• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: बिलासपुर से कोलकाता के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट, विमान कंपनी ने जारी किया शेड्यूल

Amish Kumari by Amish Kumari
October 13, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh samachar चकरभाठा स्थित बिलासा एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एलायंस एअर ने विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस शेड्यूल में दो अहम बदलाव किए गए हैं। कोलकाता के लिए करीब डेढ महीने से बंद विमान सेवा फिर से बहाल कर दी गई है। वहीं, रविवार को दिल्ली के लिए शाम को संचालित होने वाली उड़ान अब दोपहर में मिलेगी।

 

READ ALSO

Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल आज से, लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पूजा कन्नौजे को मिली 20 हजार रुपए की सहायता

 

 

नया शेड्यूल 25 अक्टूबर से लागू होकर 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत बिलासपुर से दिल्ली, अंबिकापुर, प्रयागराज और कोलकाता के लिए सप्ताह के अलग-अलग दिनों में विमान सेवाएं निर्धारित की गई हैं। कोलकाता की उड़ान दोबारा शुरू होने से यात्रियों को इस शहर के लिए हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी, जबकि रविवार को दिल्ली जाने वाली उड़ान के समय में बदलाव से यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना नए समय के अनुसार बनानी होगी। जारी शेड्यूल के अनुसार दिल्ली-बिलासपुर-अंबिकापुर-दिल्ली उड़ान सोमवार और बुधवार को संचालित होगी।

 

 

 

 

यह भी पढ़ेंChhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल आज से, लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

 

सोमवार को दिल्ली से विमान सुबह 8:20 बजे रवाना होकर 10:55 बजे बिलासपुर पहुंचेगा। इसके बाद 11:20 बजे बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगा। अंबिकापुर से दिल्ली के लिए विमान दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर 3 बजे पहुंचेगा। इसी तरह बुधवार को दिल्ली से विमान सुबह 8 बजे रवाना होकर 10:35 बजे बिलासपुर पहुंचेगा। बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए उड़ान सुबह 11 बजे निर्धारित है। इसके बाद 12:10 बजे अंबिकापुर से दिल्ली से उड़ान भरेगा और वहां 14:40 बजे पहुंचेगा।

 

यह भी पढ़ें- 5 साल के बच्चे की मां पर अपहरण का केस, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने लगाई रोक

 

प्रयागराज के लिए भी उड़ान सुविधा

 

शेड्यूल में शुक्रवार और रविवार को बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली तथा दिल्ली-प्रयागराज-बिलासपुर रूट पर उड़ानों का संचालन निर्धारित किया गया है। शुक्रवार को दिल्ली से विमान सुबह 8 बजे उड़ान भरकर 10:35 बजे बिलासपुर पहुंचेगा। इसके बाद बिलासपुर से प्रयागराज के लिए सुबह 11 बजे उड़ान निर्धारित है, जो दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगी। प्रयागराज से दिल्ली के लिए विमान दोपहर 12:40 बजे रवाना होकर 2:30 बजे पहुंचेगा। इसी तरह रविवार को दिल्ली से प्रयागराज के लिए सुबह 8 बजे उड़ान होगी।

 

 

प्रयागराज से विमान सुबह 10:15 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होकर 11:35 बजे पहुंचेगा। इसके बाद बिलासपुर से दिल्ली के लिए दोपहर 12 बजे विमान रवाना होगा, जो 2:40 बजे पहुंचेगा। इसी समय में बदलाव हुआ है। यह विमान बिलासपुर से शाम उड़ता था।

 

कोलकाता की उड़ान शुक्रवार और रविवार को विंटर शेड्यूल में

 

बिलासपुर-कोलकाता के बीच शुक्रवार और रविवार को विमान सेवा निर्धारित की गई है। शुक्रवार को कोलकाता से विमान सुबह 11:40 बजे रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगा। इसके बाद बिलासपुर से दोपहर 1:55 बजे उड़ान भरकर शाम 4:10 बजे कोलकाता पहुंचेगा। रविवार को कोलकाता से विमान सुबह 9:30 बजे रवाना होकर 11:15 बजे बिलासपुर पहुंचेगा। वापसी में बिलासपुर से सुबह 11:40 बजे उड़ान भरकर विमान दोपहर 1:30 बजे कोलकाता पहुंचेगा।

 

बिलासपुर को नहीं मिली नई उड़ान, समिति नाराज

 

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति और बिलासपुर की जनता के लगातार विरोध के बाद बिलासपुर से कोलकाता की उड़ान को बहाल तो कर दिया गया है। लेकिन बिलासपुर को कोई नई उड़ान नहीं सुविधा नहीं दी गई है। जिसकी आलोचना करते हुए समिति ने कहा कि छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने पहले से ही सर्व सुविधायुक्त रायपुर एयरपोर्ट को हैदराबाद और नई दिल्ली की दो नई सब्सिडी वाली उड़ानें दी है।

 

रायपुर से दिल्ली के लिए दिन में पहले से ही छह उड़ान चल रही है और रायपुर से हैदराबाद के लिए भी तीन उड़ने उपलब्ध है। इसके बावजूद सरकार की अनुशंसा पर और सब्सिडी दिए जाने पर रायपुर से रीवा होकर दिल्ली सप्ताह में तीन दिन और रायपुर से जगदलपुर होकर हैदराबाद सप्ताह में तीन दिन उड़ान एलायंस एअर चलाएगा।

 

रायपुर को पहले से ही इंडिगो एयर इंडिया, स्टार एयरवेज समेत कई कंपनियों की सेवा मिल रही है जबकि बिलासपुर को केवल एलायंस एअर अपनी सेवा दे रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के इस फैसले से अब एलायंस एअर की सेवाओं में भी बंटवारा कर दिया गया है। यह देखते हुए कि एलायंस एअर के पास विमानो की कमी है राज्य सरकार के द्वारा इसके उड़ानों को रायपुर के लिए डाइवर्ट करना व्यापक जनहित में नहीं है।

 

समिति ने की मांग

 

हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति की मांग है कि अंबिकापुर-रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद उड़ान को अंबिकापुर-बिलासपुर-जगदलपुर होकर हैदराबाद चलाया जाए।

 

Chhattisgarh samacharवहीं रायपुर-रीवा-दिल्ली उड़ान की कोई आवश्यकता नहीं बताते हुए उसे बिलासपुर-रीवा-दिल्ली के लिए चलाने का मुद्दा उठाया है।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल आज से, लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

October 13, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पूजा कन्नौजे को मिली 20 हजार रुपए की सहायता

October 12, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : श्रमिक परिवार की बेटी आकांक्षा के सपनों को मिले नए पंख, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना बनी सहारा

October 12, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : ’विशेष लेख’ : मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर

October 12, 2026
छत्तीसगढ़

Cg Currents News : सेवा की कहानी : मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से

October 12, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : सेवा की कहानी : सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल की समस्या का हुआ समाधान, मिली ट्राई साइकिल

October 12, 2026
Next Post

Rupee vs Dollar: रुपये ने लगाई सबसे बड़ी छलांग, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 62 पैसे की बढ़त के साथ 95.16 पर पहुंचा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सोना-चांदी निवेशकों के लिए बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल 2026 से बदलेगा वैल्यूएशन नियम, SEBI का नया फैसला

सोना-चांदी निवेशकों के लिए बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल 2026 से बदलेगा वैल्यूएशन नियम, SEBI का नया फैसला

February 27, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं CM ममता बनर्जी, SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी का लगाया गंभीर आरोप

राष्ट्रपति दौरे पर उठे विवाद के बीच ममता सरकार की सफाई, केंद्र को भेजी विस्तृत रिपोर्ट, प्रोटोकॉल उल्लंघन से किया इनकार

March 9, 2026

Raigarh News : रायगढ़ में बड़े जमीन घोटाले का आरोप, बिना पूरे मालिकाना हक के काट दी गई कॉलोनी

October 6, 2026
इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 2 बड़ी योजनाओं का करेंगी शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का विवाद, पीएम मोदी ने कहा अपमानजनक, टीएमसी सरकार घिरी

March 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • UPI: UPI यूजर्स को राहत; दिवाली तक नहीं लगेगा MDR चार्ज, सरकार ने टाला फैसला
  • Rupee vs Dollar: रुपये ने लगाई सबसे बड़ी छलांग, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 62 पैसे की बढ़त के साथ 95.16 पर पहुंचा
  • Chhattisgarh samachar: बिलासपुर से कोलकाता के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट, विमान कंपनी ने जारी किया शेड्यूल
  • Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल आज से, लोगों की बढ़ सकती है परेशानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR