• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

Amish Kumari by Amish Kumari
October 9, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेठ किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की ग्राम कोकड़ीतराई, किरोड़ीमल नगर स्थित भूमि पर काबिज व्यक्तियों के आधिपत्य से जुड़े दस्तावेजों का शुक्रवार को उच्च स्तरीय जांच समिति ने सत्यापन किया। अपर जिला दंडाधिकारी श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो की अध्यक्षता में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कार्यालय किरोड़ीमल नगर में सुबह 11 बजे से शुरू हुई कार्यवाही में संबंधित व्यक्तियों के मूल दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही भूमि पर आधिपत्य के आधार, अवधि और किराया भुगतान से संबंधित तथ्यों का भी परीक्षण किया गया।

READ ALSO

Raigarh News : शहर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Raigarh News : शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Read More : Raigarh News : सड़क किनारे अवैध डीजल भंडारण का खुलासा, छाल पुलिस ने कार्रवाई में की 415 लीटर डीजल जब्त

सत्यापन के दौरान समिति के सदस्य आयुक्त नगर पालिक निगम रायगढ़ श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री चंद्रपाल सिंह ठाकुर और नायब तहसीलदार श्री हरनंदन बंजारे उपस्थित रहे। संयुक्त राजस्व जांच दल के राजस्व निरीक्षक और संबंधित हल्का पटवारी भी मूल जांच प्रतिवेदन, सीमांकन पंचनामा, भूमि के अभिन्यास और अन्य राजस्व अभिलेखों के साथ मौजूद रहे। सूचना पत्र में उल्लेखित सभी संबंधित काबिज व्यक्ति निर्धारित समय पर उपस्थित हुए। समिति ने प्रत्येक व्यक्ति को क्रमवार बुलाकर भूमि की रजिस्ट्री, किरायानामा, विक्रय रसीद, किराया भुगतान की रसीद, संपत्ति कर की रसीद, बिजली बिल और पहचान पत्रों की जांच की। मूल दस्तावेजों से मिलान के बाद स्वप्रमाणित छायाप्रतियां प्रकरण के अभिलेख में शामिल की गईं। दस्तावेजों का संबंधित खसरा नंबर, काबिज रकबे और स्थल जांच प्रतिवेदन में दर्ज विवरण से भी मिलान किया गया।

*सभी को पक्ष रखने का अवसर*

समिति ने संबंधित व्यक्तियों को अपना पक्ष रखने का पूरा अवसर दिया। भूमि पर कब से काबिज हैं, किस आधार पर भूमि प्राप्त की और किराये का भुगतान किसे किया जाता था, जैसे बिंदुओं पर उनके कथन दर्ज किए गए। गोपाल ट्रेडिंग कंपनी को किराया देने की बात कहने वाले व्यक्तियों से संबंधित रसीदें और अन्य विवरण भी लिए गए।

Read More : Chhatisgarh News : युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*तथ्यों के आधार पर होगा आगे का निर्णय*

अपर जिला दंडाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रकरण में एकपक्षीय कार्रवाई के बजाय संबंधित व्यक्तियों को पूर्व सूचना देकर दस्तावेज प्रस्तुत करने और अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। प्रशासन का उद्देश्य न्यास की धर्मार्थ भूमि को सुरक्षित रखना और उसके नाम पर आम नागरिकों से अनधिकृत किराया वसूली जैसी गतिविधियों पर रोक लगाना है। लंबे समय से निवासरत परिवारों, छोटे दुकानदारों और ठेला व्यवसायियों के पक्ष को भी सुनते हुए अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष निर्णय की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। समिति प्रस्तुत दस्तावेजों का राजस्व अभिलेखों और न्यास के अभिलेखों से विस्तृत मिलान कर अपना प्रतिवेदन जिला प्रशासन को सौंपेगी। इसके बाद आधिपत्य से जुड़े मामलों में उपलब्ध तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : शहर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

November 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

November 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली सिरप के कारोबार में संलिप्त दो सप्लायर गिरफ्तार

November 26, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं की कमी पर प्रशासन की कार्रवाई, आगामी आदेश तक 8 पम्पों को किया गया सील

November 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ग्राम जुर्डा में चक्रधरनगर पुलिस की जुआरियों पर रेड कार्रवाई, चार जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार

November 25, 2026
रायगढ़

Raigarh News : तमनार नगर पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, शेषराज हरवंश प्रभारी और विकास शर्मा सह-प्रभारी

November 25, 2026
Next Post

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ बजट 2026: इतने तारीख को विधानसभा में पेश होगा बजट, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर रहेगा खास फोकस

छत्तीसगढ़ बजट 2026: इतने तारीख को विधानसभा में पेश होगा बजट, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर रहेगा खास फोकस

February 16, 2026

Tiger Shroff Tenu Leke Jaana Teaser: टाइगर श्रॉफ का धमाकेदार कमबैक, ‘तेनु लेके जाना’ के रोमांटिक टीज़र रिलीज

November 17, 2026
1 अप्रैल से कई चीनी CCTV कैमरों की बिक्री पर लग सकती है रोक! क्या कहती है रिपोर्ट और क्या होगा असर?

1 अप्रैल से कई चीनी CCTV कैमरों की बिक्री पर लग सकती है रोक! क्या कहती है रिपोर्ट और क्या होगा असर?

March 31, 2026
अखरोट के सेवन से शरीर के कई अंगों को मिलते है जबरदस्त फायदे, जाने खाने का सही तरीका और समय!

अखरोट के सेवन से शरीर के कई अंगों को मिलते है जबरदस्त फायदे, जाने खाने का सही तरीका और समय!

September 30, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : शहर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
  • Chhattisgarh samachar: युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इस जिले में कल लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
  • Chhatisgarh Samachar : जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
  • Dr Hassan trailer: नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘डॉ हसन’ का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी रिलीज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR