• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड फिर बढ़ेगी, यूपी-बिहार सहित 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट; कोहरे से ट्रेनें प्रभावित

Amish Kumari by Amish Kumari
January 21, 2026
in देश
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, उत्तर छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

उत्तर भारत में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौटने वाली है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22 जनवरी से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में ठंड से थोड़ी राहत मिली थी और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन अब मौसम फिर बदलने जा रहा है। IMD के अनुसार, पहला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 21 जनवरी की रात से सक्रिय होगा, जिसका असर 22 जनवरी से साफ नजर आएगा। इसके बाद 26 से 28 जनवरी के बीच दूसरा और ज्यादा प्रभावी सिस्टम आने की संभावना है।

READ ALSO

Himachal road accident: भीषण सड़क हादशा; गहरी खाई में कार गिर ने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत…

Latif Bhat Encounter: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट

मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के भीतर 6 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इस लिस्ट में यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा का नाम शामिल है।

IMD Weather (2)

पहाड़ी इलाकों में क्या होगा?

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 से 26 जनवरी तक व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना।
  • खासकर 22-23 जनवरी को कश्मीर घाटी में और 23 जनवरी को हिमाचल-उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है।
  • इससे पहाड़ों में शीतलहर तेज होगी, पर्यटन स्थलों जैसे गुलमर्ग, मनाली, शिमला में भारी हिमपात से सफेद चादर बिछ सकती है।
  • उत्तराखंड के पिथौरागढ़ स्थित कैलाश और केदारनाथ में तापमान माइनस 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कई जगहों पर झरने जम गए हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

IMD Weather (4)

मैदानी इलाकों में प्रभाव

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 22-24 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-50 kmph) चल सकती हैं।
  • 23 जनवरी को दिल्ली में हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट, न्यूनतम तापमान 6-9°C के आसपास रह सकता है।
  • बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच कोहरा का कहर देखने को मिल रहा है। औरंगाबाद समेत कई जिलों में बादल छाए हैं। वहीं, घने कोहरे के कारण बिहार में कुछ ट्रेनें लेट चल रही हैं।

IMD Weather (3)

क्यों पड़ी अचानक गर्मी?

  • पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने और साफ आसमान के कारण दिन का तापमान बढ़ा था, लेकिन अब नए सिस्टम के आने से ठंड वापस लौट रही है। आईएमडी ने अगले 7 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बूंदाबांदी की चेतावनी दी है, साथ ही मैदानों में ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
  • यात्रियों, किसानों और आम लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम अपडेट चेक करें और ठंड से बचाव के उपाय अपनाएं।

IMD Weather (5)

दिल्ली में बढ़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश से प्रदूषण में कमी आएगी, लेकिन इसके बाद उत्तर-पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाएं तापमान में फिर गिरावट ला सकती हैं। यानी बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड का एक और कड़ाका दौर लौट सकता है, जो पिछले सप्ताह जैसी तीव्रता वाला हो सकता है।

आने वाले दिनों में हवा, बादल, कोहरा, नमी और तापमान सभी मौसमीय तत्वों में बदलाव के साथ उत्तर भारत एक बार फिर ठिठुरती सर्दी का अनुभव करेगा। मौसम विभाग के अनुसार 23 जनवरी से उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों भागों में तेज हवाओं के साथ मौसम बदलेगा।

दिल्ली एनसीआर फिलहाल इस सीजन की भीषण ठंड से राहत की स्थिति में है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है और दिन का तापमान 26 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

Related Posts

देश

Himachal road accident: भीषण सड़क हादशा; गहरी खाई में कार गिर ने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत…

November 18, 2026
देश

Latif Bhat Encounter: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मारा गया लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी लतीफ भट

November 18, 2026
देश

Cyclone Akvan: चक्रवात ‘अकवान’ मचाएगा तबाही? 145 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 6 जिलों में अलर्ट जारी

November 17, 2026
देश

Tehri bus Accident: भीषण सड़क हादशा; गहरी खाई में बस गिरने से 8 लोगों की दर्दनाक मौत और कई घायल

November 17, 2026
देश

Kulgam Terrorist Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कुलगाम में CRPF टीम पर हमला करने वाले लश्कर आतंकी लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर

November 16, 2026
देश

Cyclone Akvan: तूफान ‘अकवान’ का खतरा, 19 नवंबर को हो सकता है लैंडफाल, 120-130 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

November 16, 2026
Next Post
3000 रुपये की SIP से 50 लाख रुपये का फंड बनने में कितना समय लगेगा, देखें यहां पूरी कैलकुलेशन

3000 रुपये की SIP से 50 लाख रुपये का फंड बनने में कितना समय लगेगा, देखें यहां पूरी कैलकुलेशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

NPCI की नई चेतावनी, यहां जानें Digital Arrest आने पर क्या करें

सावधान! आपके फोन में छिपा हो सकता है एड-क्लिक करने वाला AI मैलवेयर, इस तरह कर रहा है हमला

January 23, 2026
Vivo ने भारत में लॉन्च किया 7200mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन

Vivo ने भारत में लॉन्च किया 7200mAh बैटरी वाला बजट स्मार्टफोन

March 17, 2026
महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराध पर रायगढ़ पुलिस सख्त, आरोपी भेजे गए जेल

महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराध पर रायगढ़ पुलिस सख्त, आरोपी भेजे गए जेल

January 29, 2026
संविधान, लोकतंत्र और सुशासन के रास्ते विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संविधान, लोकतंत्र और सुशासन के रास्ते विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

January 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news raipur: छत्तीसगढ़ में नवजात बच्चों का खरीद-फरोख्त का भांडाफोड़; तीन महिला गिरफ्तार
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानें कब से शुरू होंगे 10वीं और 12वीं के Exam
  • Raigarh News : शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, महिला थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR