• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी

Amish Kumari by Amish Kumari
October 24, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhatisgarh Samachar :  रायपुर, 24 अक्टूबर 2026

विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी

READ ALSO

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा

किसी भी परिवार के लिए अपना घर केवल ईंट, सीमेंट और दीवारों से बनी संरचना नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य का आधार होता है। वर्षों तक कच्चे मकानों में अभावों और कठिनाइयों के बीच जीवन बिताने वाले परिवारों के लिए पक्की छत का सपना अब हकीकत में बदल रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता से प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशहाली का नया अध्याय लिख रही है। विशेष रूप से जनजातीय बहुल जशपुर जिले में यह योजना सामाजिक और आर्थिक बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभरी है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जशपुर जिले के हजारों परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। कभी बारिश में टपकती छतों और कमजोर दीवारों के बीच रहने वाले परिवार आज अपने पक्के मकानों में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जिले में अब तक 1 लाख 12 हजार 922 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 97 हजार 165 आवास पूर्ण हो चुके हैं। यह उपलब्धि केवल आवास निर्माण के आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन और उनके सपनों के साकार होने की कहानी भी है।

कच्चे मकानों की परेशानियों से मुक्ति, पक्की छत ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा

जशपुर जिले के दूरस्थ वनांचलों और ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक परिवार वर्षों से कच्चे मकानों में रहने को मजबूर थे। बारिश के दिनों में छत से पानी टपकना, दीवारों में सीलन आना और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की चिंता उनके जीवन का हिस्सा थी। गर्मियों की तपन और सर्दियों की ठिठुरन भी इन परिवारों की कठिनाइयां बढ़ाती थीं। सीमित आय और आर्थिक संसाधनों के अभाव में स्वयं का पक्का मकान बनाना उनके लिए एक अधूरा सपना था।
प्रधानमंत्री आवास योजना ने ऐसे परिवारों को नई उम्मीद दी है। पक्का मकान मिलने से न केवल मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से सुरक्षा मिली है, बल्कि परिवारों में आत्मविश्वास और स्थिरता की भावना भी मजबूत हुई है। विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सुरक्षित आवास बेहतर जीवन की बुनियाद बन रहा है। आवास के साथ स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय और एलपीजी जैसी सुविधाओं का लाभ मिलने से ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आवास निर्माण को मिली नई गति

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की मंशा है कि पात्र परिवारों को सुरक्षित आवास का लाभ मिले और कोई भी जरूरतमंद परिवार केवल आर्थिक अभाव के कारण पक्की छत से वंचित न रहे।
जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 1 लाख 12 हजार 922 आवासों की स्वीकृति और 97 हजार 165 आवासों का निर्माण पूर्ण होना इसी दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इन आवासों के माध्यम से हजारों परिवारों को स्थायी आशियाना मिला है। पक्का मकान मिलने से परिवारों की आवास संबंधी असुरक्षा कम हुई है और वे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आजीविका जैसी अन्य आवश्यकताओं पर बेहतर ध्यान दे पा रहे हैं।

पीएम-जनमन से पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव

जनजातीय बहुल जशपुर जिले में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के जीवन में बदलाव का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। इस योजना के अंतर्गत दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में निवास करने वाले विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को सुरक्षित आवास सहित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
जिले में वर्ष 2023 से 2025 के दौरान पीएम-जनमन योजना के अंतर्गत 2,113 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 1,626 से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं। योजना से विशेष रूप से पहाड़ी कोरवा समुदाय के परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। वर्षों से कच्चे मकानों में रहने वाले इन परिवारों को अब पक्की छत के रूप में सुरक्षा और सम्मान का नया आधार मिल रहा है।
पीएम-जनमन का उद्देश्य केवल आवास उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना भी है। इसके अंतर्गत स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पोषण, सड़क, दूरसंचार कनेक्टिविटी और स्थायी आजीविका के अवसरों के विस्तार पर भी जोर दिया जा रहा है। इस प्रकार यह अभियान जनजातीय परिवारों के समग्र विकास और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

पहारु राम की कहानी : कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक का सफर

जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पंड्रापाठ निवासी श्री पहारु राम की कहानी प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के सकारात्मक प्रभाव का उदाहरण है। वर्षों तक कच्चे मकान में जीवन बिताने वाले पहारु राम और उनके परिवार को बारिश, ठंड और गर्मी के मौसम में अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था।
वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत होने से उनका सपना साकार होने का रास्ता खुला। योजना के सहयोग से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हुआ और अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित आवास में निवास कर रहे हैं। पहारु राम जैसे अनेक परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना केवल सरकारी सहायता नहीं, बल्कि जीवन में नई शुरुआत का अवसर बन रही है।

आवास प्लस 2.0 से छूटे हुए परिवारों तक पहुंचेगी पक्के घर की उम्मीद

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्र परिवारों को भी योजना के दायरे में लाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से जशपुर जिले में आवास प्लस 2.0 के अंतर्गत व्यापक सर्वेक्षण किया गया है।
जिले में अब तक 1 लाख 2 हजार 371 परिवारों का पुनः सर्वेक्षण किया गया है। सर्वेक्षण में शामिल परिवारों को निर्धारित पात्रता, प्राथमिकता और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार योजना से लाभान्वित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इस पहल का उद्देश्य ऐसे जरूरतमंद परिवारों की पहचान करना है, जो पूर्व में किसी कारणवश आवास योजना के दायरे में शामिल नहीं हो पाए थे।
आवास प्लस 2.0 के माध्यम से आवासहीन और कच्चे मकानों में रहने वाले पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इससे आने वाले समय में और अधिक परिवारों के पक्के आवास का सपना साकार होने की उम्मीद मजबूत हुई है।

पक्का आवास बना सामाजिक सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार

प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभाव केवल मकान निर्माण तक सीमित नहीं है। पक्का आवास परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और स्थिरता प्रदान करता है। सुरक्षित घर में रहने से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलता है, महिलाओं को घरेलू कार्यों में सुविधा होती है और बुजुर्गों को अधिक सुरक्षित आवासीय परिवेश उपलब्ध होता है।
आवास निर्माण से स्थानीय स्तर पर निर्माण सामग्री, परिवहन और श्रम की मांग भी बढ़ती है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार के अवसरों को प्रोत्साहन मिलता है। इस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना व्यक्तिगत परिवारों के साथ ग्रामीण विकास की प्रक्रिया को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ता जशपुर, हजारों परिवारों के जीवन में आई नई खुशहाली

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जशपुर जिले में आवास निर्माण की उपलब्धियां गरीब कल्याण के संकल्प को साकार कर रही हैं। जिले में 97 हजार से अधिक पूर्ण आवास हजारों परिवारों के जीवन में आए बदलाव के प्रतीक हैं। वहीं पीएम-जनमन के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजातियों तक विकास का लाभ पहुंच रहा है और आवास प्लस 2.0 से छूटे हुए पात्र परिवारों को भी योजना से जोड़ने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

कभी जिन परिवारों के लिए पक्की छत एक दूर का सपना थी, आज उनके आंगन में खुशहाली और भविष्य के प्रति नया विश्वास दिखाई दे रहा है। जशपुर में बन रहे ये पक्के आशियाने केवल मकान नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की उम्मीदों, आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जशपुर जिला आवासीय सुरक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Trending News In CG: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! छत्तीसगढ़ समेत इन 6 राज्यों के भारी बारिश का अलर्ट

October 24, 2026
अन्य खबर

Chhattisgarh news Raipur: रायपुर एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल लागू, इस दिन से बदल जाएगा कई फ्लाइट्स का समय

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : विशेष लेख : निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं

October 24, 2026
Next Post

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

प्‍लेन को बम से उड़ा दिया जाएगा…धमकी मिलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई Emergency लैंडिंग

IndiGo एयरलाइंस का बड़ा फैसला, इस रूट पर बंद करने जा रही है सभी उड़ाने, जानें क्‍या है वजह

June 4, 2026

वित्त मंत्री चौधरी ने किया पुसौर में उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ

July 28, 2025
जल्द निपटा लें अपने जरूरी काम, इस बार नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की लिस्ट

द‍िसंबर में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी बैंक हॉलिडे लिस्ट

November 25, 2025
आज इन राशि वालों को मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी, पढ़े अपना दैनिक राशिफल

आज इन राशि वालों को मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी, पढ़े अपना दैनिक राशिफल

August 13, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार
  • Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी
  • Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR