Haryana Building Collapse हरियाणा के अंबाला शहर में बड़ा हादसा हो गया। धूलकोट गांव में छत डालने के दौरान तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई जिससे 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे है। अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। NDRF, SDRF, पुलिस की टीम रेस्क्यू टीम द्वारा खोज और बचाव अभियान जारी है।
अचानक कैसे हुआ हादसा?
Ambala Building Accident बताया जा रहा है कि अंबाला में रविवार दोपहर 3 बजे एक तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया। धूलकोट गांव में बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लेंटर डाला जा रहा था। हादसे में बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। NDRF की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया। मलबे से 13 लोगों को निकालकर अंबाला सिटी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। मलबा हटाने का काम जारी है। अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान राजमिस्त्री राजेंद्र (50) निवासी जलबेड़ा और शास्त्री (50) निवासी गरनाला, कालिया (50) निवासी बाराबंकी उत्तर प्रदेश, रूप सिंह (55) निवासी गांव डंगडेरा लालड़ू पंजाब के रूप में हुई है। मलकीत सिंह (55) का शव भी निकाला गया। फ़िलहाल एक की जानकरी अभी सामने नहीं आई है।
सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. रोहित ने कहा
Haryana Building Collapse डॉ. रोहित ने कहा, “… हमारे पास शुरुआत में 13 मरीज आए जिसमें से 4 को मृत अवस्था में लाया गया। इसके अलावा बाकी मरीजों को गहरी चोट नहीं लगी थी। हमने उनकी जो भी उचित जांच-पड़ताल करवानी थी, वो करवा दी और अभी उनका इलाज चल रहा है। हमारे पास शाम को 3 मरीज और आए। उन्हें छोटी-मोटी चोटें आई थी। उनका भी जरूरी उपचार हम कर रहे हैं। अभी 10:00 बजे के करीब हमारे पास एक और मरीज को मृत अवस्था में लाया गया। इस हादसे में कुल 17 मरीज आ चुके हैं जिसमें से 5 मृत थे और बाकियों का उचित उपचार हमारे द्वारा किया जा रहा है…”
















