूल्य की गणना

October 7, 2025
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स

अगले हफ्ते खुलेंगे तीन नए IPO, 16 मार्च से निवेश का मौका; इस कंपनी का GMP सबसे ज्यादा

March 15, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Cg News Raipur : सीएम हेल्पलाइन 1076 पर एक कॉल से रिया को मिला छात्रावास, पढ़ाई को मिली नई राह
  • Chhattisgarh latest news: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका, 3 नवंबर से पहले करें आवेदन
  • Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24.620 मीट्रिक टन कोयले की हेराफेरी कर बेचने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 10 लाख का ट्रक जप्त
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR