• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, November 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home धर्म

Pitru Paksha  2026: 26 या 27 सितंबर जानिए कब से शुरू होगा पितृ पक्ष, यहां जानें श्राद्ध तिथियां और नियम

Amish Kumari by Amish Kumari
September 24, 2026
in धर्म
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का प्रारंभ 26 सितंबर से है या 27 सितंबर से? दरसअल कुछ स्थानों पर 26 सितंबर से पितृ पक्ष के प्रारंभ की बात हो रही है क्योंकि उस दिन भाद्रपद पूर्णिमा तिथि है. कुछ लोगों का कहना है कि भाद्रपद पूर्णिमा को पूर्णिमा तिथि वाले पितरों का श्राद्ध और तर्पण होगा, इसलिए उस दिन से ही पितृ पक्ष प्रारंभ हो रहा है. वहीं आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 27 सितंबर को है, तो इस आधार पर पितृ पक्ष उस दिन से शुरू होना चाहिए? आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष कब से शुरू है? पितृ पक्ष के प्रारंभ की सही तारीख क्या है? पितरों के श्राद्ध और पूजा का समय क्या है?

 

READ ALSO

Govardhan Puja: शुभ योग में गोवर्धन पूजा आज, जानें शुभ मुहूर्त और मंत्र

Govardhan Puja: कल है गोवर्धन पूजा? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और अन्नकूट की परंपरा

 

पितृ पक्ष कब से है, 26 या 27 सितंबर?

सबसे पहली बात यह है कि पितृ पक्ष का प्रारंभ कब से है? हिंदू धर्म की प्रमाणिक पुस्तक निर्णय सिंधु के अनुसार, पितृ पक्ष का प्रारंभ आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है. पितृ पक्ष प्रतिपदा से लेकर अमावस्या तक होता है. तिथियों के घटने या बढ़ने से पितृ पक्ष 15 या 16 दिनों का हो सकता है.

 

पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन कृष्ण प्रतिपदा तिथि 26 सितंबर शनिवार को रात में 10:18 बजे से शुरू हो रही है और 27 सितंबर रविवार को रात 8:58 बजे खत्म हो रही है.

 

 

अब देखा जाए तो 26 सितंबर को पूरे दिन भाद्रपद पूर्णिमा है. वहीं उदयातिथि के आधार पर 27 सितंबर को आश्विन मााह शुरू हो रहा है और उस दिन आश्विन कृष्ण प्रतिपदा तिथि है.

 

निर्णय सिंधु के आधार पर पितृ पक्ष का शुभारंभ 27 सितंबर रविवार से हो रहा है. उस दिन प्रतिपदा श्राद्ध है. आश्विन माह का पूरा कृष्ण पक्ष पितरों की पूजा और श्राद्ध के लिए समर्पित हैं. इसलिए इसे श्राद्ध पक्ष या महालया पक्ष भी कहते हैं. पितृ पक्ष के बाद शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ होता है.

 

प्रतिपदा को किसका श्राद्ध करते हैं?

पितृ पक्ष में प्रतिपदा तिथि को उन पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान, ब्राह्मण भोज, पंचबलि कर्म आदि करते हैं, जिनका देहांत किसी भी महीने की प्रतिपदा तिथि को हुआ होता है.

 

पितृ पक्ष 2026 पितरों के श्राद्ध का मुहूर्त

पितृ पक्ष के समय में पितरों का श्राद्ध कुतुप मुहूर्त और रौहिण मुहूर्त में करते हैं. रौहिण मुहूर्त 48 मिनट और कुतुप मुहूर्त 48 मिनट का होता है. दोनों को मिला दें तो यह समय डेढ़ घंटे से अधिक यानि 1 घंटा 36 मिनट का होता है.

 

कुतुप मुहूर्त – 11:48 ए एम से 12:36 पी एम

रौहिण मुहूर्त – 12:36 पी एम से 01:24 पी एम

 

पितृ पक्ष का समापन 2026

आश्विन कृष्ण अमावस्या तिथि को पितृ पक्ष का समापन होता है, इसे सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है. इस दिन जाने और अनजाने सभी प्रकार के पितरों का श्राद्ध करते हैं.

 

इस साल आश्विन कृष्ण अमावस्या तिथि 9 अक्टूबर को रात में 9 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी और 10 अक्टूबर को 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि की गणना के अनुसार, आश्विन अमावस्या या सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को है. उस दिन पितृ पक्ष का समापन होगा.

 

पितृ पक्ष का महत्व

पितरों की पूजा और श्राद्ध के लिए साल में 15 दिन यानि एक पक्ष निर्धारित है, जिनको पितृ पक्ष कहा जाता है. इसमें पितर धरती पर निवास करते हैं, इस दौरान उनको तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान, पंचबलि कर्म, दान आदि करके तृप्त करते हैं. इससे वे प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं. पितृ दोष शांत होता है.

वर्ष 2026 में पितृ पक्ष की शुरुआत कब से हो रही है?

Pitru Paksha  2026हिंदू धर्म की प्रमाणिक पुस्तक निर्णय सिंधु और उदयातिथि के आधार पर वर्ष 2026 में पितृ पक्ष की शुरुआत 27 सितंबर, रविवार को आश्विन कृष्ण प्रतिपदा तिथि से होगी। हालांकि कुछ स्थानों पर भाद्रपद पूर्णिमा यानी 26 सितंबर से इसके प्रारंभ होने की चर्चा भी की जाती है।

 

Related Posts

धर्म

Govardhan Puja: शुभ योग में गोवर्धन पूजा आज, जानें शुभ मुहूर्त और मंत्र

November 10, 2026
धर्म

Govardhan Puja: कल है गोवर्धन पूजा? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और अन्नकूट की परंपरा

November 9, 2026
धर्म

Diwali 2026: रोशनी का त्योहार दिवाली आज, जानें राहुकाल, शुभ योग से लेकर लक्ष्मी पूजन का 4 शुभ मुहूर्त

November 8, 2026
धर्म

Choti Diwali: छोटी दिवाली आज, जानिए नरक चतुर्दशी की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा- विधि

November 7, 2026
धर्म

Dhanteras Shopping Tips: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये चीजें, घर में आएगी बरकत और खुशहाली

November 6, 2026
धर्म

Dhanteras 2026: आज है धनतेरस; यहां जानें सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त और दीपदान का समय

November 6, 2026
Next Post

Food Oil Customs Duty Cut: त्योहारों से पहले बड़ी राहत, सरकार ने खाने के तेल पर कम किया टैक्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के इस जिले में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों में जबरदस्त टक्कर, तीन लोगों की मौत

*नगर सेना भर्ती 2025 का परिणाम घोषित*

August 21, 2025
*आयोग की समझाईश पर आवेदिका को पति देगा 7 लाख रू. एकमुश्त भरण-पोषण*

*आयोग की समझाईश पर आवेदिका को पति देगा 7 लाख रू. एकमुश्त भरण-पोषण*

August 20, 2025
राज्यपाल  डेका माना में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए

राज्यपाल डेका माना में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए

September 29, 2025

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने निकाली पटवारी भर्ती, 200 पदों के लिए वेकेंसी जारी, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

September 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • CBSE: होली के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा, 22 मार्च की तारीख को लेकर छात्रों में असमंजस
  • Chhattisgarh samachar: स्मृति ईरानी कल आएंगी छत्तीसगढ़, इन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • Raigarh News : जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 15 नवम्बर को धरमजयगढ़ में
  • IRCTC Website Down: IRCTC वेबसाइट डाउन, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, 744 यूजर्स ने की शिकायत
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR