• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

retail inflation: अगस्त में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव

Amish Kumari by Amish Kumari
September 15, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

retail inflation खाने-पीने की चीजों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण अगस्त में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82 प्रतिशत हो गई। जुलाई में खुदरा महंगाई दर 4.45 प्रतिशत थी। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) ने सोमवार को खुदरा महंगाई दर के ताजा आंकड़े जारी किए। इसके अलावा, कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स (CFPI) के आधार पर मापी जाने वाली खाद्य महंगाई दर भी अगस्त में बढ़कर 5.95% हो गई, जो जुलाई में 5.52% थी।

 

READ ALSO

UPI: 2,000 रुपये तक UPI Payment पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

आज है e-KYC की आखिरी तारीख! तुरंत करें यह काम, वरना बंद होगी सब्सिडी

Read more UPI: 2,000 रुपये तक UPI Payment पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

 

ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही महंगाई

अगस्त में शहरी महंगाई के साथ-साथ ग्रामीण महंगाई में भी बढ़ोतरी हुई, जिसने ओवरऑल खुदरा महंगाई दर पर बुरा असर डाला। आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में शहरी महंगाई दर बढ़कर 4.31 प्रतिशत हो गई, जो जुलाई में 3.96 प्रतिशत थी। इसके अलावा, ग्रामीण महंगाई दर भी अगस्त में बढ़कर 5.23 प्रतिशत हो गई, जबकि जुलाई में ये 4.84 प्रतिशत थी। इसके अलावा, शहरी खाद्य महंगाई दर अगस्त में बढ़कर 5.64 प्रतिशत हो गई। जबकि, ग्रामीण खाद्य महंगाई दर 6.13 प्रतिशत पर पहुंच गई।

 

प्याज की महंगाई में दोगुना से ज्यादा बढ़ोतरी

अगस्त में प्याज की महंगाई दोगुना से भी ज्यादा बढ़कर 48.27 प्रतिशत हो गई, जो जुलाई में 22.54 प्रतिशत थी। पिछले महीने लहसुन की महंगाई भी बढ़कर 43.60 प्रतिशत हो गई, जो जुलाई में 35.36 प्रतिशत थी। हालांकि, अदरक की महंगाई जुलाई की तुलना में कम होकर 73.82 प्रतिशत रही। जुलाई में ये 83.57 प्रतिशत थी। इसके अलावा, टमाटर की कीमतों में भी कुछ राहत मिली। पिछले साल अगस्त की तुलना में इस साल अगस्त में टमाटर की कीमतें 31.09 प्रतिशत कम हुईं। जबकि आलू की कीमतों में भी 13.14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

 

Advertisement

इस साल, कौन-से महीने में कितनी रही खुदरा महंगाई दर

महीना (2026) खुदरा महंगाई दर (%)

जनवरी 2.75

फरवरी 3.21

मार्च 3.40

अप्रैल 3.48

मई 3.93

जून 4.38

जुलाई 4.45

अगस्त 4.82

चांदी की ज्वैलरी ने भी दिया झटका

अगस्त में महंगाई का दबाव सिर्फ खाने-पीने की चीजों तक ही सीमित नहीं रहा। इस दौरान, रेस्टोरेंट और लाइफस्टाइल से जुड़ी सर्विस की महंगाई दर 8.38 प्रतिशत रही, जबकि ट्रांसपोर्ट की महंगाई दर 4.60 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके साथ ही पर्सनल केयर, सोशल प्रोटेक्शन और अन्य तरह के सामान और सेवाओं की महंगाई दर अगस्त में 15.17 प्रतिशत रही। चांदी की ज्वैलरी में महंगाई दर 107.11 प्रतिशत रही। जबकि सोने, हीरे और प्लेटिनम के गहनों की कीमतें पिछले साल की तुलना में 35.53 प्रतिशत ज्यादा रहीं। बताते चलें कि अगस्त में थोक महंगाई दर भी बढ़कर 9.92 प्रतिशत हो गई।

 

RBI को मिली है महंगाई दर 6 प्रतिशत से नीचे रखने की जिम्मेदारी

retail inflation रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सीपीआई आधारित महंगाई दर के 5 प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया है। महंगाई दर के दूसरी तिमाही में 4.7 प्रतिशत, तीसरी तिमाही में 5.9 प्रतिशत और चौथी तिमाही में 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। रिजर्व बैंक ने महंगाई की चिंताओं के बीच हाल ही में रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा था। सरकार ने आरबीआई को महंगाई दर को 2 से 6 प्रतिशत के दायरे में बनाए रखने की जिम्मेदारी दी है।

Related Posts

बिजनेस

UPI: 2,000 रुपये तक UPI Payment पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

September 15, 2026
बिजनेस

आज है e-KYC की आखिरी तारीख! तुरंत करें यह काम, वरना बंद होगी सब्सिडी

September 14, 2026
बिजनेस

Petrol Diesel Price: गणेश चतुर्थी पर भारत में पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी, जानें आपके शहर के नए रेट

September 14, 2026
बिजनेस

BANK HOLIDAYS : क्या आज बैंकों में रहेगी छुट्टी या होगा कामकाज? घर से निकलने से पहले चेक कर लें अपडेट?

September 14, 2026
बिजनेस

Stock Market Closed: आज, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर शेयर बाजार बंद, देखे BSE और NSE की अगली छुट्टियों की पूरी लिस्ट!

September 14, 2026
बिजनेस

IPO News: ₹24,600 करोड़ का IPO धमाका! अगले NSE समेत आ रहे हैं 11 IPO

September 13, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

एमसीबी जिले पर विशेषः लगभग दो सौ वर्षों बाद हुआ पुनः विभाजन

एमसीबी जिले पर विशेषः लगभग दो सौ वर्षों बाद हुआ पुनः विभाजन

September 14, 2025
रायपुर में ‘फाइट नाइट दंगल’ आज, CG vs MP बॉक्सर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

रायपुर में ‘फाइट नाइट दंगल’ आज, CG vs MP बॉक्सर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

April 24, 2026
26 जनवरी को चाकू दिखाकर स्कूली छात्रा का अपहरण और छेड़छाड़, आरोपी शाकिब खान गिरफ्तार

26 जनवरी को चाकू दिखाकर स्कूली छात्रा का अपहरण और छेड़छाड़, आरोपी शाकिब खान गिरफ्तार

January 27, 2026
कल है उपराष्ट्रपति का चुनाव, जानिए कैसे होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे

कल है उपराष्ट्रपति का चुनाव, जानिए कैसे होगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे

September 8, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • retail inflation: अगस्त में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, लहसुन, अदरक और प्याज की कीमतों में बढ़ाया दबाव
  • UPI: 2,000 रुपये तक UPI Payment पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन
  • Hartalika Teej: हरियाली तीज व्रत का पारण करते समय सबसे पहले क्या खाएं? जानिए पारण का सही नियम
  • Rashifal For Today : कुंभ राशि वालों आज आपके मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है, जाने अन्य राशियों का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR