• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर को जिले में जलेंगे 5 लाख दीप

Amish Kumari by Amish Kumari
September 16, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़, 16 सितम्बर 2026/ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दिया उत्सव’ के साथ होगी। इस अवसर पर जिले में जनभागीदारी के माध्यम से 5 लाख दीप प्रज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में अधिक से अधिक घरों में ‘आशीर्वाद का दिया’ जलाया जाएगा। रायगढ़ शहर के सिंदूर पार्क में शाम 7 बजे 40 हजार से अधिक दीपों से रोशन होगा, जहां वित्तमंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: रायगढ़ की बेटी विभूति शर्मा ने कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें-कलेक्टर

Read More : Big breaking: भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज, दिल्ली में PAK हाईकमिश्नर तलब

आशीर्वाद का दिया’ उत्सव में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही अपने घरों में दीप प्रज्वलित करेंगे। यह दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार, शुभकामनाओं तथा सेवा और सुशासन के प्रति विश्वास का प्रतीक होगा। साथ ही, जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत /2047 के सामूहिक संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

*योजनाओं की जानकारी से लेकर सेवा गतिविधियों तक व्यापक जनभागीदारी*

सेवा संकल्प अभियान के दौरान जिले में राज्य, जिला, विकासखंड, ग्राम एवं वार्ड स्तर पर विभिन्न विभागों द्वारा विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र नागरिकों तक पहुंचाने, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने तथा सेवा आधारित गतिविधियों में आमजन की भागीदारी बढ़ाना है। अभियान के तहत बच्चों और युवाओं की भागीदारी से विकसित भारत की संकल्पना पर भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम होंगे। ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं और समाज में आए सकारात्मक बदलावों पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थलों पर होंगी। इसी तरह ‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण, मातृ सहायता, टीकाकरण एवं सामुदायिक सेवा से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। ‘कहानी बदलाव की’ के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के प्रेरक अनुभव और सफलता की कहानियां साझा की जाएंगी।

*रक्तदान से लेकर स्वच्छता और जल संरक्षण तक होंगे सेवा कार्य*

अभियान के दौरान रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता, योग एवं ध्यान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग, कैरियर काउंसलिंग, वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता, अंगदान संकल्प और नशामुक्ति जागरूकता जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी। इसके साथ ही पोषण, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण, जल स्रोतों की सफाई, कचरा पृथक्करण एवं कंपोस्टिंग, साइबर सुरक्षा, फिट इंडिया, वीरगाथा एवं सैनिकों का सम्मान, दिव्यांगजन सहयोग, मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन, वोकल फॉर लोकल तथा सहकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता सहित अनेक सेवा गतिविधियां भी अभियान का हिस्सा होंगी।

Read More : The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, वन देवी और विकास की दमदार कहानी

*‘सेवा सेतु’ से सरकार और नागरिकों के बीच मजबूत होगा जुड़ाव*

अभियान के अंतर्गत सेवा संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा मेरा योगदान, जल-जन सेवा संकल्प, सेवा सेतु अभियान और सुशासन सेवा संवाद जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। अभियान को व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए विभागीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: रायगढ़ की बेटी विभूति शर्मा ने कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन

September 16, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें-कलेक्टर

September 16, 2026
रायगढ़

Raigarh News : लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

September 16, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पार्षद को लोहे के जैक रॉड से सिर पर वार कर घायल करने वाला हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

September 16, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026 : चक्रधर समारोह के मंच पर झलकी राजस्थान की लोक कला और संस्कृति

September 16, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रधर समारोह : पंडवानी में जीवंत हुआ द्रौपदी चीरहरण का मार्मिक प्रसंग

September 15, 2026
Next Post

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें-कलेक्टर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायगढ़ में विकास कार्यों का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, ऑक्सी जोन और लाइब्रेरी से बदलेगी शहर की तस्वीर

रायगढ़ में विकास कार्यों का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, ऑक्सी जोन और लाइब्रेरी से बदलेगी शहर की तस्वीर

January 17, 2026
सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी दूरस्थ अंचलों के लोगों की बड़ी उम्मीद

सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी दूरस्थ अंचलों के लोगों की बड़ी उम्मीद

June 28, 2026
अभी तो बस शुरुआत है…छत्तीसगढ़ में टूटने वाला है ठंड का पिछले सालों का रिकॉर्ड…

छत्तीसगढ़ अगले तीन दिन तक बढ़ेगा तापमान, जानिए कब बदलेगा मौसम मिजाज

November 22, 2025
छत्तीसगढ़ में होगी स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती, कल से भरे जायेंगे फॉर्म..देखे कौन होंगे पात्र

छत्तीसगढ़ में होगी स्पेशल एजुकेटर पदों पर भर्ती, कल से भरे जायेंगे फॉर्म..देखे कौन होंगे पात्र

October 6, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chakradhar Samaroh 2026: रायगढ़ की बेटी विभूति शर्मा ने कथक की भावपूर्ण प्रस्तुति से मोहा दर्शकों का मन
  • Gold Hallmarking Fee Hike: त्योहारों के सीजन में सोने की ज्वैलरी पर बढ़ा हॉलमार्किंग चार्ज, 45 से बढ़कर 75 रुपये हुई फीस, जानिए ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?
  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें-कलेक्टर
  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: 17 सितंबर को जिले में जलेंगे 5 लाख दीप
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR