• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

Amish Kumari by Amish Kumari
September 16, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 15 सितंबर 2026*। रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार, मामला लव ट्रायंगल है-आरोपी शिवम बानी का स्थानीय लड़की से एक तरफा प्यार करता था, जबकि लकड़ी का मृतक के साथ कथित रूप से मिलना जुलना था । इस लव ट्रायंगल से उपजे विवाद के बाद आरोपियों ने पहले किशोर बालक से विवाद किया और पुराना बस डिपो के पास ले जाकर पत्थर से सिर पर कई वार कर किशोर की हत्या की गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने मौके से फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और वैज्ञानिक पद्धति से विवेचना करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

READ ALSO

Raigarh News : पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Chakradhar Samaroh 2026 : चक्रधर समारोह के मंच पर झलकी राजस्थान की लोक कला और संस्कृति

Read More : Chhattisgarh top news: भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42 इंस्पेक्टर.. साय सरकार ने जारी किया आदेश

मामले का विवरण: 15 सितंबर की सुबह कोतवाली पुलिस को कोसाबाड़ी के सामने पुराने बस डिपो, रामभांठा स्थित संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस अधिकारी, कोतवाली पुलिस टीम एवं फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता जो मूलत: लैलूंगा के ग्राम घटगांव के निवासी है पिछले 4 साल से रामभांठा में रहते हैं ने शव की पहचान अपने पुत्र (16 वर्षीय किशोर बालक) के रूप में की। परिजनों ने बताया कि 14 सितंबर की रात करीब 9 बजे उनका लड़का चक्रधर समारोह देखने जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुराने बस डिपो के पास शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव के सिर पर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध *अपराध क्रमांक 541/2026, धारा 103(1) BNS* के तहत अपराध दर्ज किया।

24 घंटे में ऐसे हुआ हत्या का खुलासा: वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में संदिग्धों की पतासाजी शुरू की गई। गवाहों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतक के साथ अंतिम बार देखे गए युवकों को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ में मृतक का *बैकुंठपुर निवासी 20 वर्षीय शिवम बरेठ एवं 23 वर्षीय शिवम बानी* के साथ बीती रात को विवाद की जानकारी सामने आई। दोनों को तत्काल पुलिस ने हिरासत में लिया, पहले तो संदेही घटना से इंकार किये फिर दोनों को वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया और घटना का पूरा विवरण बताया।

आरोपियों के अनुसार, 14 सितंबर को वे रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह देखने गए थे। वहां किशोर बालक उनके परिचित लड़की के साथ था। वही लड़की जिससे आरोपी शिवम बानी का एक तरफा लगाव था, उसी लड़की के साथ जब उसने किशोर बालक को देखा तो उसे रामलीला मैदान के पास बुलाया और बदमाश प्रवृति के शिवम बरेठ ने किशोर बालक का मोबाइल अपने पास रखकर 1,000 रुपये देने पर मोबाइल वापस करने की बात कही। इसके बाद दोनों किशोर बालक को उसके मोबाइल के साथ लेकर पुराने बस डिपो की ओर चले गए । पुराने बस डिपो के पास दोनों आरोपियों ने किशोर बालक को लड़की से नहीं मिलने-जुलने की बात कहकर डराया धमकाया और फिर उसके साथ विवाद कर दोनों ने पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए।

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी शिवम बरेठ से मृतक का मोबाइल और आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े जप्त किए हैं। आरोपी शिवम बरेठ आदतन बदमाश प्रवृति का है, जिसके खिलाफ मारपीट के और भी अपराध पूर्व में थाना कोतवाली में दर्ज हैं । दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम का रिकंस्ट्रक्शन कराया गया तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए गए। दोनों आरोपियों को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* –

*“कानून अपने हाथ में लेने और हिंसा का सहारा लेने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई सख्त और प्रभावी रहेगी। हत्या जैसे गंभीर अपराध में त्वरित विवेचना, साक्ष्य संकलन और आरोपियों की गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता है।”*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्री राहुल उईके के सुपरविजन में आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

मामले के खुलासे में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी, एसआई ऐनु कुमार देवांगन, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष चन्द्राकर, आरक्षक कमलेश यादव, हरेन्द्र जगत, जितेन्द्र दुबे, सत्या यादव, कोमल तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More : Indian Railways: घर जाने की नो-टेंशन! दीपावली-छठ पर मिलेगी कन्फर्म सीट, इन राज्यों के लिए शुरू हुईं स्पेशल ट्रेन

*गिरफ्तार आरोपी*:
1. शिवम बरेठ, पिता दिनेश बरेठ, उम्र 20 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, रायगढ़।
2. शिवम बानी, पिता संतराम बानी, उम्र 23 वर्ष, निवासी बैकुंठपुर, महावीर चौक, रायगढ़।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

September 16, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026 : चक्रधर समारोह के मंच पर झलकी राजस्थान की लोक कला और संस्कृति

September 16, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रधर समारोह : पंडवानी में जीवंत हुआ द्रौपदी चीरहरण का मार्मिक प्रसंग

September 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से, घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’

September 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रधर समारोह में 16-17 सितंबर को मोती महल में सजेगा कुश्ती का अखाड़ा

September 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रधर समारोह में बाल कथक नृत्यांगना अनुष्का सुल्तानिया ने मोहा मन

September 15, 2026
Next Post

NSE ipo: कल से खुल रहा शेयर बाजार का 'बाहुबली' NSE IPO, दांव लगाने से पहले जान लें हकीकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

BSNL ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान; 365 दिन वैलिडिटी, रोज मिलेगा 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल

BSNL ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए लॉन्च किया सबसे सस्ता प्लान; 365 दिन वैलिडिटी, रोज मिलेगा 2GB डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल

October 22, 2025
पत्थलगांव में बड़ा हादसा; गणेश विसर्जन के जुलूस में दौड़ी मौत वाली कार, तीन की गई जान… 22 से ज्यादा घायल

पत्थलगांव में बड़ा हादसा; गणेश विसर्जन के जुलूस में दौड़ी मौत वाली कार, तीन की गई जान… 22 से ज्यादा घायल

September 3, 2025
अंधविश्वास ने ली जान; छत्तीसगढ़ में जादू टोने के शक में हत्या, आरोपी फरार

अंधविश्वास ने ली जान; छत्तीसगढ़ में जादू टोने के शक में हत्या, आरोपी फरार

November 2, 2025
अटल पेंशन योजना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब 2031 तक कर पाएंगे आवेदन; जानिए कौन उठा सकता है लाभ?

अटल पेंशन योजना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, अब 2031 तक कर पाएंगे आवेदन; जानिए कौन उठा सकता है लाभ?

January 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब
  • Chhattisgarh news: झीरम कांड; 13 साल की सुनवाई के बाद 10 आरोपियों पर अदालत का फैसला
  • Toxic OTT Relese: इस दिन होगी OTT पर रिलीज होगी यश की फिल्म टॉक्सिक, जानिए कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म
  • NSE ipo: कल से खुल रहा शेयर बाजार का ‘बाहुबली’ NSE IPO, दांव लगाने से पहले जान लें हकीकत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR