• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

Amish Kumari by Amish Kumari
October 14, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Raigarh News :  *रायगढ़, 14 अक्टूबर* । थाना कोतवाली क्षेत्र में मारपीट की घटना को लूटपाट का रूप देकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। विवेचना के दौरान प्रार्थी से पूछताछ और गवाहों के कथन के आधार पर घटना में लूटपाट की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद प्रार्थी ने पूर्व रंजिश के कारण आरोपियों को फंसाने की नीयत से लूटपाट की बढ़ा-चढ़ाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात स्वीकार करते हुए शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया। मामले में कोतवाली पुलिस ने लूटपाट से संबंधित धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) को हटाकर विधि अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

READ ALSO

Raigarh News : केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Read More : Meerut Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड; मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाया फांसी की सजा

जानकारी के अनुसार, दिनांक 9 अक्टूबर 2026 को कोतरारोड़ क्षेत्र के जयसिंह गली में रहने वाले संजय दास, उम्र 22 वर्ष, ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 अक्टूबर की रात्रि करीब 12:30 बजे रेलवे बंगला स्थित जगन्नाथ मंदिर के पास सागर यादव, शैलेश साहू और भोला नामक युवकों ने उसके साथ मारपीट की तथा 5,000 रुपये और सोने की चेन छीन ली। प्रार्थी की मौखिक रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 583/2026 के तहत धारा 115(2), 296, 315(3), 351(3), 309(6) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी ने प्रार्थी एवं गवाहों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पूछताछ में घटना मारपीट की होने की जानकारी सामने आई। लूटपाट के संबंध में बारीकी से पूछताछ करने पर प्रार्थी ने पूर्व रंजिश के चलते आरोपियों को फंसाने की नीयत से लूटपाट की झूठी और बढ़ा-चढ़ाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात स्वीकार की। इस संबंध में प्रार्थी द्वारा शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया गया है।

विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्रकरण से लूटपाट की धारा 309(6) BNS हटाकर विधि अनुरूप कार्रवाई की है। वहीं, प्रार्थी के विरुद्ध संभावित वैधानिक कार्रवाई के संबंध में माननीय न्यायालय को कोतवाली पुलिस द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रार्थी के विरुद्ध आगे की कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी।

Read More: IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जानें फ्री में कैसे देखें मैच

*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“किसी निर्दोष को फंसाने के उद्देश्य से झूठी लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराना कानून का दुरुपयोग है। ऐसे मामलों में पुलिस निष्पक्ष विवेचना कर सच्चाई सामने लाएगी और झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्ध भी विधि सम्मत कार्रवाई के लिए न्यायालय को प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। आम नागरिकों से अपील है कि पुलिस को सही जानकारी दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। कानून का सहारा लें, कानून का दुरुपयोग न करें।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

October 14, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को रैरूमाखुर्द पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

October 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की ली अपराध समीक्षा बैठक

October 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News: 88 वर्षीय बुजुर्ग दंपति ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से लगाई संरक्षण की गुहार, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई कर पहुंचाई राहत

October 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

October 10, 2026
रायगढ़

Raigarh News: राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ पुलिस की मानवीय पहल, 22 पुलिस अधिकारी-जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

October 9, 2026
Next Post

JIO IPO: पैसा रखें तैयार; इस दिन खुलेगा JIO का IPO, आ गई कंफर्म तारीख...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

शेयर बाजार में हरियाली; Sensex 1000 और निफ्टी 300 अंकों की बढ़त लेकर खुले

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार

July 6, 2026

ONGC Find Gas: भारत के लिए बड़ी खबर, ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में मिला गैस का भंडार

September 22, 2026
अरपोरा (गोवा) में आग की भीषण दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त की गहरी संवेदना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजय दिवस पर शहीदों को किया नमन

December 15, 2025
प्लेसमेंट कैम्प 6 अगस्त को, निजी नियोजकों से मंगायी गई रिक्त पदों की जानका

प्लेसमेंट कैम्प 6 अगस्त को, निजी नियोजकों से मंगायी गई रिक्त पदों की जानका

July 30, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • JIO IPO: पैसा रखें तैयार; इस दिन खुलेगा JIO का IPO, आ गई कंफर्म तारीख…
  • Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा
  • Railway Employees Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले! 78 दिन के बोनस का ऐलान, जानें बैंक खातों में कब आएगी सैलरी
  • Meerut Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड; मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाया फांसी की सजा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR