• Home 1
  • Home 2
Wednesday, September 3, 2025
Din ka Bhaskar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

विधायक विक्रम उसेण्डी ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

Suman Singh by Suman Singh
August 15, 2025
in मनोरंजन
0
विधायक  विक्रम उसेण्डी ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 15 अगस्त 2025

READ ALSO

इस दिन है अनंत चतुर्दशी, यहां जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की 78वां वर्षगांठ नारायणपुर जिले में पूरे हर्षाेल्लास के साथ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेण्डी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने कलेक्टर श्री प्रतिष्ठा ममगाईं और पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुड़िया के साथ परेड का निरीक्षण करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया। एकता और अखंडता का संदेश देते रंग-बिरंगे गुब्बारे नील गगन में छोड़े गए। राष्ट्रगान के साथ ही हर्ष फायर किया गया।

 

स्वतंत्रता दिवस समारोह परेड में 14 दलों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान 86वीं/129वीं/135वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल महिला और तृतीय स्थान 45/53वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल और इसी प्रकार मार्च पास्ट शस्त्र रहित में प्रथन स्थान रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ एनसीसी बालिका, द्वितीय स्थान शासकीय कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और तृतीय स्थान शासकीय बालक उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय एनसीसी बालक ने प्राप्त किया।

सांस्कृति कार्यक्रम में सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिसमें सिनियर वर्ग में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद विद्यालय महावीर चौंक, द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद विद्यालय बखरूपारा और तृतीय स्थान कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सुलेंगा तथा जुनियर वर्ग में प्रथम स्थान पोर्टा केबिन आवासीय विद्यालय देवगांव, द्वितीय स्थान शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बंगलापारा और तृतीय स्थान विश्वदिप्ती स्कूल बंगलापारा ने प्राप्त किया। समारोह में 26 शहीदों के परिजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को मुख्य अतिथि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम उसेण्डी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि आज का दिन परलकोट विद्रोह के नायकों के पुण्य स्मरण का भी है। देश की आजादी की लड़ाई में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे गये परलकोट विद्रोह के 200 वर्ष पूरे हो गए हैं। आज भी शहीद गेंदसिंह की वीरता के किस्से पीढ़ी दर पीढ़ी प्रदेश की जनता उतने ही गौरव भाव से सुन रही है। रावघाट से जगदलपुर के लाइन का दोहरीकरण, तेलंगाना के कोठागुडेम से किरंदुल तक नई रेल परियोजनाएं बस्तर की भाग्य रेखा साबित होंगी। खरसिया से परमालकसा जाने वाली रेल लाइन प्रदेश के महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्रों को जोड़ेगी। नई रेल लाइनें “विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की धमनियां साबित होंगी।

 

समारोह में पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगरपालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ओरछा, जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित जिले के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।

Related Posts

इस दिन है अनंत चतुर्दशी, यहां जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
मनोरंजन

इस दिन है अनंत चतुर्दशी, यहां जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

September 3, 2025
इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट
मनोरंजन

इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और सीरीज, यहां देखें लिस्ट

September 1, 2025
’बागी 4′ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में होगा भयंकर खून-खराबा..
मनोरंजन

’बागी 4′ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में होगा भयंकर खून-खराबा..

August 31, 2025
’बागी 4′ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में होगा भयंकर खून-खराबा..
मनोरंजन

’बागी 4′ का धांसू टीजर हुआ रिलीज, फिल्म में होगा भयंकर खून-खराबा..

August 30, 2025
सिद्धार्थ मल्होत्र-जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ हुआ रिलीज, फिल्म ने जीता लोगों का दिल…
मनोरंजन

सिद्धार्थ मल्होत्र-जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ हुआ रिलीज, फिल्म ने जीता लोगों का दिल…

August 29, 2025
सितंबर में OTT रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्म और सीरीज, यहां देखें लिस्ट…
मनोरंजन

सितंबर में OTT रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्म और सीरीज, यहां देखें लिस्ट…

August 26, 2025
Next Post
बेमेतरा में उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

बेमेतरा में उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

मंत्री रामविचार नेताम ने कोण्डागांव में मक्का प्रसंस्करण इकाई का किया भ्रमण

August 1, 2025

पोषण की पहल : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन

August 1, 2025
छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की मोटापे के विरूद्ध मुहिम

: ‘बने खाबो-बने रहिबो’ अभियान के तहत स्ट्रीट फूड विक्रेताओं की होगी सघन जांच

August 1, 2025
उर्वरक भण्डारण एवं वितरण की समीक्षा

अब तक किसानों को 10.91 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

August 1, 2025
कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

कृषि मंत्री रामविचार नेताम शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित छात्रों से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल

August 1, 2025

EDITOR'S PICK

सेट्रींग प्लेट उपलब्ध कराकर खेमीन दीदी, समूहों की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा स्त्रोत

सेट्रींग प्लेट उपलब्ध कराकर खेमीन दीदी, समूहों की महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा स्त्रोत

July 28, 2025
छूटा कच्ची दीवारों का दर्द, मिला पक्के छत का सुकून : गणेशी पैकरा की पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी

छूटा कच्ची दीवारों का दर्द, मिला पक्के छत का सुकून : गणेशी पैकरा की पीएम आवास योजना से बदली जिंदगी

July 31, 2025
बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ के तहत विश्व स्तनपान सप्ताह में मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर किया गया फोकस

विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण पर दिया गया विशेष जोर

August 7, 2025
सरगुजा के तीन खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ नेटबॉल टीम में चयन

सरगुजा के तीन खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ नेटबॉल टीम में चयन

July 27, 2025

About

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ जीरो पावर कट स्टेट से अब मुफ्त बिजली की ओर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • बिलासपुर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने 6 युवतियों को किया गिरफ्तार
  • लोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले का छत्तीसगढ़ प्रवास
  • Home 1
  • Home 2

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR