• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 29, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुसौर पुलिस की बड़ी सफलता — चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
September 29, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 29 सितंबर 2026* । जिले में फरार वारंटियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत पुसौर पुलिस को चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित मामले में फरार आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। पुसौर पुलिस ने *आरोपी मोहम्मद जुबैर आलम पिता मोहम्मद मुस्लिम आलम, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम सुमेरा, थाना कुढ़नी, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार)* को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त Vivo कंपनी का मोबाइल फोन जप्त किया गया है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में एक और बड़ी सफलता — लैलूंगा पुलिस ने 13 गौवंशों को कराया सुरक्षित मुक्त, तस्करी का वाहन जप्त

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता का संकल्प, 1 अक्टूबर को जिलेभर में होगा सामूहिक श्रमदान

Read More : Pulses Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई की मार; चना-मूंग, तुवर, उड़द और मसूर के दाम हुई महंगी

जानकारी के अनुसार, इंटरनेट एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री को देखने, अपलोड करने अथवा साझा करने के मामलों में साइबर निगरानी के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर संबंधित पुलिस इकाइयों द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जाती है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के माध्यम से प्राप्त साइबर टिप लाइन से संबंधित जानकारी एसपी कार्यालय रायगढ़ को प्राप्त हुई, जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना पुसौर भेजा गया। जांच के दौरान पाया गया कि दिनांक 25 मार्च 2026 को पुसौर थाना क्षेत्र के लारा NTPC क्षेत्र से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो देखा एवं अपलोड किया गया था। जांच में उक्त वीडियो चाइल्ड पोर्नोग्राफी की श्रेणी का पाए जाने पर थाना पुसौर में दिनांक 25/08/2026 को अपराध क्रमांक 200/2026, धारा 294 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 67(B) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान संबंधित मोबाइल नंबर की तकनीकी जानकारी एवं मोबाइल डिटेल का परीक्षण करने पर उसके मुजफ्फरपुर, बिहार में संचालित होने की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल बिहार रवाना हुई और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी मोहम्मद जुबैर आलम को ग्राम सुमेरा, थाना कुढ़नी, जिला मुजफ्फरपुर से हिरासत में लिया गया। पुलिस आरोपी को रायगढ़ लेकर पहुंची, जहां पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले वर्ष पुसौर थाना क्षेत्र के लारा NTPC में ठेकेदार के अधीन पोकलेन मशीन चलाने का काम करता था और इसी दौरान उक्त घटना घटित हुई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से Vivo मोबाइल फोन जप्त किया है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के माध्यम से बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री के प्रसार एवं अपलोड किए जाने के मामलों में प्राप्त साइबर सूचनाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का तकनीकी परीक्षण कर संबंधित आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाती है।

संपूर्ण कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, उप निरीक्षक कुंदन सिंह गौर, प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय एवं आरक्षक धनुर्जय बेहरा द्वारा की गई।

Read More: Chhattisgarh news: चुनाव आयोग के खिलाफ रायपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* : –

*“बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक एवं अश्लील सामग्री का ऑनलाइन प्रसार गंभीर साइबर अपराध है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। रायगढ़ पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम के साथ-साथ फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में एक और बड़ी सफलता — लैलूंगा पुलिस ने 13 गौवंशों को कराया सुरक्षित मुक्त, तस्करी का वाहन जप्त

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान में स्वच्छता का संकल्प, 1 अक्टूबर को जिलेभर में होगा सामूहिक श्रमदान

September 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : खबर छपी तो प्रशासन ने लिया तत्काल संज्ञान, कलमी में सरकारी जमीन के मामले की जांच अब तहसीलदार के जिम्मे

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी घरघोड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा, आरोपी से चोरी स्कूटी बरामद

September 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ‘वोट चोरी’ के सवाल को जुमला बताने से सच नहीं बदल जाएगा : आशीष शर्मा

September 27, 2026
रायगढ़

Raigarh News : महानदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

September 27, 2026
Next Post

Vande Bharat Sleeper: देश को मिलेगी दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, इन शहरों के बीच होगा हाई स्पीड सफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

कैबिनेट विस्तार होगा कभी भी, सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ जिले को मिली स्वास्थ्य सेवाओं में प्राथमिकता: श्याम बिहारी जायसवाल

August 21, 2025
सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री साय

सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री साय

October 5, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शासन के द्वारा 10 बसें संचालित

खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

March 24, 2026
रेल मंत्री ने किया ऐलान, इस रूट पर दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सिर्फ कन्फर्म टिकट की सुविधा, 400 किमी का पूरा किराया देना होगा; यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट

January 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • OTT Releases This Week: ‘दुपहिया 2’ से लेकर ‘चुंबक 2’ तक OTT पर एक साथ आएंगी 7 नई फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
  • Vande Bharat Sleeper: देश को मिलेगी दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, इन शहरों के बीच होगा हाई स्पीड सफर
  • Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुसौर पुलिस की बड़ी सफलता — चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार
  • Pulses Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले महंगाई की मार; चना-मूंग, तुवर, उड़द और मसूर के दाम हुई महंगी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR