• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, September 17, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

NSE ipo: कल से खुल रहा शेयर बाजार का ‘बाहुबली’ NSE IPO, दांव लगाने से पहले जान लें हकीकत

Amish Kumari by Amish Kumari
September 16, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

NSE ipo देश के सबसे बड़े और प्रमुख एक्सचेंज यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का आईपीओ कल 17 सितंबर 2026 से पब्लिक के लिए खुल रहा है. आम निवेशकों के लिए शेयर बाजार में सीधी हिस्सेदारी खरीदने का ये एक शानदार मौका हो सकता है. लेकिन बाजार में अपना मेहनत का पैसा लगाने से पहले हर छोटे-बड़े पहलू को बारीकी से समझना बहुत जरूरी होता है. अगर आप भी इस आईपीओ में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं, तो इसके प्राइस बैंड, लॉट साइज, लिस्टिंग की तारीख से लेकर इससे जुड़े हर जोखिम के बारे में आपके पास पूरी जानकारी होनी चाहिए.

 

READ ALSO

UPI Autopay: OTT से SIP तक Autopay रहेगा आसान, UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

NSE IPO 2026: आज से ओपन हुआ NSE का IPO; ₹1,700-1,785 प्राइस बैंड, GMP में 43% गिरावट से बदला माहौल

 

निवेश के लिए जरूरी तारीखें

NSE का आईपीओ 17 सितंबर से खुलकर 21 सितंबर 2026 तक आम पब्लिक की बोली के लिए उपलब्ध रहेगा. इसके बाद 22 सितंबर को लॉटरी सिस्टम के जरिए शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा. जिन खुशनसीब निवेशकों को शेयर मिल जाएंगे, उनके डीमैट खाते में लिस्टिंग से ठीक पहले ये शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे. शेयर बाजार में इसकी आधिकारिक लिस्टिंग 24 सितंबर को तय की गई है. इसके प्राइस बैंड की बात करें तो कंपनी ने प्रति शेयर 1700 से 1785 रुपये का भाव रखा है. एक रिटेल निवेशक को कम से कम 8 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा. अगर आप ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से बोली लगाते हैं, तो आपको कम से कम 14,280 रुपये का निवेश करना ही होगा.

 

ये भी पढ़ेंChhattisgarh top news: भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42 इंस्पेक्टर.. साय सरकार ने जारी किया आदेश

 

मजबूत दबदबे के बावजूद OFS इश्यू

एनएसई का बिजनेस मॉडल बेहद मजबूत स्थिति में है. कैश मार्केट टर्नओवर में इसकी 92.99 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इक्विटी फ्यूचर्स में तो ये करीब 99.79 फीसदी पर काबिज है, जो इसे मार्केट का बेताज बादशाह बना देता है. इक्विटी ऑप्शंस प्रीमियम में भी इसका 74.71 फीसदी बड़ा मार्केट शेयर है. कमाई के मामले में भी ये एक्सचेंज लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है. जून 2026 की तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर 3,121 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि ये पूरा इश्यू ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) के तहत लाया जा रहा है. इसका सीधा मतलब ये है कि आईपीओ के जरिए जो भारी रकम जुटाई जाएगी, वो कंपनी के खाते में नहीं जाएगी. ये सारा पैसा उन मौजूदा शेयरधारकों की जेब में जाएगा जो मुनाफा कमाने के लिए अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं.

 

 

खुद के प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग नहीं

आम रिटेल निवेशक अपने डिमैट अकाउंट से यूपीआई या मानक एएसबीए (ASBA) प्रोसेस के जरिए इसमें आसानी से अप्लाई कर सकते हैं. एक बेहद दिलचस्प बात ये भी है कि कोई भी स्टॉक एक्सचेंज खुद के प्लेटफॉर्म पर अपने शेयर लिस्ट नहीं करा सकता है. एनएसई के एमडी आशीष कुमार चौहान ने दिल्ली में एक इवेंट के दौरान खुद इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि नियमों के चलते एनएसई के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट किए जाएंगे. इश्यू भारी ओवरसब्सक्राइब होने पर लॉटरी से अलॉटमेंट होगा. जिन्हें शेयर नहीं मिलेंगे, वे लिस्टिंग वाले दिन के बाद इसे सीधे बीएसई से खरीद सकेंगे.

 

निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह

NSE ipoबाजार के बड़े जानकारों का मानना है कि सिर्फ शुरुआती लिस्टिंग गेन के लालच में इसमें पैसा लगाना जल्दबाजी हो सकती है. स्टॉकिफाई के सीईओ पीयूष झुनझुनवाला ने निवेशकों को खास सलाह दी है. उनका कहना है कि केवल मजबूत मार्केट शेयर देखकर आंख मूंदकर निवेश का फैसला न लें. किसी भी निवेशक को कंपनी की वैल्यूएशन, मौजूदा रेगुलेटरी माहौल के साथ अपना रिस्क प्रोफाइल भी देखना चाहिए. हालांकि, अगर लिस्टिंग गेन नहीं भी मिलता है, तो लंबी अवधि के लिहाज से ये शेयर आपके पोर्टफोलियो को काफी मजबूती दे सकता है.

 

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. Rgh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.

 

Related Posts

बिजनेस

UPI Autopay: OTT से SIP तक Autopay रहेगा आसान, UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज

September 17, 2026
बिजनेस

NSE IPO 2026: आज से ओपन हुआ NSE का IPO; ₹1,700-1,785 प्राइस बैंड, GMP में 43% गिरावट से बदला माहौल

September 17, 2026
बिजनेस

Petrol Diesel Rates: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, निर्यात शुल्क में ₹1 से ₹5 तक की कटौती; जानिए आम जनता को क्या मिलेगी राहत?

September 17, 2026
बिजनेस

Birth Death Registration Rules: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के बदले नियम, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियम

September 17, 2026
बिजनेस

EPFO: PF कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा

September 16, 2026
बिजनेस

Indian Railways: घर जाने की नो-टेंशन! दीपावली-छठ पर मिलेगी कन्फर्म सीट, इन राज्यों के लिए शुरू हुईं स्पेशल ट्रेन

September 16, 2026
Next Post

Toxic OTT Relese: इस दिन होगी OTT पर रिलीज होगी यश की फिल्म टॉक्सिक, जानिए कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री साय

दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री साय

January 31, 2026
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड

पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड फिर बढ़ेगी, यूपी-बिहार सहित 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट; कोहरे से ट्रेनें प्रभावित

January 21, 2026
आज अंबेडकर जयंती और बैसाखी के मौके पर बैंक बंद हैं या खुला? घर से निकलने से पहले चेक कर लें

आज अंबेडकर जयंती और बैसाखी के मौके पर बैंक बंद हैं या खुला? घर से निकलने से पहले चेक कर लें

April 14, 2026
1 अक्टूबर से LPG से लेकर UPI तक होंगे बड़े बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

1 अक्टूबर से LPG से लेकर UPI तक होंगे बड़े बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

September 27, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक
  • NTA Exam Calendar 2026-27: JEE मेन-UGC NET-CUET PG का एग्जाम कैलेंडर जारी, यहां देखें परीक्षाओं की तारीखें
  • Raigarh News : PDS खाद्यान्न गड़बड़ी मामले का फरार आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार
  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: बदलाव की वास्तविक कहानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR