Chhatisgarh News : छत्तीसगढ़ / प्रदेश में अब धीरे – धीरे मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ के सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों से मानसून वापस लौटने लगा है। मानसून की वापसी के साथ ही प्रदेश के मौसम में काफी रफ्तार से परिवर्तन देखने को मिलेगा। बता दे कि दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात में ठंडक बढ़ने के आशंका हैं।
मानसून सीजन में छत्तीसगढ़ कि अधिकमत बारिश कितनी? दर्ज़ कि गई है
इस मानसून सीजन में छत्तीसगढ़ में सामान्य से 53 मिलीमीटर अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं सितंबर महीने में भी प्रदेश में सामान्य से करीब 34 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। लगातार अच्छी बारिश के बाद अब मानसून के कमजोर पड़ने और लौटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

34 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान
मानसून की वापसी के साथ ही प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। कई इलाकों में दिन का पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बारिश और बादलों की गतिविधियां कम होने के साथ आगामी दिनों में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकता है।
Read More: Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल हमला, सुरक्षित बचाए गए 5 भारतीय नाविक
हवा का रुख बदलेगा, बढ़ेगी शुष्कता
प्रदेश में मौसम बदलाव के साथ हवाओं का रुख भी बदलने लगेगा। वातावरण में नमी कम होने से शुष्कता बढ़ेगी। रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट के आसार है। यानी दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक महसूस होना शुरू हो जाएगा।मौसम विज्ञान के अनुसार मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत साफ और शुष्क रहेगा। लेकिन फिर भी कुछ इलाकों में स्थानीय परिस्थितियों के कारण हल्की बारिश या बादल छाने की आशंका बनी रह सकती है
















