• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 24, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
October 24, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Chhattisgarh top news “आपरेशन निश्चय” के तहत सिमगा पुलिस ने महासमुंद और बिलासपुर पुलिस के साथ मिलकर ओडिशा से प्रयागराज, उत्तर प्रदेश गांजा ले जा रहे 7 शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों में एक आरोपियों में से एक स्थानीय स्तर पर पत्रकार के सहायक के रूप में जुड़ा हुआ था, और चेकिंग के दौरान इसी पहचान का सहारा लेकर बचने का प्रयास करता था।

 

READ ALSO

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी

 

यह भी पढ़ें: Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा

 

जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को सिमगा पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक सफेद स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में अवैध गांजा भरकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। गिरोह की कार्यप्रणाली बेहद शातिर थी, तस्कर पुलिस की गतिविधियों की रेकी करने के लिए स्विफ्ट कार के आगे-आगे एक बलेनो कार को ‘पायलट वाहन’ के रूप में दौड़ा रहे थे।

 

 

सूचना मिलते ही सिमगा ओवरब्रिज एवं एनएच-130 पर सघन नाकेबंदी की गई। पुलिस टीम को सामने देखते ही दोनों वाहनों के चालकों ने अचानक रफ्तार तेज कर दी और भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने फौरन पीछा किया। इस दौरान ग्राम दामाखेड़ा एनएच-130 पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस बल ने बिना वक्त गंवाए बिजली की तेजी से घेराबंदी की और मौके से सभी 7 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

 

 

गिरफ्तार अंतरराज्यीय आरोपियों में 29 वर्षीय विनीत कुमार भारती, 23 वर्षीय करन कनौजिया, 22 वर्षीय सुनील कुमार भारती, 35 वर्षीय सुखलेन्द्र कुमार नट, 42 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता, 26 वर्षीय शिवशंकर बिन्द और 39 वर्षीय अनिल कुमार बिन्द, सभी जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश निवासी शामिल हैं।

 

 

आरोपियों से कुल 25,41,500 मूल्य की सामग्री जब्त की गई, जिसमें 15,21,500 रुपए मूल्य का 30 किलो 430 ग्राम (15 पैकेट) गांजा, एक स्विफ्ट कार कीमत 3,50,000 रुपए, एक बलेनो कार कीमत 6,00,000 रुपए और 6 मोबाइल फोन कीमत 70,000 रुपए जब्त किए गए हैं।

 

पहचान की आड़ में तस्करी का प्रयास

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों में से एक व्यक्ति स्थानीय स्तर पर पत्रकार के सहायक के रूप में जुड़ा हुआ था, और चेकिंग के दौरान इसी पहचान का सहारा लेकर बचने का प्रयास करता था, जबकि अन्य आरोपी कथित चिकित्सक (ग्रामीण प्रैक्टिशनर) के रूप में कार्य करता था। इन्हीं संपर्कों एवं पहचान की आड़ लेकर यह गिरोह उड़ीसा से गांजे की बड़ी खेप उठाकर प्रयागराज में खपाने की फिराक में था।

 

अंतरराज्यीय नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

Chhattisgarh top news आरोपियों के विरुद्ध थाना सिमगा में अपराध क्र. 466/2026, धारा 20(b) NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अंतरराज्यीय नेटवर्क के मुख्य सप्लायरों व खरीदारों के संबंध में अग्रिम जांच जारी है। प्रकरण विवेचना में है।

 

Related Posts

छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Trending News In CG: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान! छत्तीसगढ़ समेत इन 6 राज्यों के भारी बारिश का अलर्ट

October 24, 2026
अन्य खबर

Chhattisgarh news Raipur: रायपुर एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल लागू, इस दिन से बदल जाएगा कई फ्लाइट्स का समय

October 24, 2026
छत्तीसगढ़

Latest Cg News : विशेष लेख : निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं

October 24, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

UPI,आधार, पैन से लेकर सैलरी तक 1 जनवरी से होगा 5 बड़े बदलाब, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

UPI,आधार, पैन से लेकर सैलरी तक 1 जनवरी से होगा 5 बड़े बदलाब, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

December 29, 2025
आज इन चार राशि वालों को जल्दबाजी करने से बचना होगा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

आज इन चार राशि वालों को जल्दबाजी करने से बचना होगा, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल

September 7, 2025
छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों पदों पर निकली वेकेंसी, ऐसे करें आवेदन…

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों पदों पर निकली वेकेंसी, ऐसे करें आवेदन…

August 25, 2025
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल

आज सुख-सुविधाओं में इजाफा और नौकरी में प्रमोशन के बन रहे अच्छे योग,पढ़िए 12राशियों का राशिफल

December 30, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार
  • Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर में साकार हो रहे हजारों परिवारों के सपने, पक्के आशियानों से बदल रही जिंदगी
  • Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR