Chhattisgarh today news दिवाली से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में कार्यरत मीडियाकर्मियों के लिए एक अच्छी और राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है। राज्य सरकार ने पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। इसके लिए ‘छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना–2026’ का प्रारूप तैयार किया गया है।नक्शे देखें
एक से 30 नवंबर तक ईमेल से भेज सकेंगे सुझाव
इसे लिए सरकार ने मीडियाकर्मियों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। इसके लिए सभी मीडियाकर्मियों को सरकार ने एक महीने का समय दिया है। यानी आप योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन से संबंधित सुझाव 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक भेजे जा सकते हैं।
read more Road Accident: भीषण सड़क हादशा; कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध योजना का प्रारूप
तैयार प्रारूप को जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर प्रकाशित कर सुझाव लिया जा रहा है। मीडियाकर्मी योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन के संबंध में अपने सुझाव ईमेल chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेज सकते हैं। सुझाव भेजने के लिए एक माह की अवधि प्रस्तावित की गई है। शासन ने मीडिया जगत से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे योजना का अध्ययन करें और इसके प्रावधानों को बेहतर बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करें।
मीडियाकर्मियों को स्वास्थ्य और दुर्घटना सुरक्षा देने की पहल
पत्रकारिता का कार्य कई बार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में करना पड़ता है। समाचार संकलन के दौरान मीडियाकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर यात्रा करनी पड़ती है। कई बार उन्हें प्राकृतिक आपदाओं, सड़क दुर्घटनाओं, आपातकालीन घटनाओं और अन्य जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में भी काम करना पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं या दुर्घटनाओं की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा का अभाव मीडिया कर्मियों और उनके परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।खबरें पढ़ें
मीडियाकर्मी ऐसे भेजें अपने सुझाव:
योजना का नाम: छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026
सुझाव आमंत्रित करने की अवधि: 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट: www.dprcg.gov.in
ईमेल: chhattisgarhmediakarmi@gmail.com
















