• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, October 13, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Rupee vs Dollar: रुपये ने लगाई सबसे बड़ी छलांग, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 62 पैसे की बढ़त के साथ 95.16 पर पहुंचा

Amish Kumari by Amish Kumari
October 13, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Rupee vs Dollar: भारतीय करेंसी बाजार से बड़ी राहत वाली खबर आई है. अमेरिकी डॉलर के सामने लगातार दबाव झेल रहे रुपये ने शानदार वापसी की है. ये लगातार दूसरा दिन है जब भारतीय मुद्रा मजबूती के साथ ट्रेड कर रही है. बाजार खुलते ही रुपये में 62 पैसे का बड़ा उछाल दिखा. इसके बाद ये 95.16 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया. सोमवार को जब बाजार बंद हुआ था, तब डॉलर का भाव 95.78 रुपये था. इस शानदार रिकवरी के पीछे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के उन कड़े फैसलों का हाथ है, जो हाल ही में लिए गए हैं.

 

READ ALSO

UPI: UPI यूजर्स को राहत; दिवाली तक नहीं लगेगा MDR चार्ज, सरकार ने टाला फैसला

UPI MDR Charges: UPI यूजर्स को राहत, सामान्य लेनेदेन पर नहीं लगेगा कोई MDR चार्ज

 

इंपोर्टर्स पर पड़ा सीधा असर

रुपये में आई इस मजबूती का बाजार पर मिला-जुला असर दिख रहा है. वित्तीय सलाहकार फर्म फिनरेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार अब डॉलर खरीदने में बहुत सावधानी बरत रहा है. एक महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर रुपये के बंद होने से छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है. उन्हें अब अपने विदेशी पेमेंट करने के लिए डॉलर खरीदने में आसानी हो रही है. वहीं दूसरी तरफ बड़े इंपोर्टर्स के लिए थोड़ी चुनौती बढ़ गई है. उन्हें अपनी पोजिशन को सुरक्षित रखने के लिए बैंकों को एफईआरआर (FERR) के रूप में अतिरिक्त चार्ज देना पड़ रहा है.

 

 

ये भी पढ़ेंChhattisgarh samachar: बिलासपुर से कोलकाता के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट, विमान कंपनी ने जारी किया शेड्यूल

 

सट्टेबाजी रोकने की पुख्ता तैयारी

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विदेशी मुद्रा के जानकारों ने बताया कि इस मजबूती के पीछे कुछ खास रणनीतियां काम कर रही हैं. तेल मार्केटिंग कंपनियों को डॉलर के लिए एक अलग सुविधा दी गई है. विदेशी मुद्रा की हेजिंग से जुड़े ट्रांजैक्शन की लागत भी बढ़ा दी गई है. इन उपायों से हाजिर बाजार में डॉलर की मांग घटी है. सबसे बड़ा फायदा ये हुआ है कि रुपये के खिलाफ जो सट्टेबाजी हो रही थी, उस पर काफी हद तक लगाम लग गई है. इसी का नतीजा है कि इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 95.53 पर खुलने के बाद एक समय 94.96 तक पहुंच गया था. ये पिछले बंद भाव के मुकाबले 82 पैसे की जबरदस्त बढ़त थी.

 

 

एशियाई मुद्राओं का बुरा हाल

एक तरफ भारतीय रुपया मजबूत हो रहा है, वहीं एशिया के बाकी देशों की मुद्राओं का प्रदर्शन फीका रहा. अमेरिकी डॉलर के सामने ज्यादातर एशियाई करेंसीज औंधे मुंह गिरी हैं. सबसे ज्यादा नुकसान दक्षिण कोरियाई वॉन को हुआ, जिसमें 0.214 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. ताइवान डॉलर भी 0.175 फीसदी नीचे आ गया. इसके अलावा फिलीपीन पेसो, इंडोनेशियाई रुपिया, थाई बहत, चीनी रेनमिनबी से लेकर मलेशियाई रिंगित तक में मामूली गिरावट देखने को मिली. हालांकि जापानी येन ने 0.152 फीसदी की बढ़त दर्ज की, जबकि सिंगापुर डॉलर में कोई बदलाव नहीं हुआ. इस दौरान दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.15 फीसदी गिरकर 102.43 पर कारोबार कर रहा था.

 

RBI के कदम का दिखा असर

Rupee vs Dollarरिजर्व बैंक ने रुपये को गिरने से बचाने के लिए शनिवार को कई अहम घोषणाएं की थीं. केंद्रीय बैंक ने फॉरेक्स डेरिवेटिव्स ट्रेड के नियमों को काफी सख्त कर दिया है. बैंकों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि 2 मिलियन डॉलर से ज्यादा की खरीद पर उन्हें 20 फीसदी का रिजर्व रखना होगा. इसके अलावा एक और कड़ा नियम लागू किया गया है. अधिकृत डीलरों को अब ये इजाजत नहीं है कि वे ग्राहकों को भारतीय रुपये से जुड़े किसी भी ऐसे विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट (चाहे वो डिलीवरेबल हो या नॉन-डिलीवरेबल) को दोबारा बुक करने दें, जिसे पहले रद्द किया जा चुका हो. इन सभी फैसलों ने मिलकर रुपये को एक मजबूत सुरक्षा कवच दिया है.

 

 

Related Posts

बिजनेस

UPI: UPI यूजर्स को राहत; दिवाली तक नहीं लगेगा MDR चार्ज, सरकार ने टाला फैसला

October 13, 2026
बिजनेस

UPI MDR Charges: UPI यूजर्स को राहत, सामान्य लेनेदेन पर नहीं लगेगा कोई MDR चार्ज

October 13, 2026
बिजनेस

Expiry Date on Sweets: सरकार का बड़ा फैसला, अब मिठाई पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, न लिखे पाए जाने पर होगी कार्रवाई

October 13, 2026
बिजनेस

Share market today: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, TCS और Infosys बने आज के बड़े गेनर्स

October 13, 2026
बिजनेस

GDP: भारत की GDP ने पकड़ी बुलेट ट्रेन वाली रफ्तार, 2026 और 2027 में 7% की रफ्तार से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

October 13, 2026
बिजनेस

Railway 3548 Vacancy: रेलवे में निकली 3,548 पदों पर बम्पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

October 13, 2026
Next Post

UPI: UPI यूजर्स को राहत; दिवाली तक नहीं लगेगा MDR चार्ज, सरकार ने टाला फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

*सूखा नशा पर जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई : किशोरों को नशा सामग्री बेचने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, 35 सुलेशन ट्यूब जप्त, जुवेनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई*

August 21, 2025
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, इनामी आयतु व देवा समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, इनामी आयतु व देवा समेत 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर

September 18, 2025
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इस जिलों में चार दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…

SSB में कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती शुरू, जानें कितनी वकेंसी और कैसे होगा चयन

April 3, 2026
शेयर बाजार में बम-बम, सेंसेक्स 1200 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के ऊपर; इन शेयर में दिखा तेजी

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 400 अंक तो निफ्टी 150 अंक उछला; IT और मेटल में चमक

April 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • UPI: UPI यूजर्स को राहत; दिवाली तक नहीं लगेगा MDR चार्ज, सरकार ने टाला फैसला
  • Rupee vs Dollar: रुपये ने लगाई सबसे बड़ी छलांग, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 62 पैसे की बढ़त के साथ 95.16 पर पहुंचा
  • Chhattisgarh samachar: बिलासपुर से कोलकाता के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट, विमान कंपनी ने जारी किया शेड्यूल
  • Chhatisgarh News: छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल आज से, लोगों की बढ़ सकती है परेशानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR