• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश

Amish Kumari by Amish Kumari
June 14, 2026
in रायगढ़
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के खेल की जांच तेज, ट्रेवल्स एजेंसी में पुलिस-आरटीओ की संयुक्त दबिश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

  *14 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम विदित हो कि बीते 17 अप्रैल 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम में छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के ट्रांसपोर्टरों और वाहन मालिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में पुलिस, परिवहन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर समय-समय पर संयुक्त जांच एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: विदेशों में परफॉर्मेंस कर चुकी मंजुला मूर्ति ने मोहिनीअट्टम की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की छठवीं संध्या में भाव, लय और ताल से सजी आशना की कथक प्रस्तुति

उक्त निर्देशों के पालन में संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ नवसीखिया चालक हेवी वाहन चलाने के लिए जारी लाइसेंसों का उपयोग कर भारी वाहनों का संचालन कर रहे हैं तथा 11 जून को पुलिस को लिखित आवेदन इस आश्य का प्राप्त हुआ है कि स्थानीय स्तर पर संचालित बाबा ट्रेवल्स नामक संस्था/एजेंसी द्वारा कथित रूप से ओडिशा एवं अन्य राज्यों के निवासियों के लिए फर्जी एवं भ्रामक दस्तावेज तैयार कर उन्हें रायगढ़, छत्तीसगढ़ का निवासी दर्शाते हुए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का कार्य किया जा रहा है।

प्राप्त शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर सत्यापन के लिए नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा एवं यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में आरटीओ एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बाबा ट्रेवल्स में दबिश दी गई। जांच के दौरान प्राप्त दस्तावेजों में कई आवेदकों के पते समान पाए गए। प्रारंभिक जांच मंस यह तथ्य सामने आ रहे हैं कि बाहरी राज्यों के आवेदकों के लिए स्थानीय स्तर पर किरायानामा एवं शपथ-पत्र तैयार कर उन्हें रायगढ़ का निवासी दर्शाते हुए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कराया गया।

जांच के दौरान यह भी जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया के तहत निर्धारित परीक्षण में वास्तविक आवेदक के स्थान पर अन्य व्यक्तियों को शामिल कर परीक्षण दिलाए जाने के बाद लाइसेंस जारी कराए गए हो सकते हैं। इस संबंध में जांच टीम द्वारा लगभग 180 लाइसेंसधारियों के दस्तावेजों की विस्तृत जांच एवं सत्यापन किया जा रहा है।

रायगढ़ पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से दस्तावेजों, निवास प्रमाणों एवं लाइसेंस प्रक्रिया से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच में यदि नियमों का उल्लंघन अथवा फर्जीवाड़ा प्रमाणित होता है, तो संबंधित व्यक्तियों एवं संलिप्त एजेंसियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाइसेंस प्राप्त कर भारी वाहनों का संचालन करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

*”सड़क सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लाइसेंस बनवाने की शिकायत गंभीर है इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: विदेशों में परफॉर्मेंस कर चुकी मंजुला मूर्ति ने मोहिनीअट्टम की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन

September 19, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की छठवीं संध्या में भाव, लय और ताल से सजी आशना की कथक प्रस्तुति

September 19, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: आद्या अग्रवाल ने दी कथक की मनमोहक प्रस्तुति

September 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : लूटपाट के मामले में कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 3 आरोपी एक युवक समेत दो विधि से संघर्षरत बालकाें काे पुलिस ने पकड़ा

September 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना के तहत कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से अश्लील इशारे करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

September 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : विजयपुर और तुरकुमुड़ा तालाब में होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

September 19, 2026
Next Post
NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार

खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का नया अध्यायः अगले पांच वर्षों में 758 करोड़ से अधिक के 4,894 विकास कार्य होंगे धरातल पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भ्रामक समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री एवं सरकार की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र – तथ्यों से हुआ खुलासा

भ्रामक समाचार प्रसारित कर वित्त मंत्री एवं सरकार की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र – तथ्यों से हुआ खुलासा

August 12, 2025
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल, मेधावी छात्रों का बढ़ाया उत्साह

मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 19 लाख 10 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

August 14, 2025
वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने 49.99 लाख की लागत से निर्मित ‘दीदी सदन का किया लोकार्पण, महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने 49.99 लाख की लागत से निर्मित ‘दीदी सदन का किया लोकार्पण, महिला स्व-सहायता समूहों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया मंच

August 15, 2025
आज इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में तेल की क्‍या है कीमत?

रायपुर में पेट्रोल की भारी किल्लत : पंपों पर ‘नो स्टॉक’, ईंधन के लिए एक से दूसरे पंप भटकते रहे लोग

May 6, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान, अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: विदेशों में परफॉर्मेंस कर चुकी मंजुला मूर्ति ने मोहिनीअट्टम की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में अन्विता विश्वकर्मा ने कथक में दिखाई भाव, लय और ताल की सुंदर प्रस्तुति
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR