• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, November 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : चक्रधरनगर पुलिस की तत्परता से ओडिशा से बरामद हुई नाबालिग, आरोपी युवक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
September 30, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 30 सितंबर* । अभियान संवेदना के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को ओडिशा के हिमगीर से दस्तयाब कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित युवक मनीष सिदार उर्फ साहिल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

READ ALSO

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : नशा कारोबारी और शिक्षा माफिया भाजपा सरकार स्कूलों को निजी हाथों बेचने की कर रही तैयारी : शाखा यादव

Read More : Raigarh News : ”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश

जानकारी के मुताबिक, दिनांक 31.08.2026 को थाना चक्रधरनगर में स्थानीय महिला द्वारा अपनी 17 वर्षीय पुत्री के दिनांक 13.08.2026 की शाम बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 440/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेही मनीष सिदार उर्फ साहिल के साथ बालिका के हिमगीर, ओडिशा में होने की जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा हिमगीर में दबिश दी गई, लेकिन आरोपी और बालिका मोबाइल बंद कर मकान बदलकर फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी करते हुए दिनांक 02.09.2026 को हिमगीर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा स्थित एक किराये के मकान से बालिका को दस्तयाब कर रायगढ़ लाया गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया था। बालिका का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन कराया गया तथा पीड़िता एवं गवाहों के कथनों के आधार पर आरोपी द्वारा नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना पाए जाने पर प्रकरण में धारा 87, 64(2)(M) बीएनएस एवं धारा 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। बालिका की सीडब्ल्यूसी से काउंसलिंग एवं न्यायालय में कथन की कार्रवाई भी कराई गई।

प्रकरण में फरार आरोपी साहिल सिदार उर्फ मनीष से पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह बालिका को विगत चार वर्षों से जानता था तथा दोनों के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से सामान्य बातचीत होती थी। आरोपी के अनुसार, दिनांक 14.08.2026 को उसने अपना मोबाइल फोन दोस्त के पास गिरवी रखकर 6,000 रुपये लिए और अपनी एक्टिवा स्कूटी से बालिका को अपने परिचित के घर हिमगीर, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा लेकर गया, जहां वह उसके साथ रहने लगा। पुलिस की दबिश के बाद आरोपी ने दूसरे स्थान पर किराये का मकान लेकर रहना शुरू कर दिया था। दिनांक 02.09.2026 को चक्रधरनगर पुलिस एवं ओडिशा पुलिस की टीम द्वारा तलाश किए जाने पर आरोपी अपनी स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 13 AA 4590 को ओडिशा से रायगढ़ लाकर जब्त किया है। आरोपी साहिल सिदार उर्फ मनीष पिता उदल सिदार, उम्र 19 वर्ष, निवासी चक्रधरनगर, के विरुद्ध अपराध में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Read More : Raigarh News : ”ऑपरेशन अंकुश” के तहत डीएसपी शिखर मरावी के नेतृत्व में जूटमिल के गढउमरिया जुआ फड पर पुलिस की दबिश

बालिका की पतासाजी एवं आरोपी की गिरफ्तारी में महिला उप निरीक्षक मनीषा धुर्वे, उप निरीक्षक गेंदलाल साहू एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

November 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नशा कारोबारी और शिक्षा माफिया भाजपा सरकार स्कूलों को निजी हाथों बेचने की कर रही तैयारी : शाखा यादव

November 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक

November 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

November 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

November 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त

November 20, 2026
Next Post

Pradosh Vrat: अक्टूबर का पहला प्रदोष व्रत कब है? जानें तारीख, पूजा मुहूर्त और शुभ योग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीएं ये हरा जूस, फॉस्टिंग से लेकर पोस्ट मील शुगर तक हो जाएगा कंट्रोल

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए पीएं ये हरा जूस, फॉस्टिंग से लेकर पोस्ट मील शुगर तक हो जाएगा कंट्रोल

October 16, 2025
ऑल इंग्लैंड ओपन में इतिहास रचने से एक कदम दूर लक्ष्य सेन, जानें कब-कहां देख सकेंगे फाइनल मुकाबला

ऑल इंग्लैंड ओपन में इतिहास रचने से एक कदम दूर लक्ष्य सेन, जानें कब-कहां देख सकेंगे फाइनल मुकाबला

March 8, 2026
विक्रांत मैसी की सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर जारी; जानिए OTT पर कब देगी दस्तक

विक्रांत मैसी की सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ का ट्रेलर जारी; जानिए OTT पर कब देगी दस्तक

July 15, 2026
आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ जिससे होगा धनलाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल

आज इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ जिससे होगा धनलाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल

September 17, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • JEE Main CG Board Exam Clash: छत्तीसगढ़ में 12वीं और JEE Main परीक्षा एक साथ! छात्रों की बढ़ेगी मुश्किले
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में खत्म हुई पटवारियों की हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद बनी सहमति
  • India A Vs Pakistan A: राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत और पाक के बीच मुकाबला आज! जानिए कब शुरू होगा मैच?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR