• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

Ott release this week: OTT लवर्स के लिए खास होगा ये हफ्ता; रिलीज होंगी 14 धमाकेदार फिल्में-सीरीज, यहां देखें लिस्ट

Amish Kumari by Amish Kumari
September 22, 2026
in मनोरंजन
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Ott release this week पर इस हफ्ते भी दर्शकों को रोमांटिक, एक्शन, क्राइम-थ्रिलर और कॉमेडी से भरपूर कई फिल्में और सीरीज देखने को मिलेंगी। इसके अलावा नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, जी5 से लेकर जियो हॉटस्टार जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ रियलिटी शोज भी दस्तक देने वाले हैं। इस लिस्ट में जेनिफर विंगेट की ‘शक: ट्रस्ट नो वन’, आलिया भट्ट की प्रोड्यूस ‘डोंट बी शाय’, अमेरिकी क्राइम ड्रामा ‘यूनाबॉम्बर’ से लेकर साउथ एक्ट्रेस कामाक्षी भास्करला स्टारर ‘अगाधा’ शामिल है। यहां रिलीज होने वाली 14 फिल्मों और सीरीज की लिस्ट दी गई है।

 

READ ALSO

Prem Keetanu Trailer : वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की ‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर में दिखा कॉलेज रोमांस, कंफ्यूजन और कॉमेडी का तड़का!

Dupahiya 2 Trailer: ‘दुपहिया’ सीजन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक

Read more Today Cg News : सेवा संकल्प अभियान: मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से कैंसर पीडि़त राजेन्द्र प्रसाद को मिला जीवनदान

 

1. शक: ट्रस्ट नो वन

 

नेटफ्लिक्स पर वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ 24 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। यह परिणीति चोपड़ा की पहली वेब सीरीज है, जो एक गायब बच्चे और पेरेंटहुड पर बेस्ड है। इस सीरीज में जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान, ताहिर राज भसीन, हरलीन सेठी, अनूप सोनी, ध्रुव चौधरी और सुमित व्यास कास्ट का हिस्सा हैं।

 

Advertisement

2. द ग्रेट इंडियन कपिल शो

 

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ सीजन 5 की वापसी होने वाली है। कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह फिर से लोगों को हंसाने के लिए वापसी कर रहे हैं। शो का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 26 सितंबर से होगा और इसके नए एपिसोड हर शनिवार स्ट्रीम किए जाएंगे।

 

3. यूनाबॉम्बर

 

यह एक अमेरिकी क्राइम ड्रामा एंथोलॉजी सीरीज है। सीरीज एक मशहूर और खूंखार आतंकवादी टेड काजिन्स्की पर है, जिसे यूनाबॉम्बर कहा जाता था। पूरी सीरीज में दिखाया जाता है कि उसको पकड़ने के लिए FBI क्या कैसे करती है। इस दौरान उनका पूरा मिशन दिखाया जाता है। आप इसे 25 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर घर बैठे देख सकते हैं।

 

4. निमेष पटेल: बाय द डीप

 

अमेरिकी कॉमेडियन निमेश पटेल का पहला एक घंटे का नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल है, जो नेटफ्लिक्स पर 22 सितंबर को दस्तक देगा। निमेश एक अमेरिकी कॉमेडियन और टेलीविजन लेखक हैं।

 

5. डिल्यूजन

 

ये एक साइकोलॉजिकल ड्रामा सीरीज है। सीरीज ‘डिल्यूजन’ की कहानी एक प्राइमरी स्कूल की टीचर के पर बनी है, जिसकी लाइफ में तब तूफान आ जाता है जब उसके पिता एक मर्डर के शक में फंस जाते हैं और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कहानी में देखने को मिलेगा कि वह इस शक से कैसे बचाते हैं। 24 सितंबर को इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

 

6. द फाइनल प्रॉब्लम

 

ये एक स्पैनिश मिस्ट्री थ्रिलर मिनी-सीरीज है, जो 25 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। सीरीज की कहानी 1959 की पृष्ठभूमि में सेट की गई है। सीरीज की कहानी ऐसे 13 लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो तूफान की वजह से एक होटल में फंस जाते हैं। सीरीज की कहानी तब ट्विस्ट लेती है जब इस होटल में एक मौत हो जाती है।

 

7. द गॉडफादर, कोंडा: द डेथ ऑफ माइकल कोरलियोन

 

ये फिल्म साल 1990 में आई फिल्म ‘द गॉडफादर पार्ट 3’ का एडिटेड वर्जन है। फिल्म को फ्रांसिस फोर्ड कोपोला ने डायरेक्ट किया है। इस बार नए कट में ओरिजिनल फिल्म की तुलना में शुरुआत और अंत को बदला गया है। ऐसे में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। इस फिल्म को आप 25 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

 

8. हैबियस कॉरपस

 

23 सितंबर को नेटफ्लिक्स आप ब्राजीलियन लीगल ड्रामा सीरीज ‘हैबियस कॉरपस’ देख सकते हैं। इस सीरीज की कहानी एक ऐसी लीगल प्रोफेसर पर है, जिसकी जिंदगी आपको अंत तक बांधे रखेगी। वह अपने छात्रों के साथ एक टीम बनाती है और एक दोषी व्यक्ति के मामले का रिव्यू करती है और उसे बेगुनाह साबित करने की कोशिश करती है। इस मिशन के दौरान उसे पता चलेगा कि उसका एक छात्र उसके पास्ट से जुड़ा है। इस बारे में कहानी के अंत में खुलासा होगा।

 

9. हुंकार

 

क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘हुंकार’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर 25 सितंबर 2026 से स्ट्रीम होगी। इसकी स्टार कास्ट की बात करें तो अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर, रघुबीर यादव और राम कपूर हैं। इस सीरीज की कहानी एक 17 साल की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका एक पावरफुल नेता रेप करता है और वह उसके खिलाफ केस दर्ज करती है।

 

10. माई सैड डेड

 

इस साइकोलॉजिकल हॉरर सीरीज की कहानी बहुत ही मजेदार हो सकती है, क्योंकि इसके ट्रेलर को लोगों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस सीरीज की कहानी एक ऐसी डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मरे हुए लोगों को देख सकती है। उसकी इस शक्ति की वजह से सीरीज में कई हैरान करने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं, जो दर्शकों को दिल जीतने के लिए काफी हो सकता है।

 

11. मैंगो पच्चा

 

ये कन्नड़ भाषा की क्राइम एक्शन फिल्म काफी समय से चर्चा में है। विवेका ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली इस फिल्म की कहानी एक साधारण सीडी बेचने वाले के इर्द-गिर्द बनाई गई है, जिसे गंदी राजनीति और अपराध के एक छिपे हुए साम्राज्य का वारिस बनना पड़ता है।

 

12. अगाधा

 

जी 5 पर 25 सितंबर को यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म महादेवी की कहानी है, जो आध्यात्मिक शक्तियों वाली महिला है। उसे अपने परिवार को आने वाले बड़े खतरे से बचाने के लिए एक वर्जित गुफा में जाकर ‘अगाधा’ नाम की एक डरावनी और बुरी शक्ति से लड़ना होगा। कहानी में महिला की शक्ति को बहुत ही अनोखे तरीके से पेश किया गया है।

 

13. डोंट बी शाय

 

इस हफ्ते अमेजन प्राइम वीडियो पर 25 सितंबर 2026 को ‘डोंट बी शाय’ रिलीज होगी। आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म श्यामिली दास (आरुषि बजाज) की कहानी है, जो 20 साल की कॉलेज स्टूडेंट है और खुद को ‘मीन गर्ल’ मानती है। उसका मानना है कि उसकी जिंदगी पूरी तरह से पहले से तय है। इसमें चार नए चेहरे आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाटी की कहानी देखने को मिलेगा।

 

14. राइज एंड फॉल 2

 

Ott release this weekअमेजन प्राइम वीडियो पर 26 सितंबर से ‘राइज एंड फॉल 2’ देख सकते हैं। क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग इसे होस्ट करने वाले हैं। इस शो में 15 कंटेस्टेंट शामिल होंगे। इसमें स्वरा भास्कर, राजनेता शहजाद पूनावाला, प्रियंका चाहर चौधरी और करण पटेल जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।

 

Related Posts

मनोरंजन

Prem Keetanu Trailer : वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की ‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर में दिखा कॉलेज रोमांस, कंफ्यूजन और कॉमेडी का तड़का!

September 22, 2026
मनोरंजन

Dupahiya 2 Trailer: ‘दुपहिया’ सीजन 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, जानिए OTT पर कब देगी दस्तक

September 21, 2026
मनोरंजन

Rise and Fall trailer: ‘राइज एंड फॉल 2’ का ट्रेलर आउट, सत्ता के खेल में उतरेंगे टीवी और राजनीति के ये 4 बड़े चेहरे

September 17, 2026
मनोरंजन

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक

September 17, 2026
मनोरंजन

The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, वन देवी और विकास की दमदार कहानी

September 16, 2026
मनोरंजन

Toxic OTT Relese: इस दिन होगी OTT पर रिलीज होगी यश की फिल्म टॉक्सिक, जानिए कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म

September 16, 2026
Next Post

Latest Cg News : आयुर्वेद दिवस पर विशेष लेख : वनांचल से शहर तक पहुंचेगा स्वस्थ जीवन का संदेश, आयुर्वेद से जुड़ेगा एमसीबी का प्राकृतिक जीवन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

महंगाई की एक और मार!CNG फिर हुई महंगी,आज से इतने रुपए प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

महंगाई की एक और मार!CNG फिर हुई महंगी,आज से इतने रुपए प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

August 29, 2026
अब ATM कार्ड की जरूरत नहीं, QR Code से ही निकाल सकेंगे पैसे, UPI के जरिए कैश लेना होगा आसान..

अब ATM कार्ड की जरूरत नहीं, QR Code से ही निकाल सकेंगे पैसे, UPI के जरिए कैश लेना होगा आसान..

September 17, 2025
कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

August 12, 2025

संघर्ष ही सफलता का मार्ग है, ‘‘दृढ़ संकल्प के साथ करें अध्ययन’’ – मंत्री वर्मा

July 28, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : पक्के आशियानों से संवर रही जिंदगी, खुशहाल जीवन का मिला नया आधार
  • Latest Cg News : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान : सेवा – योगदान से सामाजिक सरोकार
  • Cg Currents News : विशेष लेख : ​अबूझमाड़ के बीहड़ों में ‘सेवा संकल्प’ की अलख : पीएम जनमन एमएमयू बनी अंतिम व्यक्ति की संजीवनी
  • Today Cg News : सीएम हेल्पलाइन बनी जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण का माध्यम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR