• Privacy Policy
  • About Us
Friday, November 20, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
November 20, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News : रायगढ़, 20 नवम्बर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने और कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान परिवहन, भंडारण तथा विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में गोदामों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और धान भंडारण स्थलों का निरीक्षण कर रही हैं। इस दौरान अवैध रूप से भंडारित धान मिलने पर जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि 11 नवंबर से 20 नवंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 16 प्रकरण दर्ज कर 4,691 बोरी धान जब्त किया गया है। जब्त धान की कुल मात्रा 1,876.40 क्विंटल है।

READ ALSO

Raigarh News : शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई

Read More : Raigarh News : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई

*19 नवंबर को 9 ठिकानों पर एक साथ दबिश*

19 नवंबर को राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने लैलूंगा, पुसौर और धरमजयगढ़ क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान नौ ठिकानों पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में धान जब्त किया गया। धरमजयगढ़ तहसील के ग्राम खड़गांव में पांच व्यापारियों के गोदामों की जांच के दौरान अग्रवाल ट्रेडर्स के रमेश कुमार अग्रवाल के गोदाम से 547 बोरी (218.80 क्विंटल), गोयल ट्रेडर्स के विनोद कुमार के गोदाम से 370 बोरी (148 क्विंटल), नरेश कुमार गोयल के गोदाम से 250 बोरी (100 क्विंटल), प्रतीक ट्रेडर्स के मनोज गोयल के गोदाम से 65 बोरी (26 क्विंटल) तथा ओम जनरल स्टोर के जलेश्वर गोयल के गोदाम से 29 बोरी (11.60 क्विंटल) धान जब्त किया गया। इन पांचों गोदामों से कुल 1,261 बोरी यानी 504.40 क्विंटल धान जब्त हुआ। लैलूंगा तहसील के ग्राम झगरपुर में संतोष अग्रवाल के गोदाम में रखे 950 बोरी तथा पिकअप वाहन में लोड 40 बोरी, इस प्रकार कुल 990 बोरी (396 क्विंटल) धान जब्त किया गया। इसी गांव में विकास अग्रवाल के ठिकाने से 65 बोरी (26 क्विंटल) धान बरामद हुआ। वहीं, ग्राम लारीपानी में शिवम गर्ग के पास से 350 बोरी (140 क्विंटल) धान जब्त किया गया। पुसौर तहसील के ग्राम नेतनागर में कृषक मंगल साव के गोदाम की जांच के दौरान उनके धान पंजीयन में दर्ज मात्रा से 579 बोरी (231.60 क्विंटल) अतिरिक्त धान पाया गया। संयुक्त टीम ने अतिरिक्त धान जब्त करने की कार्रवाई की।

*20 नवंबर को कुडुमकेला और सिसरिंगा में बड़ी कार्रवाई*

अवैध धान भंडारण के विरुद्ध अभियान के तहत 20 नवंबर को भी दो स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की गई। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा के निर्देशानुसार खाद्य एवं मंडी विभाग की टीम ने ग्राम कुडुमकेला स्थित कोसरिया जनरल स्टोर में दबिश दी। जांच के दौरान यहां अवैध रूप से भंडारित 150 बोरी यानी 60 क्विंटल धान पाया गया, जिसे मंडी अधिनियम के तहत जब्त किया गया। इसी दिन धरमजयगढ़ अनुविभाग के ग्राम सिसरिंगा में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने टिकेश्वर यादव के गोदाम की जांच की। यहां से 1,100 कट्टा यानी 440 क्विंटल धान जब्त करने की कार्रवाई की गई।

*अन्य तहसीलों में भी लगातार कार्रवाई*

लैलूंगा विकासखंड के ग्राम मुकडेगा में 11 नवंबर को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने सुदर्शन चौहान के पास से 34 बोरी (13.60 क्विंटल) धान जब्त किया था। रायगढ़ क्षेत्र में 18 नवंबर को काशीराम चौक में विनोद जांगड़े के ठिकाने से 70 बोरी (28 क्विंटल) तथा 14 नवंबर को ग्राम साल्हेओना में उद्धव दीवान के पास से 30 बोरी (12 क्विंटल) धान जब्त किया गया। वहीं, खरसिया तहसील के ग्राम चोढ़ा में 18 नवंबर को शरद अग्रवाल के पास से 32 बोरी (12.80 क्विंटल) और अनिल कुमार अग्रवाल के पास से 30 बोरी (12 क्विंटल) धान बरामद किया गया।

Read More: Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

*मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई, जांच अभियान जारी*

संयुक्त जांच दलों द्वारा अवैध धान भंडारण पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान परिवहन, भंडारण और विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जांच एवं निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा। अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

November 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई

November 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News: बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर

November 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ को लेकर रायगढ़ जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

November 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस की लगातार दूसरे दिन ग्राम गेजामुड़ा में शराब रेड कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

November 19, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केलो विहार में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़

November 19, 2026
Next Post

Raigarh News : शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

इस दिग्गज नेता पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड

इस दिग्गज नेता पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी समेत इन 10 ठिकानों पर मारी रेड

August 19, 2026

Chhatisgarh Samachar : विशेष आलेख : ​सुरक्षित कृषि, समृद्ध किसान : धमतरी में ‘प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ बनी किसानों का संबल

August 31, 2026
Madhuri Dixit और Triptii Dimri की फिल्म ‘मां बहन’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन OTT पर देगी दस्तक

Madhuri Dixit और Triptii Dimri की फिल्म ‘मां बहन’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन OTT पर देगी दस्तक

May 15, 2026
छत्तीसगढ़ में रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया Alert…!

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया Alert…!

August 31, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
  • Raigarh News : अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन की कड़ी निगरानी, जिले में अब 01 हजार 876 क्विंटल धान जब्त
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के इतने पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन
  • Raigarh News : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया की कार्रवाई
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR