Cg Currents News : छत्तीसगढ़ में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में गृह पुलिस विभाग ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक , कुल 7 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जो आने वाली आदेश तक जारी रहेंगी।

इस तबादला में मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा और VIP सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की पदस्थापना में भी परिवर्तन किया गया है।
लिस्ट में देखे किन -किन अधिकारियों का हुआ तबादला

1.सचिन्द्र चौबे (CC-2011) — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, PTS मैनपाट से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर।
2.आलोक तिवारी (CC-2016) — सहायक सेनानी, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर से सहायक सेनानी, 4वीं वाहिनी छसबल, माना रायपुर।
3.गिरीश कोरी (CC-2016) — सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर से सहायक सेनानी, VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर।
4.दिनेश सिंह (CC-2016) — सहायक सेनानी, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर से सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर।
5.मयंक रणसिंह (DD-2018) — उप पुलिस अधीक्षक, (SIA) पुमु, नवा रायपुर से अनु. अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार।
6.तारेश साहू (DD-2018) — अनु. अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार से उप पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर।
7.नीलकिशोर अवस्थी (CC-2025) — सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा, रायपुर से सहायक सेनानी, VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर।
















