• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहनों से 129.840 टन स्क्रैप जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
September 26, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 26 सितंबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में चोरी के अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा चोरी के माल की खरीद-बिक्री, परिवहन एवं खपत पर रोक लगाने के उद्देश्य से “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ के कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पूंजीपथरा पुलिस ने स्थानीय प्लांटों में खपाने के लिए चोरी-छिपे परिवहन कर लाए जा रहे 5 ट्रक एवं 1 माजदा वाहन को अलग-अलग कार्रवाई में पकड़ा है। पुलिस ने 6 मामलों में कुल 129.840 टन लोहे-टीन एवं अन्य स्क्रैप, जिसकी कीमत करीब 53.60 लाख रुपये है, तथा 6 वाहनों को जब्त किया है। जब्त वाहनों सहित कुल संपत्ति की कीमत करीब 1.21 करोड़ रुपये है। सभी मामलों में वाहन चालकों से स्क्रैप के संबंध में आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। संदेहास्पद स्क्रैप को पुलिस ने विधिवत जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

READ ALSO

Raigarh News : बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद

Raigarh News : राशन से वंचित 80 बरस की बुजुर्ग महिलाएँ लाठी के सहारे कलेक्टोरेट पहुँची : शाखा यादव

Read More : Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में पहली बार AI करेगा हाईवे निरक्षण, 600 किमी सड़क की रिपोर्ट 10 दिन में होगा तैयार

🔹 *स्केनिया प्लांट के पास संदिग्ध 14 चक्का ट्रक से 23.990 टन स्क्रैप की जप्ती*

थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि 14 चक्का ट्रक क्रमांक UP63AT2054 में विभिन्न प्रकार के टीन, लोहे के टुकड़े, राड एवं वाहनों के पार्ट्स का स्क्रैप लोड कर रायगढ़ की ओर से पूंजीपथरा स्थित प्लांट में खपाने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने रायगढ़ रोड स्थित स्केनिया प्लांट के पास संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की। चालक ने अपना नाम राकेश गिरी पिता देवकुमार गिरी, उम्र 32 वर्ष, निवासी गोसाईपुर, थाना रामपुर, जिला जौनपुर, उत्तर प्रदेश बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें टीन, लोहे के टुकड़े, राड एवं वाहनों के पार्ट्स सहित करीब 23.990 टन स्क्रैप मिला, जिसकी कीमत करीब ₹8.49 लाख तथा ट्रक की कीमत करीब ₹15 लाख आंकी गई। चालक ने पूछताछ में स्क्रैप को सरगुजा से लोड कर प्लांट में खपाने के लिए लाना बताया, लेकिन परिवहन एवं स्क्रैप से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। संबंधित प्लांट से संपर्क करने पर भी प्रवेश आदेश एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। चोरी का माल होने के संदेह पर पुलिस ने ट्रक एवं स्क्रैप को विधिवत जब्त कर आरोपी राकेश गिरी के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में धारा 35(क)(ड) BNSS/303(2) BNS के तहत कार्रवाई की। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🔹 *पूंजीपथरा-तमनार चौक पर नाकेबंदी कर 5 और वाहनों से 105.850 टन स्क्रैप जब्त*

इसी क्रम में कल पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रायगढ़ रोड, पूंजीपथरा-तमनार चौक की ओर से कई वाहनों में भारी मात्रा में लोहे-टीन का स्क्रैप लोड कर प्लांटों में खपाने के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 5 वाहनों को रोककर जांच की, जिनमें भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार का टीन, लोहे के टुकड़े, राड, वाहनों के पार्ट्स एवं अन्य स्क्रैप लोड मिला।

पहले वाहन 14 चक्का ट्रक क्रमांक CG14MF0223 के चालक जहांगीर अंसारी पिता दुखिया अंसारी, उम्र 49 वर्ष, निवासी भड़गांव, थाना सेन्हा, जिला लोहरदगा, झारखंड के कब्जे से करीब 18.350 टन स्क्रैप, कीमत करीब ₹7,70,700 जब्त किया गया।

दूसरे वाहन 12 चक्का ट्रक क्रमांक OD05R7085 के चालक मनीष कुमार पिता जवाहर प्रसाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी नसरतपुर, थाना धनरूआ, जिला पटना, बिहार के कब्जे से करीब 24.830 टन स्क्रैप, कीमत करीब ₹10,54,778 जब्त किया गया।

तीसरे वाहन 6 चक्का माजदा क्रमांक CG22U3873 के चालक अभिमन्यु साहू पिता फागुलाल साहू, उम्र 42 वर्ष, निवासी फर्सवानी, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कब्जे से करीब 13.040 टन स्क्रैप, कीमत करीब ₹5,77,020 जब्त किया गया।

चौथे वाहन 12 चक्का ट्रक क्रमांक OD29D4325 के चालक अविनाश कुमार पिता स्व. काशीनाथ सिंह, उम्र 37 वर्ष, निवासी प्लांट नंबर 989/4258, लक्ष्मीसागर, भुवनेश्वर, जिला खुर्दा, ओडिशा के कब्जे से करीब 25.510 टन स्क्रैप, कीमत करीब ₹10,83,665 जब्त किया गया।

पांचवें वाहन 12 चक्का ट्रक क्रमांक OD19C4666 के चालक राकेश कुमार पिता किशुन देव कुमार, उम्र 33 वर्ष, निवासी बहराम, थाना धनरूआ, जिला पटना, बिहार के कब्जे से करीब 24.120 टन स्क्रैप, कीमत करीब ₹10,24,618 जब्त किया गया।

इस प्रकार पूंजीपथरा पुलिस द्वारा की गई 6 अलग-अलग कार्रवाई में कुल 129.840 टन स्क्रैप, कीमत करीब ₹53.60 लाख तथा 6 वाहन, जिनकी कुल कीमत करीब ₹68 लाख है, को जब्त किया गया। कुल जब्ती करीब ₹1.21 करोड़ की है। जब्त स्क्रैप के स्रोत, परिवहन एवं संभावित खपत के संबंध में पूंजीपथरा पुलिस आगे जांच की जा रही है।

पूरी कार्रवाई एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के सुपरविजन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा, राजकुमार पैंकरा, आरक्षक हेमसागर सागर, आदिकंद प्रधान एवं विनय तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More : Pitra Paksha 2026 : 26 या 27 सितंबर जानिए कब है पितृ पक्ष का पहला दिन? यहां दूर करें अपना कंफ्यूजन

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*-

*“ऑपरेशन प्रहार के तहत चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी के माल की खपत, अवैध कबाड़ के परिवहन एवं संदिग्ध कबाड़ कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की लगातार नजर है। कबाड़ के नाम पर चोरी के माल को खपाने अथवा बिना वैध दस्तावेजों के संदिग्ध स्क्रैप का परिवहन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे मामलों में वाहन मालिक, परिवहनकर्ता एवं माल की खपत से जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद

September 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राशन से वंचित 80 बरस की बुजुर्ग महिलाएँ लाठी के सहारे कलेक्टोरेट पहुँची : शाखा यादव

September 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अगर आप रायगढ़ जिले में कर रहे हैं नौकरी की तलाश तो 29 सितंबर को जाने पूरी जानकारी

September 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार : धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध संचालित कबाड़ दुकान पर किया रेड , कार्रवाई में अवैध कबाड़ व पिकअप वाहन जप्त

September 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ढाबा संचालक से मारपीट की शिकायत पर थाना धरमजयगढ़ का प्रधान आरक्षक निलंबित, आरक्षक लाइन अटैच

September 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान के एक दिनी झाड़ू लगाने से, जनसमस्याओं का सफाया नहीं होता : शाखा यादव

September 24, 2026
Next Post

Raigarh News : बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh News: दवाइयों और पोषण की चिंता हुई कम, प्रेमलता ने कहा- “मोर विष्णु भैया” ला धन्यवाद

August 31, 2026
मिथुन और कर्क राशि वालों को मिलेगा नया मुकाम तथा इन्हे रहना होगा सावधान, पढ़े दैनिक राशिफल

मिथुन और कर्क राशि वालों को मिलेगा नया मुकाम तथा इन्हे रहना होगा सावधान, पढ़े दैनिक राशिफल

September 12, 2025
मुख्यमंत्री की विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक

मुख्यमंत्री की विभागीय सचिवों और विभागाध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक

October 1, 2025
क्या माइक्रोवेव या एयर फ्रायर का खाना Cancer का कारण है, जानिए कौन सा खाना आपके लिए हेल्दी है?

क्या माइक्रोवेव या एयर फ्रायर का खाना Cancer का कारण है, जानिए कौन सा खाना आपके लिए हेल्दी है?

September 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Char Dham Yatra suspended: खराब मौसम के कारण चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित
  • October 2026 Festivals: नवरात्र, दशहरा, करवा चौथ कब है? देखिए अक्टूबर में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
  • Raigarh News : बाइक चोरी करते आरोपी को पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ा, चोरी की 5 बाइक बरामद
  • Raigarh News : ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहनों से 129.840 टन स्क्रैप जब्त
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR